NOTES POINT NOHAR

NOTES POINT NOHAR सभी प्रकार की ई मित्र सर्विस एंड नोट्स प्रिंटिंग उपलब्ध है।

Call at : +919983174074

"प्रयास क्लासेज" लेकर आई है एक ऐसी सुविधा जिसमे हम आपको देते है शिक्षा का ऐसा प्रारूप जिसके अंतर्गत आपको हर महीने बच्चे की वास्तविक स्थिति का जायजा मिलेगा और बदलाव भी होम ट्यूटर की ब्रांच नोहर के हर एरिया के लिए उपलब्ध होगी "अब आपके बच्चो का होम वर्क भी होगा बेहतरीन शिक्षक की देख रेख में " ज्वाइन करने के लिए दिए गये नम्बर पर कांटेक्ट करे.!

27/12/2024
23/03/2020

कोरोना के कारण इतने दिन विदेश में रहने वाले भारतीय आ रहे थे ओर सरकार द्वारा उनका विशेष ध्यान रखा जा रहा है उन्हें आइसोलेशन पर रखा गया है।
ओर अब हमारे एरिया में ओर गाँव मे जो भी भाई दूसरे राज्यो में काम करते उनमे से कोई भाई आ गया है ओर कोई आने वाला है तो जागरूक नागरिक गण व गांवों में सरपंचो से निवेदन कि वो अपने अपने गावँ में दूसरे राज्यो से आने वालों की डीटेल रखे और जो भाई आ गया है उसे 10 दिन तक घर पर रहने के लिए पाबन्द करे अगर 10 दिन के अंदर उसे खासी जुकाम या बुखार होता है तो हेल्पलाइन नम्बर पर सूचित करें !!
धन्यवाद

10/09/2018

आँखो में आंसू ला दिये इस कहानी ने .......

"अरे! भाई बुढापे का कोई ईलाज नहीं होता . अस्सी पार चुके हैं . अब बस सेवा कीजिये ." डाक्टर पिता जी को देखते हुए बोला।

"डाक्टर साहब ! कोई तो तरीका होगा . साइंस ने बहुत तरक्की कर ली है ."

"शंकर बाबू ! मैं अपनी तरफ से दुआ ही कर सकता हूँ . बस आप इन्हें खुश रखिये . इस से बेहतर और कोई दवा नहीं है और इन्हें लिक्विड पिलाते रहिये जो इन्हें पसंद है ." डाक्टर अपना बैग सम्हालते हुए मुस्कुराया और बाहर निकल गया .

शंकर पिता को लेकर बहुत चिंतित था . उसे लगता ही नहीं था कि पिता के बिना भी कोई जीवन हो सकता है . माँ के जाने के बाद अब एकमात्र आशीर्वाद उन्ही का बचा था . उसे अपने बचपन और जवानी के सारे दिन याद आ रहे थे . कैसे पिता हर रोज कुछ न कुछ लेकर ही घर घुसते थे . बाहर हलकी-हलकी बारिश हो रही थी . ऐसा लगता था जैसे आसमान भी रो रहा हो . शंकर ने खुद को किसी तरह समेटा और पत्नी से बोला -

"सुशीला ! आज सबके लिए मूंग दाल के पकौड़े , हरी चटनी बनाओ . मैं बाहर से जलेबी लेकर आता हूँ ."

पत्नी ने दाल पहले ही भिगो रखी थी . वह भी अपने काम में लग गई . कुछ ही देर में रसोई से खुशबू आने लगी पकौड़ों की . शंकर भी जलेबियाँ ले आया था . वह जलेबी रसोई में रख पिता के पास बैठ गया . उनका हाथ अपने हाथ में लिया और उन्हें निहारते हुए बोला -

"बाबा ! आज आपकी पसंद की चीज लाया हूँ . थोड़ी जलेबी खायेंगे ."
पिता ने आँखे झपकाईं और हल्का सा मुस्कुरा दिए . वह अस्फुट आवाज में बोले -
"पकौड़े बन रहे हैं क्या ?"

