Imperial Innovative School-IIS

Imperial Innovative School-IIS First Time in Our City .........
CBT & WBT Methodology

03/03/2020

आपने अपना बहुमूल्य समय देकर, शाला के वार्षिकोत्सव में चार चाँद लगाते हुवे शाला परिवार का मान बढ़ाने के साथ-साथ बच्चों को आशीर्वाद देकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

🙏आपका बहुत-बहुत आभार और धन्यवाद🙏

इम्पीरियल इनोवेटिव स्कूल
अर्जुनसर

03/03/2020

स्कूल जाने वाले सभी बच्चों के अभिभावकों के लिए :-

1. शाम 8:00 बजे तक टीवी बंद कर दें। टीवी पर आठ बजे के बाद आपके बच्चे से ज्यादा महत्वपूर्ण कुछ नहीं होता है।

2. अपने बच्चे की स्कूल डायरी देखने के लिए 30-45 मिनट निकालिए। उसके गृहकार्य पूरे करवाएं।

3. रोज सभी विषयों में उनका प्रदर्शन देखिए। उन विषयों का खास ध्यान रखिए जिसमें वह अच्छा नहीं कर रहा है।

4. बच्चों की बुनियादी शिक्षा भविष्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

5. उन्हें रात को 10:00 बजे तक सोने और सुबह 6:00 बजे उठने की आदत डालिए।

6. अगर आप किसी पार्टी/सामाजिक आयोजन में जाते हैं और बच्चों के साथ देर रात तक लौटते हैं तो अगले दिन बच्चे को आराम करने दीजिए (स्कूल मत भेजिए) अगर आप चाहते हैं कि बच्चा अगले दिन स्कूल जाए तो रात 10:00 बजे तक घर लौट आइए।

7. अपने बच्चे में पौधे लगाने और उनका ख्याल रखने की आदत का विकास कीजिए।

8. सोने के समय अपने बच्चों को वीर शिवाजी, डॉ बी आर अम्बेडकर, सावित्री बाई फुले ज्योतिबा फुले की जीवन गाथा और संघर्ष की कहानियां जरूर सुनाए।

9. हर साल गर्मी की छुट्टी में (अपने बजट के अनुसार ) कहीं घूमने जाइए। इससे वे अलग-अलग लोगों के साथ और अलग जगहों पर रहना सीखते हैं।

10. अपने बच्चे की प्रतिभा का पता लगाइए और उसे इसको निखारने में सहायता कीजिए । (वह किसी विषय, संगीत, खेल, अभिनय, चित्रांकन, नृत्य आदि में दिलचस्पी रख सकता है) इससे उसका जीवन आनंददायक हो जाएगा।

11. बच्चों को सिखाइए कि प्लास्टिक का उपयोग नहीं करना चाहिए (कम से कम गर्म चीजें प्लास्टिक में उपयोग न करें )।

12. हर रविवार कोशिश कीजिए कि खाने की कोई ऐसी चीज बनाएं जो आपके बच्चों को बेहद पसंद है। उन्हें इसमें अपनी मदद करने के लिए कहिए (उन्हें अच्छा लगेगा)।

13. प्रत्येक बच्चा जन्म से वैज्ञानिक होता है उसके पास ढेरों सवाल होते हैं मुमकिन है हम जवाब न दे पाएं पर जानकारी न होने के कारण हमें सवाल पर गुस्सा नहीं दिखाना चाहिए (उत्तर पता करने की कोशिश कीजिए और उन्हें बताइए)।

14. उन्हें अनुशासन और जीने के बेहतर तरीकों के बारे में बताइए। ( बच्चों को सही और गलत का अंतर समझाइए )

15. उनमें खुद पढ़ने और सीखने की आदत डालिए।

16. उन्हें मोबाइल फोन का उपयोग न करने दिया जाए, आवश्यक होने पर अपनी देख-रेख में ही मोबाइल का उपयोग करने दिया जाए।

17. बच्चे को अपने काम में सहायता करने के लिए कहिए। (इसमें खाना बनाना, सफाई,चीजों को व्यवस्थित करना शामिल है।)

18. सबसे महत्त्वपूर्ण कि हमें अपने बच्चों को शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार भी दें ताकि वो अपने जीवन में सफल और सही इंसान बन सके।

हमें अपने अनुभव के आधार पर अपने बच्चों का जीवन सुंदर और स्वस्थ बनाने में उनकी सहायता करनी चाहिए। यदि यह पोस्ट सार्थक लगे तो शेयर करें।

🙏धन्यवाद 🙏
इम्पीरियल इनोवेटिव स्कूल
अर्जुनसर

09/07/2019

Respected Parents,

All of you are informed that on July 10, 2019, a free dental camp will be organized in the school premises from 9:00am to 11:00am. In this camp, Dr. Vishal Chhabra from Suratgarh will serve you and you are requested to all take advantage of this camp by reaching school at the right time and get your teeth checked and protect the teeth.

Thank you.

With the best regards.

Imperial Innovative School, Arjunsar

सम्मानित अभिभावकों,

आप सभी को सूचित किया जाता है कि 10 जुलाई 2019 को सुबह 9 बजे से 11 बजे तक स्कूल प्रांगण में निःशुल्क दांतो की जांच का शिविर लगाया जाएगा। इस शिविर में सूरतगढ़ के दांत चिकित्सक डॉक्टर विशाल छाबड़ा अपनी सेवाएं देगे। इसलिए आप सभी अभिभावकों से अनुरोध है कि आप स्कूल प्रांगण में उचित समय पर पहुँच कर शिविर का लाभ उठाएं।

धन्यवाद

इम्पीरियल इनोवेटिव स्कूल, अर्जुनसर

Warm Welcome to Memeber of Legislative Assembly Shri Biharilalji Bishnoi By IIS Team,Nokha.IIS family thanks Shri Bihari...
28/12/2018

Warm Welcome to Memeber of Legislative Assembly Shri Biharilalji Bishnoi By IIS Team,Nokha.
IIS family thanks Shri Biharilalji for coming in IIS Campus.

Do Watch. Follow & Subscribe us on Youtube to get more updates!!
06/11/2018

Do Watch. Follow & Subscribe us on Youtube to get more updates!!

Rhythm 2016-17 Imperial Innovative School, Nokha 'Aigiri Nandini Nanditha Medhini' is a very popular Durga Devi Stotram. Mahishasur Mardini is an incarnation...

कृष्ण जनमाष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएंआप सभी से सादर निवेदन है कि सभी बंधु ज्यादा से ज्यादा संख्या में पधारकर झांकियों की...
02/09/2018

कृष्ण जनमाष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं

आप सभी से सादर निवेदन है कि सभी बंधु ज्यादा से ज्यादा संख्या में पधारकर झांकियों की शोभा बढ़ाएं

रवानगी स्थल - IIS कैंपस, अर्जुनसर
समय - सुबह 9.00 बजे
दिनांक - 3 September 2018

13/05/2018
15/02/2018
05/07/2017

Registration Open

Registration Open
12/04/2017

Registration Open

Looking forward to see you
05/02/2017

Looking forward to see you

Address

Jambheshwar Chowk
Nokha
334803

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Imperial Innovative School-IIS posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category