11/07/2024
#मकातिब_मदारिस_स्कूल वाले स्टूडेंट्स ध्यान दें
#तीसरी_ऑल_मेवात_सीरत_क्विज़_ईनामी_प्रतियोगिता
नई पीढ़ी और क़ौम के नोनिहालों को इस्लामी शिक्षा, पैग़म्बर की ज़िंदगी, और इस्लाम के स्वर्णिम इतिहास से अवगत कराना अबना-ए-नदवा मेवात के मिशन में पहले दिन से ही शामिल रहा है। इस सुनहरे सिलसिले को आगे बढाते हुए अबनाए-नदवा मेवात तीसरा ऑल मेवात सीरत क्विज़ ईनामी प्रतियोगिता(अध्ययन पुस्तक 'रहमत-ए-आलम' लेखक:मौलाना सय्यिद सुलैमान नदवी)कराने जा रहा है। जिस में मेवात के मदरसों के साथ स्कूल के छात्र-छात्राएँ भी भाग ले सकेंगे।
पिछले सीरत क्विज़ प्रोग्रामों से कुछ अलग और ज़्यादा से ज़्यादा छात्र-छात्राओं की भागीदारी को सुनिश्चित करने के लिए इस बार तय किया गया है कि यह प्रतियोगिता विभिन्न क्षेत्रों(फ़रीदाबाद,नूह,तावड़ू, फ़िरोज़पुर झिरका, पुन्हाना, भरतपुर, अलवर,हथीन,इत्यादि)के ऐतबार से लिखित(बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित)होगी। जिस से कि प्रतिभागी स्टूडेंट्स को आसानी होगी।
प्रश्नों के उत्तर विभिन्न विकल्पों पर आधारित होंगे।(MCQ'S Type होंगे)जिन में शाब्दिक उत्तर, रिक्त स्थान भरना, सत्य-असत्य पर निशान लगाना और किसी एक विषय पर कुछ पंक्तियों पर आधारित निबंध लिखना होगा।
सभी सवालात 'रहमत ए आलम' नामी किताब से ही होंगे,बाहर से कोई सवाल नहीं पूछा जाएगा।
*प्रतियोगिता में शिरकत के लिए निम्नलिखित नियमों की पाबंदी ज़रूरी होगी।*
• 1-स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र, छात्राएं केवल 11वीं कक्षा तक ही भाग ले सकेंगे, इससे ऊपर के छात्रों को प्रतियोगिता में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
• 2-मदरसों में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं में से नाज़िरा-हिफ़्ज़ क्लास से अरबी दोम तक के ही छात्र-छात्रायें इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकेंगे। इस से ऊपर की क्लासेज़ को शिरकत की इजाज़त नहीं होगी।
• 3-इच्छुक(ख़्वाहिशमंद) छात्र-छात्राओं के अध्यापकों और अभिभावकों से गुज़ारिश है कि सोमवार 15 जुलाई 2024 तक अपने स्टूडेंट्स का रजिस्ट्रेशन करा लें, ताकि प्रतियोगिता का सुचारु रूप से आयोजन हो सके।
*नोट:प्रतियोगिता में शिरकत के लिए किताब “रहमत ए आलम”(उर्दू एंव हिन्दी)आयोजन कमेटी से हासिल की जा सकती है। किताब की क़ीमत 50 रुपये है*।
प्रतिभागी स्वंय किताब किसी और जगह से भी ले सकते हैं/ख़रीद सकते हैं,आयोजन कमेटी के पास किताबें आपकी आसानी के लिए रखवाई गईं हैं।
क्षेत्रीय ऐतबार से निम्नलिखित ज़िम्मेदारों
से संपर्क करें:
1. नूह व तावड़:मुफ़्ती मुहम्मद तारीफ़ सलीम नदवी (9991988585)
मुफ़्ती मुहम्मद नसीम नदवी लहरवाड़ी(8930751125)
2. टपूकड़ा:मुफ़्ती मुहम्मद नसीम नदवी (8881021445)
मौलाना मुहम्मद इरफ़ान नदवी,(8741850486)
3. हथीन: हैदर मेवाती नदवी (9991064313)
मौलाना मुहम्मद मुबारक काशफ़ी(9671585588)
क़ारी मुहम्मद मुश्ताक़ लड़माकी (9671628277)
4. पुन्हाना:डॉक्टर मुहम्मद आज़ाद नदवी (9868997096)
मौलाना मुश्ताक़ नदवी (8739987776)
5.सीकरी व नगर: मौलाना मुहम्मद मीज़ान नदवी (9057463603)
मौलाना मुहम्मद शमीम नदवी (9817671636)
6. अलवर: डॉक्टर शफ़ीक़ुर्रहमान नदवी (9897579361)
7. फ़रीदाबाद: मौलाना मुहम्मद अरशद नदवी (9873249427)
मौलाना मुहम्मद मसरूर नदवी (8586068486)
8- पहाड़ी व कामाँ: मुफ़्ती सैफुल्लाह (8440868380) मौलाना इन्साफ़ नदवी (9602448965)
प्रथम पुरुस्कार(10,000), द्वितीय पुरुस्कार(7,000), तृतीय पुरुस्कार(5,000
*मुफ़्ती मुहम्मद तारीफ़ सलीम नदवी*
*तर्जुमान: अबनाए नदवा,मेवात*