"हाँ, बाबा ! आपकी पसंद की हर चीज अब मेरी भी पसंद है . अरे! सुषमा जरा पकौड़े और जलेबी तो लाओ।" शंकर ने आवाज लगाईं।
"लीजिये बाबू जी एक और" उसने पकौड़ा हाथ में देते हुए कहा।

"बस...अब पूरा हो गया। पेट भर गया, जरा सी जलेबी दे" पिता बोले।

शंकर ने जलेबी का एक टुकड़ा हाथ में लेकर मुँह में डाल दिया। पिता उसे प्यार से देखते रहे।

"शंकर ! सदा खुश रहो बेटा. मेरा दाना पानी अब पूरा हुआ", पिता बोले।

"बाबा ! आपको तो सेंचुरी लगानी है। आप मेरे तेंदुलकर हो," आँखों में आंसू बहने लगे थे।

वह मुस्कुराए और बोले- "तेरी माँ पेवेलियन में इंतज़ार कर रही है, अगला मैच खेलना है। तेरा पोता बनकर आऊंगा, तब खूब खाऊंगा बेटा।"

पिता उसे देखते रहे। शंकर ने प्लेट उठाकर एक तरफ रख दी . मगर पिता उसे लगातार देखे जा रहे थे। आँख भी नहीं झपक रही थी। शंकर समझ गया कि यात्रा पूर्ण हुई।

तभी उसे ख्याल आया, पिता कहा करते थे -
*"श्राद्ध खाने नहीं आऊंगा कौआ बनकर, जो खिलाना है अभी खिला दे।"*

माँ बाप का सम्मान करें और उन्हें जीते जी खुश रखें। c/p

स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाये।अनेकता में एकता ही,हमारी शान हैइसी लिए मेरा,भारत महान है।15 अगस्त की हार्दिक शुभकामनाएं।🇮🇳...
15/08/2018

स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाये।

अनेकता में एकता ही,
हमारी शान है
इसी लिए मेरा,
भारत महान है।
15 अगस्त की हार्दिक शुभकामनाएं।
🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳
From : Er.Ajam khan

11/07/2018

*साढ़े तीन मिनिट: डॉक्टर की सलाह!*

डॉ.के.पी.सिंह(Goldmedalist)
कैंसर रोग विशेषज्ञ
दिल्ली

*जिन्हें सुबह या रात में सोते समय पेशाब करने जाना पड़ता हैं उनके लिए विशेष सूचना!!*

हर एक व्यक्ति को इसी साढ़े तीन मिनिट में सावधानी बरतनी चाहिए।

*यह इतना महत्व पूर्ण क्यों है?*
यही साढ़े तीन मिनिट अकस्माक होने वाली मौतों की संख्या कम कर सकते हैं।

जब जब ऐसी घटना हुई हैं, परिणाम स्वरूप तंदुरुस्त व्यक्ति भी रात में ही मृत पाया गया हैं।

ऐसे लोगों के बारे में हम कहते हैं, कि कल ही हमने इनसे बात की थी। ऐसा अचानक क्या हुआ? यह कैसे मर गया?

इसका मुख्य कारण यह है कि रात मे जब भी हम मूत्र विसर्जन के लिए जाते हैं, तब अचनाक या ताबड़तोब उठते हैं, परिणाम स्वरूप मस्तिष्क तक रक्त नही पहुंचता है।

यह साढ़े तीन मिनिट बहुत महत्वपूर्ण होते हैं।

मध्य रात्रि जब हम पेशाब करने उठते है तो हमारा ईसीजी का पैटर्न बदल सकता है। इसका कारण यह है, कि अचानक खड़े होने पर मस्तिष्क को रक्त नहीं पहुच पाता और हमारे ह्रदय की क्रिया बंद हो जाती है।

साढ़े तीन मिनिट का प्रयास एक उत्तम उपाय है।

1. *नींद से उठते समय आधा मिनिट गद्दे पर लेटे हुए रहिए।*

2. *अगले आधा मिनिट गद्दे पर बैठिये।*

3. *अगले अढाई मिनिट पैर को गद्दे के नीचे झूलते छोड़िये।*

साढ़े तीन मिनिट के बाद आपका मस्तिष्क बिना खून का नहीं रहेगा और ह्रदय की क्रिया भी बंद नहीं होगी! इससे अचानक होने वाली मौतें भी कम होंगी।

आपके प्रियजनों को लाभ हो अतएव सजग करने हेतु अवश्य प्रसारित करे।

*धन्यवाद!!*

डॉ.के.पी.सिंह(Goldmedalist)
कैंसर रोग विशेषज्ञ दिल्ली

🙏निवेदन :PRYASS Classes’s
*9983174074*

आपको सिर्फ 10 लोगो को ये मैसेज फॉरवर्ड करना है और वो 10 लोग भी दूसरे 10 लोगों को फॉरवर्ड करें ।
बस आपको तो एक कड़ी जोड़नी है देखते ही देखते सिर्फ आठ steps में पूरा देश जुड़ जायेगा। —

अच्छा लगे तो कृपया सभी मित्र के साथ शेयर करें --

02/05/2018

पिता बेटे को डॉक्टर बनाना चाहता था।

बेटा इतना मेधावी नहीं था कि PMT क्लियर कर लेता।

इसलिए दलालों से MBBS की सीट खरीदने का जुगाड़ किया गया।

जमीन, जायदाद जेवर गिरवी रख के 35 लाख रूपये दलालों को दिए, लेकिन वहाँ धोखा हो गया।

