27/08/2025
भारत के इसरो ने कमाल कर दिया है ISRO ने 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन' का मॉडल तैयार कर लिया है। यह इसरो की बड़ी कामयाबी हैं ।भारत पहली बार अन्तरिक्ष में अपना स्पेस स्टेशन बनाएगा। आपको बता दें की पहला मॉड्यूल 2028 में लॉन्च होगा पूरा स्टेशन 2035 तक बनकर तैयार होगा BAS-01 मॉड्यूल का वजन 10 टन होगा इसे 450 किलोमीटर की लो अर्थ ऑर्बिट में स्थापित किया जाएगा स्टेशन में भारत डॉकिंग सिस्टम, एयरलॉक, वैज्ञानिक शोध के लिए माइक्रोग्रैविटी प्लेटफॉर्म और स्पेस सूट जैसी सुविधाएं होंगी।
21/06/2025
भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में ऋषभ पंत ने एक और शानदार शतक जड़ते हुए इतिहास रच दिया है. पंत अब भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज़्यादा शतक लगाने वाले नामित विकेटकीपर बन गए हैं. यह उनके करियर का सातवां टेस्ट शतक है, जिससे उन्होंने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (6 शतक) और ऋद्धिमान साहा (3 शतक) को पीछे छोड़ दिया है.
21/06/2025
दरोगा की मौके पर मौत
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने चलती बस में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे अमेठी पुलिस में तैनात दरोगा मनजीत सिंह की मौके पर मौत हो गई। कार में सवार छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। अमेठी पुलिस टीम राजस्थान से एक युवती को लेकर लौट रही थी। घायलों को सीएचसी बांगरमऊ में भर्ती कराया गया है।
20/06/2025
शिखर धवन और चहल ने इंस्टाग्राम पर महाभारत का कॉमिक सीन बनाया। शिखर धवन दुर्योधन बने, चहल शकुनि बने। उनकी केमिस्ट्री, एक्सप्रेशन और चंचल एनर्जी ने रील को वायरल कर दिया।
20/06/2025
उत्तर प्रदेश के वेद राम नागर, जिन्होंने अपनी शुरुआत केवल 50-60 लीटर दूध बेचकर की थी। उनकी कंपनी पारस मिल्क आज प्रतिदिन 3.6 मिलियन लीटर दूध बेचती है, जो अमूल और मदर डेयरी से प्रतिस्पर्धा करती है।
20/06/2025
हैदराबाद के पीपी रेड्डी, जो हीरे के आकार के घर में रहते हैं, 1989 में एक छोटे से शेड में सिर्फ़ 2 कर्मचारियों के साथ मेघा इंजीनियरिंग की स्थापना की थी। आज, यह 67,500 करोड़ रुपये की कंपनी है।
20/06/2025
बिना SIM के इंटरनेट, BSNL की Q-5G FWA सर्विस लॉन्च
20/06/2025
मध्यप्रदेश में तय OBC आरक्षण को लागू कराने की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका पर कोर्ट अगले हफ्ते सुनवाई के लिए तैयार हो गया है. सुप्रीम कोर्ट में दाखिल इस याचिका में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा OBC के लिए तय किए 27 प्रतिशत आरक्षण को लागू करने की मांग की गई है। इस याचिका में आरक्षण के पक्ष में फैसला आया तो इससे नौकरियों और पढ़ाई के लिए ओबीसी वर्ग को फायदा मिलेगा।
Pradesh
19/06/2025
iPhone, Google Pixel, Samsung Galaxy S25 जैसे फोन को कड़ी टक्कर देने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति की कंपनी ने Trump Mobile T1 की घोषणा की है। यह फोन पूरी तरह से मेड इन अमेरिका होगा।
Important FAQs Co-presented by Digital Surkhiyan
19/06/2025
विशाल और सनत किसी काम से चीन गए. वहां उन्होंने पहली बार डिजिटल स्मार्ट लॉक्स देखे – बिना चाबी के खुलने वाले ताले! उन्हें ये तकनीक बहुत पसंद आई. वापस लौटकर उन्होंने इन ताले को खुद के घर में लगाकर टेस्ट किया. अनुभव इतना बढ़िया रहा कि उन्होंने इसका कारोबार ही शुरु कर दिया.