Career Maker

Career Maker

Share

An institute to provide proper guidance and standard study material for competitive exams (at very l for every examination. Our aim is to provide

We are planning to provide study materials and classes for RAS, 1st grade teacher, 2nd grade teacher and G.K.

25/12/2022

जानें गुरु गोबिंद सिंह के चारों साहिबजादों की शहादत का इतिहास, जिनके बलिदान पर मनाया जाएगा

वीर बाल दिवस

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को दशम पातशाही श्री गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व पर बड़ी घोषणा की। केंद्र सरकार ने हर साल 26 दिसंबर को माता गुजरी और चार साहिबजादों की शहादत की याद में "वीर बाल दिवस" मनाए जाने का एलान किया।

आइए जानते हैं श्री गुरु गोबिंद सिंह के उन दोनों साहबजादों- साहिबजादा जोरावर सिंह (9) और साहिबजादा फतेह सिंह (7) और माता गुजरी की शहादत का इतिहास, जनके बलिदान को याद करने के लिए "वीर बाल दिवस" मनाया जाएगा।

बात वर्ष 1705 की है। मुगलों ने श्री गुरु गोबिंद सिंह जी से बदला लेने के लिए जब सरसा नदी पर हमला किया तो गुरु जी का परिवार उनसे बिछड़ गया था। छोटे साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह और माता गुजरी अपने रसोईए गंगू के साथ उसके घर मोरिंडा चले गए। रात को जब गंगू ने माता गुजरी के पास मुहरें देखी तो उसे लालच आ गया। उसने माता गुजरी और दोनों साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह बाबा फतेह सिंह को सरहिंद के नवाब वजीर खां के सिपाहियों से पकड़वा दिया।

वजीर खां ने छोटे साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह बाबा फतेह सिंह तथा माता गुजरी जी को पौष महीने की तेज सर्द रातों में तकलीफ देने के लिए ठंडे बुर्ज में कैद कर दिया। यह चारों ओर से खुला और उंचा था। इस ठंडे बुर्ज से ही माता गुजरी जी ने छोटे साहिबजादों को लगातार तीन दिन धर्म की रक्षा के लिए सीस न झुकाने और धर्म न बदलने का पाठ पढ़ाया था। यही शिक्षा देकर माता गुजरी जी साहिबजादों को नवाब वजीर खान की कचहरी में भेजती रहीं।
7 व 9 वर्ष से भी कम आयु के साहिबजादों ने न तो नवाब वजीर खां के आगे शीश झुकाया और न ही धर्म बदला। इससे गुस्साए वजीर खान ने 26 दिसंबर, 1705 को दोनों साहिबजादों को जिंदा दीवार में चिनवा दिया था। जब छोटे साहिबजादों की कुर्बानी की सूचना माता गुजरी जी को ठंडे बुर्ज में मिली तो उन्होंने भी शरीर त्याग दिया।

इसी स्थान पर आज बना है गुरुद्वारा "श्री फतेहगढ़ साहिब"

इसी स्थान पर आज गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब बना है। इसमें बना ठंडा बुर्ज सिख इतिहास की पाठशाला का वह सुनहरी पन्ना है, जहां साहिबजादों ने धर्म की रक्षा के लिए शहादत दी थी। मासूम साहिबजादों की इस शहादत ने सभी को हिला कर रख दिया था। कहा जाता है छोटे साहिबजादों की शहादत ही आगे चलकर मुगल हकूमत के पतन का कारण बनी थी।

श्री गुरु गोबिंद सिंह के चार साहिबजादों में दो अन्य चमकौर की जंग में शहीद हुए थे। गुरु गोबिद ने अपने दो पुत्रों को स्वयं आशीर्वाद देकर जंग में भेजा था। चमकौर की जंग में 40 सिखों ने हजारों की मुगल फौज से लड़ते हुए शहादत प्राप्त की थी। 6 दिसंबर, 1705 को हुई इस जंग में बाबा अजीत सिंह (17) व बाबा जुझार सिंह (14) ने धर्म के लिए बलिदान दिया था।

04/11/2021

आपको और आपके पूरे परिवार को दीपोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं

18/08/2019

#परिसीमन_क्या_होता_है_और_केंद्र_सरकार_इसे_जम्मू_कश्मीर_में_क्यों_लागू_करना_चाहती_है?

