15/08/2026
आज दिनाँक 15 अगस्त 2026 दिन शनिवार को भाऊराव देवरस सरस्वती विद्या मंदिर, नोएडा में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया | कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमान आशु वर्मा जी ( पूर्व छात्र, विद्या भारती, पूर्व महापौर गाजियाबाद) के द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ। इस पावन अवसर पर अन्य गणमान्य अतिथियों में श्रीमान परमात्माशरण बंसल (फाउंडर, अतुल्य लाइफ स्टाइल कंपनी ), श्रीमान अनुज प्रकाश फरसैया जी ( फाउंडर ऑम्फा रबर्स लिमिटेड ) श्रीमान महेश गुप्ता जी ( विद्यालय संरक्षक), श्रीमान रामवरुण सिंह जी (प्रान्त मंत्री, भारतीय शिक्षा समिति एवं विद्यालय प्रबन्धक ), डॉ. मनु उमेश जी (कोषाध्यक्ष) श्रीमान साकेश शर्मा जी ( सह प्रबन्धक) एवं श्रीमान सोमगिरी गोस्वामी जी ( विद्यालय प्रधानाचार्य ) जी की गरिमामयी उपस्थिति रही | विद्यालय में चल रहे अंग्रेजी संभाषण केंद्र के सह-संयोजक श्रीमान धर्मवीर जी एवं दीपक शर्मा जी (एकेडमिक इंचार्ज), अभिभावक बंधु /भगिनी एवं छात्र/ छात्राओं की कार्यक्रम में बड़े ही हर्षौल्लास के साथ सहभागिता रही |
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में सबसे पहले छात्रा मिष्टी द्वारा गणेश - वंदना नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत की गई | सामूहिक गीत के संयोजक श्रीमान अमित आमोद जी रहे , सामूहिक नृत्य की संयोजिका श्रीमती कीर्ति जी रहीं। विद्यालय के छात्र- छात्राओं द्वारा सामूहिक योग की अतुलनीय प्रस्तुती की गई । योग कार्यक्रम संयोजक श्रीमान सौरभ जी रहे। सत्र 2025 – 26 में दसवीं की बोर्ड परीक्षा में प्रथम स्थान आयुष्मान, द्वितीय स्थान अंशु , तृतीय स्थान बासकी एवं बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में प्रथम स्थान प्रिया रावत ,द्वितीय सुमित, सूर्यांश ,तृतीय स्थान उत्कर्ष शर्मा तथा खेलकूद में प्रांतीय खो- खो प्रतियोगिता में श्रीमती रागिनी जी के संरक्षण में छात्राओं ने U-14 की छात्राओं ने स्वर्ण पदक जीता, छात्रों की टीम ने रजत मेडल प्राप्त किया, इंडिपेंडेंट कप टूर्नामेंट में छात्र प्रांशु ने सिल्वर मेडल, अर्नव ने कास्य मेडल , 38 वीं प्रांतीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में कोच प्रबल प्रताप चौहान के संरक्षण में अर्जित ने कांस्य मेडल अंश ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया। इन सभी छात्र/छात्राओं को अतिथि महोदय द्वारा पुरस्कृत किया गया | छात्रा वैष्णवी ने अपने देशभक्ति से ओतप्रोत एकल गीत से सभी का मन मोह लिया | स्वतंत्रता दिवस के ऐतिहासिक महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए छात्रा लावण्या ने हिंदी में एवं छात्रा किंजल ने अँग्रेजी में अपने विचार प्रस्तुत किए। विद्यालय की छात्राओं ने अपने सामूहिक नृत्य से सभी का मन मोह लिया |
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमान आशु वर्मा जी ने कहा कि- “स्वतंत्रता दिवस हमारा राष्ट्रीय त्योहार है और इस दिन हमें अपने राष्ट्र की उन्नति की शपथ लेनी चाहिए | उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को मर्यादा और संस्कार के साथ-साथ आत्मनिर्भरता, राष्ट्रप्रेम और स्वाभिमान के साथ जीने की आवश्यकता है |” छात्र/छात्राओं से उन्होंने अनुरोध करते हुए कहा कि आप इस विद्यालय से शिक्षा के साथ संस्कार लेकर जाए और अपने माता-पिता, विद्यालय एवं देश का नाम गौरवान्वित करें । |
कार्यक्रम के अंत में श्रीमान रामवरुण जी ने वीर बलिदानियों की गाथाओं से छात्र –छात्राओं को प्रेरित किया तथा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी अतिथि महोदय, विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया एवं विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की | कार्यक्रम की संचालिका श्रीमती नीतू सिंह जी रहीं । कार्यक्रम का समापन वन्दे मातरम् के साथ किया गया |