फिर किसी तरह विदेश में लड़के का एडमीशन कराया गया, वहाँ भी चल नहीं पाया।

फेल होने लगा..
डिप्रेशन में रहने लगा।

रक्षाबंधन पर घर आया और यहाँ फांसी लगा ली।
20 दिन बाद माँ,बाप और बहन ने भी कीटनाशक खा के आत्म-हत्या कर ली।

अपने बेटे को डॉक्टर बनाने की झूठी महत्वाकांक्षा ने पूरा परिवार लील लिया।
माँ बाप अपने सपने, अपनी महत्वाकांक्षा अपने बच्चों से पूरी करना चाहते हैं ...

मैंने देखा कि कुछ माँ बाप अपने बच्चों को Topper बनाने के लिए इतना ज़्यादा अनर्गल दबाव डालते हैं
कि बच्चे का स्वाभाविक विकास ही रुक जाता है।

आधुनिक स्कूली शिक्षा बच्चे की Evaluation और Grading ऐसे करती है, जैसे सेब के बाग़ में सेब की खेती की जाती है।
पूरे देश के करोड़ों बच्चों को एक ही Syllabus पढ़ाया जा रहा है ..

For Example -

जंगल में सभी पशुओं को एकत्र कर सबका इम्तहान लिया जा रहा है और पेड़ पर चढ़ने की क्षमता देख के Ranking निकाली जा रही है।

यह शिक्षा व्यवस्था ये भूल जाती है कि इस प्रश्नपत्र में तो बेचारा हाथी का बच्चा फेल हो जाएगा और बन्दर First आ जाएगा।

अब पूरे जंगल में ये बात फ़ैल गयी कि कामयाब वो जो झट से कूद के पेड़ पर चढ़ जाए।

बाकी सबका जीवन व्यर्थ है।

इसलिए उन सब जानवरों के, जिनके बच्चे कूद के झटपट पेड़ पर न चढ़ पाए, उनके लिए कोचिंग Institute खुल गए, वहां पर बच्चों को पेड़ पर चढ़ना सिखाया जाता है।

चल पड़े हाथी, जिराफ, शेर और सांड़, भैंसे और समंदर की सब मछलियाँ चल पड़ीं अपने बच्चों के साथ, Coaching institute की ओर ........

हमारा बिटवा भी पेड़ पर चढ़ेगा और हमारा नाम रोशन करेगा।

हाथी के घर लड़का हुआ
तो उसने उसे गोद में ले के कहा- 'हमरी जिन्दगी का एक ही मक़सद है कि हमार बिटवा पेड़ पर चढ़ेगा।'

और जब बिटवा पेड़ पर नहीं चढ़ पाया, तो हाथी ने सपरिवार पेड़ छोड़िए जंगल ही नष्ट कर दिये ।

अपने बच्चे को पहचानिए।
वो क्या है, ये जानिये।

हाथी है या शेर ,चीता, लकडबग्घा , जिराफ ऊँट है
या मछली , या फिर हंस , मोर या कोयल ?
क्या पता वो चींटी ही हो ?
और यदि चींटी है आपका बच्चा, तो हताश निराश न हों।
चींटी धरती का सबसे परिश्रमी जीव है और अपने खुद के वज़न की तुलना में एक हज़ार गुना ज्यादा वजन उठा सकती है।

*इसलिए अपने बच्चों की क्षमता को परखें और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करें, हतोत्साहित नही...*

*SAVE HUMAN BEHAVIOR FIRST. Love your kids as they are🙏🏻 क्योंकि शहनाई बजाने वाले को भी भारत रत्न मिला हुआ है

जरूर शेयर करें स्त्रियों के कानूनी अधिकारों को 👍
22/03/2018

जरूर शेयर करें स्त्रियों के कानूनी अधिकारों को 👍

भारतीय सविंधान
20/03/2018

भारतीय सविंधान

20/03/2018

जिस देश में शराब सस्ती और शिक्षा महँगी हो वहाँ गैंग्स्टर ही पैदा होंगे विद्वान नहीं
😞🙄😩😒🙁

Address

भगत सिंह चौक के पास नोहर जिला हनुमानगढ़ राजस्थान
Nohar
335523

Opening Hours

Monday 8am - 8pm
Tuesday 8am - 8pm
Wednesday 8pm - 8pm
Thursday 8am - 8pm
Friday 8am - 8pm
Saturday 8am - 8pm
Sunday 8am - 8pm

Telephone

9983174074

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when NOTES POINT NOHAR posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to NOTES POINT NOHAR:

Shortcuts

Share