👉केंद्र सरकार जम्मू और कश्मीर में नए परिसीमन को लागू करने पर विचार कर रही है ताकि पूरे प्रदेश में क्षेत्रफल और जनसंख्या के आधार पर लोक सभा और विधान सभा सीटों का बंटवारा किया जा सके.

💟👉 #परिसीमन_का_अर्थ

👉परिसीमन से तात्पर्य किसी भी राज्य की लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रों की सीमाओं (राजनीतिक) का रेखांकन है. अर्थात इसके माध्यम से लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रों की सीमायें तय की जाती हैं. आसान शब्दों में परिसीमन की मदद से यह तय होता है कि किस क्षेत्र के लोग किस विधान सभा या लोक सभा के लिए वोट डालेंगे?

💟👉 #भारत_में_परिसीमन_का_इतिहास

👉भारत में सर्वप्रथम वर्ष 1952 में परिसीमन आयोग का गठन किया गया था. इसके बाद 1963,1973 और 2002 में परिसीमन आयोग गठित किए जा चुके हैं.भारत में वर्ष 2002 के बाद परिसीमन आयोग का गठन नहीं हुआ है.

👉भारत के उच्चतम न्यायालय के अवकाश प्राप्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति कुलदीप सिंह की अध्यक्षता में 12 जुलाई 2002 को परिसीमन आयोग का गठन किया गया था.

👉आयोग ने सिफारिसों को 2007 में केंद्र को सौंपा था लेकिन इसकी सिफारिसों को केंद्र सरकार ने अनसुना कर दिया था लेकिन सुप्रीम कोर्ट के दखल देने के बाद इसे 2008 से लागू किया गया था. आयोग ने वर्ष 2001 की जनगणना के आधार पर निर्वाचन क्षेत्रों का परिसीमन किया था.

💟👉आखिर जम्मू - कश्मीर के लोगों की भारत सरकार से क्या मांगें हैं?

👉संविधान के अनुच्छेद 82 के मुताबिक, सरकार हर 10 साल बाद परिसीमन आयोग का गठन कर सकती है. जनसंख्या के हिसाब से अनुसूचित जाति-जनजाति सीटों की संख्या बदल जाती है.

#परिसीमन_किस_आधार_पर_निर्धारित_किया_जाता_है?

परिसीमन के निर्धारण में 5 फैक्टर्स को ध्यान में रखा जाता है. ये हैं;

1. क्षेत्रफल
2. जनसंख्या
3. क्षेत्र की प्रकृति
4. संचार सुविधा
5. अन्य कारण

www.facebook.com/careermakernohar

#जम्मू_कश्मीर_में_परिसीमन_की_जरुरत_और_विवाद;

👉2011 की जनगणना के मुताबिक जम्मू संभाग की जनसँख्या लगभग 54 लाख है, जो कि राज्य की 43% आबादी है. जम्मू संभाग 26,200 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है यानी राज्य का लगभग 26% क्षेत्रफल जम्मू संभाग के अंतर्गत आता है जबकि यहां विधानसभा की कुल 37 सीटें हैं.

👉कश्मीर संभाग की जनसँख्या 68.88 लाख है, जो राज्य की जनसँख्या का 55% हिस्सा है. कश्मीर संभाग का क्षेत्रफल राज्य के क्षेत्रफल लगभग 16% प्रतिशत है जबकि इस क्षेत्र से कुल 46 विधायक चुने जाते हैं.

👉ज्ञातव्य है कि कश्मीर में 349 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल पर एक विधानसभा है, जबकि जम्मू में 710 वर्ग किलोमीटर पर.

