Takshshila Public Model High School, Dauriya Nowgong

Takshshila Public Model High School, Dauriya Nowgong उत्तम शिक्षा! श्रेष्ठ संस्कार!! भारतीय संस्कृति !!!
वर्ष 2000 से लगातार......

20/08/2026

जीवनदायी वर्षा.....
मनमोहक प्रकृति.....

17/08/2026

🇮🇳 आजादी का जश्न, बच्चों के संग! 🇮🇳

मध्य प्रदेश शासन के पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित लिखित एवं क्विज प्रतियोगिता में "तक्षशिला पब्लिक मॉडल स्कूल" एवं "तक्षशिल...
11/08/2026

मध्य प्रदेश शासन के पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित लिखित एवं क्विज प्रतियोगिता में "तक्षशिला पब्लिक मॉडल स्कूल" एवं "तक्षशिला हायर सेकेंडरी स्कूल" के बेटे- बेटियों ने पूरे जोश के साथ सहभागिता की।
छतरपुर के एक्सीलेंस क्रमांक 1 विद्यालय में आयोजित इस प्रतियोगिता में 164 स्कूलों ने भाग लिया। यह ठीक है कि हमारे विद्यार्थी टॉप सिक्स में नहीं आ पाए लेकिन उन्होंने पूरी तैयारी के साथ प्रतियोगिता में भाग लिया।
इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर मैडम का आशीर्वाद भी मिला।
शाबाश बच्चो.......🙂🙂

उत्तम शिक्षा के साथ ही, विभिन्न सांस्कृतिक और समाजोपयोगी क्रियाकलापों को समर्पित "तक्षशिला पब्लिक मॉडल स्कूल दौरिया" में...
06/08/2026

उत्तम शिक्षा के साथ ही, विभिन्न सांस्कृतिक और समाजोपयोगी क्रियाकलापों को समर्पित
"तक्षशिला पब्लिक मॉडल स्कूल दौरिया" में नगर के पुलिस अधिकारियों ने नशा मुक्ति/ व्यसन मुक्ति के सरकारी अभियान के अंतर्गत छात्र-छात्राओं से संवाद कर उन्हें नशे के दुष्प्रभावों के विषय में विस्तार से बताया और उनसे दूर रहने की सलाह दी। पुलिस अधिकारियों का उद्बोधन प्रभावी और सार्थक था। आशा है विद्यार्थी इस आयोजन में प्राप्त शिक्षा से नशे से आजीवन दूरी बनाए रखकर तन, मन को स्वस्थ और जीवन को और समाजोपयोगी बनाएंगे।
अभियान हेतु, सरकार और पुलिस अधिकारियों का आभार।

विगत दिनों "तक्षशिला पब्लिक मॉडल स्कूल दौरिया" में विद्यालय के हेड गर्ल, वॉइस हेड गर्ल, हेड बॉय एवं वॉइस हेड बॉय का चयन ...
05/08/2026

विगत दिनों "तक्षशिला पब्लिक मॉडल स्कूल दौरिया" में विद्यालय के हेड गर्ल, वॉइस हेड गर्ल, हेड बॉय एवं वॉइस हेड बॉय का चयन लोकतांत्रिक प्रक्रिया अर्थात चुनाव के माध्यम से किया गया। इसमें चयनित विद्यार्थी इस प्रकार रहे--
हेड गर्ल-------------- सिद्धि पुरोहित
वॉइस हेड गर्ल ----'----- जागृति नायक
हेड बॉय‐---------------अंश वर्मा
वॉइस हेड बॉय--------- ऋतुराज सिंह
विद्यालय के समस्त छात्राओं ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया को नजदीक से देखकर उसकी सुखद अनुभूति की।
भारत देश और लोकतंत्र के भविष्य, सभी चयनित बेटे-- बेटियों को हार्दिक आशीर्वाद।

18/07/2026

"तक्षशिला" परिवार के लिए गौरवपूर्ण क्षण----
नगर के प्रसिद्ध व्यवसायी एवं हमारे छोटे भाई श्री रोहित एवं श्रीमती रेनू साहू जी के सुपुत्र और कक्षा नर्सरी से 'तक्षशिला पब्लिक स्कूल" के होनहार छात्र शिवांग साहू ने इस वर्ष पुनः NEET परीक्षा 2026, बहुत अच्छी रैंक के साथ उत्तीर्ण कर हम सभी को गौरवान्वित किया है।
प्रिय शिवांग का चयन पिछले वर्ष भी नीट परीक्षा में अच्छी रैंक के साथ हो गया था लेकिन, उनकी जिद एमबीबीएस करने के लिए एम्स में ही एडमीशन पाने की थी। उनकी कड़ी मेहनत और उनके माता-पिता जी के प्रयासों से आखिरकार शिवांग ने मनोवांछित सफलता प्राप्त कर "तक्षशिला विद्यालय" और "माता-पिता" का नाम रोशन किया है।
अपने शिष्य की इस अप्रतिम सफलता पर बधाई- आशीष देकर, शिवांग का मुंह मीठा कराने का अवसर पाकर समस्त विद्यालय परिवार आनंदित है।

06/07/2026

दिल्ली पब्लिक स्कूल, छतरपुर जैसे प्रतिष्ठित और बड़े संस्थान में सेवाएं देने के उपरांत श्री मनीष अवस्थी जी जैसे सुयोग्य और विद्वान शिक्षक ने "तक्षशिला पब्लिक मॉडल स्कूल दौरिया" को आगे सेवाए देने का निश्चय कर हमें गौरवान्वित किया है।
निश्चय ही उनके अनुभव, ज्ञान और व्यक्तित्व से विद्यालय परिवार और विद्यार्थी लाभान्वित होंगे।
श्री मनीष अवस्थी जी का समस्त विद्यालय परिवार की ओर से हार्दिक-हार्दिक स्वागत है।🙏🙏

01/07/2026

🌸 Welcome Back, Dear Students!
🏫 Welcome Back to Takshashila Public Model School | New Session 2026–27 | Learn • Grow • Shine

Takshashila Public Model SchoolWishes All Students, Parents & Well-Wishers🌸 A Bright and Prosperous Holi 🌸May this festi...
03/03/2026

Takshashila Public Model School
Wishes All Students, Parents & Well-Wishers

🌸 A Bright and Prosperous Holi 🌸

May this festival of colors fill your life with
✨ Knowledge
✨ Success
✨ Harmony
✨ and Endless Happiness

Let us celebrate with love, unity and positivity.



Proud moment for our school! We are thrilled to share that one of our students has successfully cleared the entrance exa...
01/03/2026

Proud moment for our school!

We are thrilled to share that one of our students has successfully cleared the entrance exam of Sainik School without any coaching.
What makes this achievement even more special is that he remained regular in school and consistently performed well in class.
Hard work, discipline, and dedication truly make dreams come true.

Congratulations on this well-deserved success! 🎉

Address

Dauriya. Nowgong
Nowgong
471201

Opening Hours

Monday 7am - 3pm
Tuesday 7am - 3pm
Wednesday 7am - 3pm
Thursday 7am - 3pm
Friday 7am - 3pm
Saturday 7am - 3pm
Sunday 12am - 3pm

Telephone

+917000061944

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Takshshila Public Model High School, Dauriya Nowgong posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Takshshila Public Model High School, Dauriya Nowgong:

Shortcuts

Share

Category