Purective Education PVT. LTD.

Purective Education PVT. LTD. FOR SSC BANK, BPSC, MPPSC,UPSC AND ALL OTHER COMPETITIVE EXAM

03/04/2022
01/04/2022

गणित विषय के स्टूडेंट का दर्द उसकी डायरी में देखने को :
🤕🤕🤕😷😷😷🤪🤪🤪🤪

1) पता नहीं कौन सी नाव थी वो जो हमेशा कभी धारा की दिशा में तो कभी धारा के विपरीत दिशा में चलती थी
और हमारी नैया डुबा दिया करती थी।

2) एक खास ट्रेन और भी हुआ करती थी, जो स्टेशन A से स्टेशन B की ओर चलती थी।
मैं पूरे ग्लोब और गूगल का निरीक्षण कर चुका हूँ,
पर ये दोनों स्टेशन आज तक नहीं मिले।
कभी-कभी एक दूसरी ट्रेन भी होती थी, जो स्टेशन B से स्टेशन A की तरफ चलती थी।
हालांकि ये कभी नहीं बताया गया कि दोनों स्टेशनों के बीच दो ट्रैक हैं या दोनों ट्रेनें एक ही ट्रैक पर चलती हैं।
इसी प्रकार पता नहीं वो पागल आदमी कौन होता था, जो साला कभी इन ट्रेनों के विपरीत दौड़ता तो कभी साथ-साथ।
जो भी हो, मुझे लगता है कि बेरोजगार रहा होगा बेचारा।

3) एक बहुत भ्रष्टाचारी दूधवाला भी हुआ करता था जिसकी खोपड़ी कुछ खिसकी हुई थी।
पहले ये दो छोटे कंटेनर में एक-एक करके तीन भाग दूध और एक भाग पानी मिलाते थे... फिर इस मिश्रण को एक बड़े से कंटेनर जो आधा दूध से भरा होता था, उसमें मिला दिया करते थे।
इसके बाद बड़े प्रेम से पूछते थे कि अब बताओ बेटा कुल कितना भाग दूध और कितना भाग पानी है।
अबे , अपना बिजनेस सीक्रेट क्यों ओपन कर रहा है ?

4) और सबसे मस्त तो वो चोर होता था, जो पूरी दुकान लूटकर ढाई बजे भागता था और एक सिपाही पैंतालीस मिनट बाद उसे पकड़ने भागता.
पर सवाल हमसे तलब किये जाते कि,
*"बताओ पुलिस कितने घंटे बाद चोर को पकड़ेगा?"*
सच तो ये है कि सिपाही कभी नहीं पकड़ पायेगा, क्योंकि चोर 120 की स्पीड में कार से भागा है और तुम्हारा सिपाही 45 मिनट बाद 12 की स्पीड में पैदल।

5) इसी तरह एक ठेकेदार हुआ करता था।
ये सज्जन रोज 20 पुरुष, 15 महिलाओं और 10 बच्चों से खेत जुतवाया करते थे।
और पूछते हमसे थे कि बताओ इसी तरह 12 पुरुष, 17 महिलायें और 8 बच्चे उसी खेत को कितने दिन में जोतेंगे।
ये कौन सा खेत था जिसकी जुताई कभी पूरी ही नहीं होती थी.
और तुमपर तो केस ठोकूँगा मैं आज।
साले बाल मजदूरी करवाते हो! महिला दिवस बीते एक सप्ताह भी नहीं हुआ और महिलाओं पर अत्याचार शुरू!

6) एक बड़ा ही अजीबोगरीब आदमी था।
बदमाश के पास तीन नल थे - A, B और C.
पहले वाले नल को वो 20 मिनट चलाता, फिर दूसरे नल को 15 मिनट तक।
इसके बाद गजब करता था और
तीसरा नल जो टंकी को खाली करता था उसे चला देता था.
और हमसे पूछता कि बताओ टंकी कितने देर में खाली होगी ?
बताओ है कोई जवाब इसका ?
साले जब तुझे नहाना ही नहीं था तो नल क्यों खोला ?
पानी बर्बाद करते हो ! तुम जैसे पागलों के कारण ही ग्लोबल वार्मिंग का खतरा बना हुआ है.

7 ) और प्लीज कोई मुझे बताओ कि वो मोटर चालक था आखिर कौन, जो A से B तक पहले 80 km/h की स्पीड से जाता और 50 km/h की स्पीड से वापस आ जाता था ।
तुम सिर्फ हमारे मजे लेने के लिए यहां से वहां भटकते फिरते थे!
साले पेट्रोल को पानी समझ लिया था क्या ?
और मेरे से पूछते हो औसत चाल!🤪🤪😅😅😷😷😷🥳🥳🤕🥳

India's first Private Coaching institute which provide absolutely free tuition for all classes
09/09/2021

India's first Private Coaching institute which provide absolutely free tuition for all classes

Can You Solve This ?????
04/08/2021

Can You Solve This ?????

23/01/2021

सॉफ्ट करेंसी (Soft Currency) से क्या तात्पर्य है ?

A.वह मुद्रा जिसकी आपूर्ति माँग की अपेक्षा कम हो
B.वह मुद्रा जिसकी आपूर्ति माँग की अपेक्षा अधिक हो✓
C.वह मुद्रा जिसकी आपूर्ति तथा माँग दोनों स्थिर हो
D.उपर्युक्त में से कोई नहीं

23/01/2021

हार्ड करेंसी (Hard Currency) से क्या तात्पर्य है -

A.वह मुद्रा जिसकी आपूर्ति माँग की अपेक्षा कम हो✓
B.वह मुद्रा जिसकी आपूर्ति माँग की अपेक्षा अधिक हो
C.वह मुद्रा जिसकी आपूर्ति तथा माँग दोनों स्थिर हो
D.उपर्युक्त में से कोई नहीं

23/01/2021

हवाला ' क्या है ?

A.विदेशी मुद्रा विनियम का अवैध कारोबार✓
B.कर वंचन
C.शेयर बाजार में प्रतिभूतियों का अवैध लेन - देन
D.किसी विषय का पूर्ण विवरण

Address

Noida
201301

Opening Hours

Monday 9am - 9pm
Tuesday 10am - 9pm
Wednesday 10am - 9pm
Thursday 10am - 9pm
Friday 10am - 9pm
Saturday 10am - 6pm
Sunday 10am - 6pm

Telephone

+919773888663

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Purective Education PVT. LTD. posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Purective Education PVT. LTD.:

Shortcuts

Share

Category