👉राज्य के 58.33% क्षेत्रफल वाले लद्दाख संभाग में केवल 4 विधानसभा सीटें हैं.

👉ऊपर के आंकड़े स्पष्ट करते हैं कि राज्य में जनसँख्या और क्षेत्रफल के आधार पर सीटों का बंटवारा असंतुलित है.

💟👉 #केंद्र_परिसीमन_क्यों_चाहता_है

👉दरअसल कश्मीर का क्षेत्र अलगाववादियों के प्रभाव वाला क्षेत्र है और इस कारण यहाँ से केवल नेशनल कांफ्रेंस और पीडीपी के नेता ही चुनाव जीत पाते हैं और कश्मीर में सरकार बनाने में इसी क्षेत्र के नेताओं का हाथ होता और प्रदेश का मुख्यमंत्री भी कश्मीर से ही बनता है जो कि भारत के संविधान और नेताओं को पसंद नही करते हैं.

👉अब केंद्र सरकार कश्मीर से विधान सभा और लोक सभा सीटें घटाकर जम्मू क्षेत्र में सीटें बढ़ाना चाहती है क्योंकि जम्मू क्षेत्र पर बाकी पार्टी का प्रभाव रहता है. यदि जम्मू क्षेत्र में सीटें बढ़ जाएँगी तो जम्मू और प्रदेश का मुख्यमंत्री भारत की पसंद का भी हो सकता है जो कि राज्य के विकास को बढ़ाने के लिए बहुत ही जरूरी है.

💟👉 #परिसीमन_कैसे_किया_जायेगा

👉यदि केंद्र सरकार ने परिसीमन आयोग का गठन किया तो इसके लिए संसद में बिल लाना होगा. राज्य में राष्ट्रपति शासन होने के कारण इसे राज्य के संविधान के अनुसार यहां से मंजूरी मिल जाएगी.

www.facebook.com/careermakernohar

👉सारांश के तौर पर यह कहा जा सकता है कि केंद्र सरकार के द्वारा कश्मीर में परिसीमन लागू करने से राज्य में एससी और एसटी समुदाय के लिए सीटों के आरक्षण की नई व्यवस्था लागू हो जाएगी.
कश्मीर में परिसीमन के पीछे का उद्देश्य राज्य की राजनीति से अलगाववादियों के प्रभाव को कम करना भी हो सकता है।

Career Maker An institute to provide proper guidance and standard study material for competitive exams (at very l

28/06/2019
Facebook - Log In or Sign Up 26/04/2019

www.facebook.com/careermakernohar

*🌻 लक्ष्मीकांत पुस्तक (राजव्यवस्था)🌻*

🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
*🌺 ● न्यायिक सक्रियता और समीक्षा●🌺*

*Que. 1 = न्यायिक समीक्षा के सिद्धांत की उतपत्ति ओर विकास किस देश में हुआ था ?*
【a】भारत
【b】इग्लैंड
【c】 अमेरिका
【d】जापान

【】C


*Que.2 किस देश के सर्वोच्चय न्यायालय द्वारा * समुचित कानूनी प्रक्रिया* के नाम पर न्यायिक समीक्षा कीविशद शक्ति के कारण आलोचक इसे * थर्ड चेम्बर ऑफ दि लेजिस्लेचर * कहते है ?*
【a】भारत
【b】अमेरिकी
【c】 आस्ट्रेलिया
【d】इग्लैंड

【】B



*Que.3 = न्यायिक समीक्षा को सँविधान में किस अनुशुची तथा किस संसोधन अधिनियम के द्वारा जोड़ा गया है ?*
【a】8वी,1935 का
【b】10वी,1951 का
【c】 9वी ,1952 का
【d】9वी,1951का

【】D


*Que.4 = भारत में न्यायिक सक्रियता का सिद्धांत कब आया ?*
【a】1947
【b】1950
【c】 1970
【d】1985

