22/08/2026
# स्वतंत्रता दिवस समारोह में स्काउट एवं गाइड की सहभागिता
दिनांक **15 अगस्त 2026** को जनपद गौतम बुद्ध नगर में जिला प्रशासन की ओर से स्वतंत्रता दिवस समारोह का भव्य एवं गरिमापूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में **राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री नरेंद्र कश्यप** एवं **विधायक श्री तेजपाल नागर** उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में **भाजपा जिला अध्यक्ष श्री अभिषेक, जिलाधिकारी श्रीमती मेधा रूपम, डीआईजी मुख्यालय श्री अजय कुमार, मुख्य विकास अधिकारी श्री भालचंद्र त्रिपाठी, जिला विद्यालय निरीक्षक श्री चंद्रशेखर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री राहुल पवार, जिला मुख्य आयुक्त डॉ. राकेश कुमार राठी, जिला सचिव श्री पुष्पेंद्र सिंह, जिला आयुक्त स्काउट श्री विजेंद्र कुमार, जिला आयुक्त गाइड सुश्री देवकी, जिला आयुक्त रोवर श्री महकर सिंह**, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, होशियारपुर की प्रधानाचार्या **श्रीमती दीपाली**, राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य **श्री मोहित वशिष्ठ**, **श्रीमती रश्मि त्रिपाठी, श्रीमती भारती श्रीवास्तव, श्रीमती ज्योति पांडे, श्रीमती आरती कुलश्रेष्ठ, जिला प्रशिक्षण आयुक्त (गाइड) श्रीमती साधना सिंह, जिला प्रशिक्षण सलाहकार (गाइड) श्रीमती प्रीति, गाइड कैप्टन सुश्री परिणीता गुप्ता, गाइड कैप्टन श्रीमती ममता** एवं **स्काउट मास्टर श्री जितेंद्र** सहित अन्य पदाधिकारी एवं शिक्षक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में **भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, गौतम बुद्ध नगर के लगभग 200 स्काउट एवं गाइड** ने पूर्ण वर्दी में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। स्काउट एवं गाइड ने अनुशासन, सेवा भावना, कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्रप्रेम का उत्कृष्ट परिचय देते हुए स्वतंत्रता दिवस समारोह को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने **राष्ट्रध्वज को नमन करते हुए देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक याद किया।** स्काउट एवं गाइड ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
कार्यक्रम देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत वातावरण में गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। **भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के लगभग 200 स्काउट एवं गाइड की सहभागिता ने समारोह की शोभा बढ़ाई तथा युवाओं में अनुशासन, सेवा, राष्ट्रप्रेम एवं राष्ट्रसेवा की भावना को और अधिक सुदृढ़ किया।**