27/09/2023
: आज दिनांक 24.09.2023 को ओम श्री साईं पब्लिक स्कूल निर्मली में कौशल इंडिया द्वारा आयोजित 2023 स्कॉलरशिप ऑफ एक्सीलेंस इन मैथ्स एंड साइंस ओलंपियाड की परीक्षा में 450 से अधिक बच्चे उपस्थित हुए। यह परीक्षा बच्चों को प्रतिस्पर्धी माहौल प्रदान करती है और वित्तीय सहायता के रूप में, संगठन परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्रों को एक वर्ष के लिए 1215/- रुपये प्रति माह की छात्रवृत्ति प्रदान करता है। ओम श्री साईं पब्लिक स्कूल, शारदा पब्लिक स्कूल, ज्ञान भारती सुपर सिक्सटी स्कूल, रिम्स पब्लिक स्कूल , बाल विद्या भारती स्कूल ,गायत्री पब्लिक स्कूल के बच्चे ने भाग लिया। मौके पर स्पेशल स्किल्स इंडिया के निदेशक आनंद कुमार, जिला प्रमुख डॉली ठाकुर, ओम श्री साई के निदेशक पीएन सिंह, और सभी स्कूलों के शिक्षक मौजूद थे.