【】C


*Que.5 = मूल रूप में नवी अनुसूची में 13 अधिनियम व विनिमय थे, वर्तमान(2016) में कितने हैं ?*
【a】100
【b】155
【c】 275
【d】282

【】D

★ कपिल झुंझुनूं ★

*6.न्यायीक क समिक्षा की उत्पत्ति सर्वप्रथम किस देश मे हूई?*
A. ब्रिटेन
B. अमेरिका✔
C.भारत
D. कनाडा

*7. भारत मे न्यायीक समिक्षा की शक्ती किसको है?*
A. संसद
B. सुप्रीम कोर्ट
C. उच्च न्यायलय
D. B और C ✔

*8. न्यायीक समिक्षा मे किसकी जाच होती?*
A. अधीनियम
B. कार्यपालिका आदेश
C. न्यायपालिका निर्णय
D. A और B✔

*9. सर्वोच्च न्यायालय ने किस वष 99 सविधान संशोधन को असंवेधनिक घोषित किया?*
A. 2014✔
B. 2016
C. 2015
D. 2013

*10. किसे अधिकार है येह तय करने का की कोई अधीनियम संवेधानिक है या आसंवेधानिक है?*
A. कार्यपालिका
B. न्यायपालिका✔
C. विधाइका
D. कोई नही

*11. संसद और विधायेका की कानुन बनाने मे क्षेत्रीये सीमा का उल्लेख किस अनुछेद मे है?*
A. 234
B. 245✔
C. 235
D. 243

*12. मुल रुप से सविधान की 9वी अनुसूची मे कितने अधिनियम थे?*
A. 10
B. 13✔
C. 20
D.50

*13. वर्तमान मे 9वी अनुसूची मे कितने अधिनियम है?*
A. 213
B. 245
C. 282✔
D. 299

*14.9वी अनुसूची मे किस वर्ष के बाद के कानून की न्यायीक समिक्षा की जा सकती है?*
A. 1973✔
B. 1986
C. 2000
D. 1951

*15. न्यायीक सक्रियता की शुरुवात भारत मे किस दशक मे हूई?*
A. 1950
B. 1970✔
C. 1999
D. 1987

*शेफाली जी*

*Qu16:-संविधान के अनुच्छेद-164 में छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्य प्रदेश और उडीसा में जनजातियों के कल्याण हेतु एक पृथक मंत्री का उपबंध है। निम्नलिखित में से किस संविधान संशोधन अधिनियम के द्वारा बिहार को इस दायित्त्व से मुक्त कर छत्तीसगढ़ एवं झारखंड के लिये ऐसा करना आवश्यक बना दिया गया?*
A.91वें संविधान संशोधन अधिनियम, 2003
B.92वें संविधान संशोधन अधिनियम, 2003
C.93वें संविधान संशोधन अधिनियम, 2006
D.94वें संविधान संशोधन अधिनियम, 2006✅

*Qu17:-____संविधान संशोधन अधिनियम, 2003 के द्वारा दल-बदल अधिनियम को सशक्त बनाया गया तथा मंत्रिपरिषद में मंत्रियों की कुल संख्या सीमित की गई?*
A.91वें संविधान संशोधन अधिनियम, 2003✅
B.92वें संविधान संशोधन अधिनियम, 2003
C.93वें संविधान संशोधन अधिनियम, 2006
D.94वें संविधान संशोधन अधिनियम, 2006

*Qu18:-_____संविधान संशोधन अधिनियम, 2003 के द्वारा आठवीं अनुसूची में चार नई भाषाएँ जोड़ी गईं?*
A.91वें संविधान संशोधन अधिनियम, 2003
B.92वें संविधान संशोधन अधिनियम, 2003✅
C.93वें संविधान संशोधन अधिनियम, 2006
D.94वें संविधान संशोधन अधिनियम, 2006

*Qu19:-___संविधान संशोधन अधिनियम, 2006 के द्वारा निजी शिक्षण संस्थानों में स्थानों के आरक्षण के संबंध में उपबंध किया गया ?*
A.91वें संविधान संशोधन अधिनियम, 2003
B.92वें संविधान संशोधन अधिनियम, 2003
C.93वें संविधान संशोधन अधिनियम, 2006✅
D.94वें संविधान संशोधन अधिनियम, 2006

*Qu20:-राज्यों में विधान परिषद का सृजन या उत्सादन के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?*
A.यदि राज्य की विधानसभा अपनी कुल सदस्य संख्या के बहुमत से या उपस्थित या मत देने वाले सदस्यों की संख्या के कम-से-कम दो-तिहाई बहुमत द्वारा संकल्प पारित करे, तो संसद विधि द्वारा किसी राज्य में इस प्रकार की व्यवस्था कर सकती है।✅
B.यदि राज्य विधानमंडल अपनी कुल सदस्य संख्या के बहुमत से या उपस्थित एवं मत देने वाले सदस्यों की कुल संख्या के कम-से-कम एक-तिहाई बहुमत द्वारा संकल्प पारित करे तो संसद विधि द्वारा किसी राज्य में इस प्रकार की व्यवस्था कर सकती है।
C.यदि राज्य विधानमंडल अपनी कुल सदस्य संख्या के बहुमत या उपस्थित और मत देने वाले सदस्यों की संख्या के कम-से-कम तीन-चौथाई बहुमत द्वारा संकल्प पारित करे तो संसद विधि द्वारा किसी राज्य में इस प्रकार की व्यवस्था कर सकती है।
D.यदि राज्य विधानमंडल अपनी कुल सदस्य संख्या के बहुमत या उपस्थित एवं मत देने वाले सदस्यों की संख्या के बहुमत द्वारा संकल्प पारित करे तो संसद विधि द्वारा किसी राज्य में इस प्रकार की व्यवस्था कर सकती है।

*Qu21:-संविधान के ______ प्रावधान है कि विधानसभा का सदस्य बनने के लिये न्यूनतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिये, न कि 21 वर्ष?*
A.अनुच्छेद-172 में
B.अनुच्छेद-173 में✅
C.अनुच्छेद-174 में
D.अनुच्छेद-175 में

*Qu22:-संविधान के अनुच्छेद____ में प्रावधान है कि विधान परिषद का सदस्य बनने के लिये न्यूनतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिये?*
A.अनुच्छेद-172 में
B.अनुच्छेद-173 में✅
C.अनुच्छेद-174 में
D.अनुच्छेद-175 में

*Qu23:-संविधान के अनुच्छेद_____ में प्रावधान है कि राज्य की विधान परिषद एक स्थायी सदन है। इसका कभी विघटन नहीं होता। इसके 1/3 सदस्य प्रति दो वर्ष की समाप्ति पर निवृत्त होते हैं?*
A.अनुच्छेद-172 में✅
B.अनुच्छेद-173 में
C.अनुच्छेद-174 में
D.अनुच्छेद-175 में

*Qu24:-आंध्र प्रदेश से अलग होकर तेलंगाना राज्य अस्तित्व में आया?*
A.2 जून 2014 को✅
B.3 जून 2014 को
C.5 जून 2014 को
D.7 जून 2014 को

*Qu25:-विधानसभा विघटन के पश्चात् भी विधानसभा अध्यक्ष अपने पद पर बना रहता है!*
A.विधानसभा के विघटन के पश्चात् होने वाले विधानसभा के प्रथम अधिवेशन के ठीक पहले तक।✅
B.विधानसभा के विघटन के पश्चात् होने वाले विधानसभा के प्रथम अधिवेशन के कुछ दिन बाद तक।
C.नए लोकसभा अध्यक्ष के चुने जाने तक।
D.जब तक राज्यपाल उसे हटने के लिये न कहे तब तक।
*Kanchan pirthani*

*Qu26:-. जब राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति दोनों के पद खाली हो, तब उनके काम कौन करेगा ?*
A.प्रधानमंत्री
B.गृहमंत्री
C.भारत के मुख्य न्यायाधीश✅
D. लोकसभाध्यक्ष

*Qu27सर्वोच्च न्यायालय के अन्य न्यायाधीशों को प्रतिमाह कितना वेतन मिलता है ?*
A. 80,000 रु.
B. 2,50,000 रु.✅
C. 1,00,000 रु.
D.1,10,000 रु.

*Qu28. सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को प्रतिमाह कितना वेतन मिलता है ?*
A. 80,000 रु.
B.90,000 रु.
C.2,80,000 रु.✅
D. 3,10,000 रु.

*Qu29. सर्वोच्च न्यायालय के किस न्यायाधीश के विरुद्ध 11 मई, 1993 को लोकसभा में लाया गया महाभियोग प्रस्ताव असफल रहा ?*
A. न्यायमूर्ति कुलदीप सिंह
B. न्यायमूर्ति वी. पी. जीवन रेड्डी
C. न्यायमूर्ति वी. रामास्वामी✅
D. न्यायमूर्ति एस. पी. भरूचा

*Qu30. सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के विरुद्ध महाभियोग का प्रस्ताव पारित हो जाने पर पदच्युति का आदेश कौन जारी कर सकता है ?*
A.सर्वोच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश
B. राष्ट्रपति✅
C. लोकसभाध्यक्ष
D.मंत्रिपरिषद

*Qu31:-. सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश को कदाचार और असमर्थता के प्रमाणित आधारों पर संसद किस तरह महाभियोग का प्रस्ताव पारित कर सकती है ?*
A.संसद के दोनों सदनों द्वारा अलग-अलग अपने कुल सदस्यों की बहुमत प्रस्ताव द्वारा
B.संसद के दोनों सदनों द्वारा अलग-अलग अपने कुल उपस्थित सदस्यों के बहुमत प्रस्ताव द्वारा
C.संसद के दोनों सदनों द्वारा अलग-अलग अपने कुल सदस्यों की संख्या के बहुमत तथा उपस्थित एवं मतदान करने वाले सदस्यों के दो तिहाई बहुमत प्रस्ताव द्वारा✅
D.उपर्युक्त में कोई नहीं

*Qu32:-. सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों को उसके पद से केवल किन प्रमाणित आधारों पर हटाया जा सकता है ?*
A.कदाचार
B. असमर्थता
C. उपर्युक्त दोनों✅
D. उपर्युक्त में से कोई भी

*Qu33. भारत के सर्वोच्च न्यायालय का एक न्यायाधीश कितनी उम्र तक अपने पद पर बना रह सकता है ?*
A. 65 वर्ष✅
B. 60 वर्ष
C. 62 वर्ष
D. 58 वर्ष

*Qu34:- सर्वोच्च न्यायालय में न्यायाधीश नियुक्त होने के लिए व्यक्ति को कम - से - कम कितने वर्ष उच्च न्यायालय का एडवोकेट होना चाहिए ?*
A. 20
B. 10✅
C. 8
D. 25

*Qu35:-सर्वोच्च न्यायालय में तदर्थ न्यायाधीशों की नियुक्ति कौन कर सकता है ?*
A. राष्ट्रपति
B. सर्वोच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश के परामर्श से राष्ट्रपति
C.सर्वोच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश
D. राष्ट्रपति की अनुमति प्राप्त कर सर्वोच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश✅

*🌻🌷🌷🌻*

Facebook - Log In or Sign Up Create an account or log into Facebook. Connect with friends, family and other people you know. Share photos and videos, send messages and get updates.

Want your school to be the top-listed School/college in Nohar?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Telephone

Address


Pearl Tower, Sindhi Bazar
Nohar
335523

Opening Hours

Monday 8am - 10am
5pm - 8pm
Tuesday 8am - 10am
5pm - 8pm
Wednesday 8am - 10am
5pm - 8pm
Thursday 8am - 10am
5pm - 8pm
Friday 8am - 10am
5pm - 8pm
Saturday 8am - 10am
5pm - 8pm
Sunday 9am - 8pm