05/08/2024
💐 सेवानिवृत्ति एवम् कक्ष लोकार्पण समारोह का शानदार आयोजन।💐
मेघवाल समाज विकास संस्थान निंबाहेड़ा के प्रांगण में दिनांक 4 अगस्त 2024 को आदरणीय डॉ. बी. आर. मेघवाल साहब जावदा ।।और आदरणीय नर्सिंग अधीक्षक नंदलाल जी कमाली साहब अरनियाजोशी की ओर से आयोजित सेवानिवृत्ति स्नेहभोज कार्यक्रम अब तक का शानदार और ऐतिहासिक कार्यक्रम रहा। दोनों महानुभावों द्वारा छाया, पानी, बैठक, भोजन और अतिथि सत्कार की बेहतरीन और दिल खोलकर व्यवस्था की ।
आपके प्रेमपूर्ण और स्नेहपूर्ण व्यवहार से बड़ी संख्या में दूर-दूर से अतिथि प्रेम धागे में बंधे चले आए ।आप दोनों के उदार हृदय और शिक्षा के प्रति समर्पण को कोटि-कोटि प्रणाम।👏 आपने अपने निजी और सामाजिक कार्यक्रम को भी शैक्षिक कार्यक्रम बना दिया और शैक्षिक मेले का रूप दे दिया।आप दोनों की ओर से इस अवसर पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में भाग लेने वाले 797 प्रतियोगियों को पुरस्कार एव सम्मान देकर अभूतपूर्व रिकॉर्ड बना दिया। आप दोनों का छात्रावास निर्माण में बहुत बड़ा योगदान रहा है फिर भी आज इस समारोह में मेघवाल समाज छात्रावास को आदरणीय डॉक्टर बी.आर.मेघवाल साहब कीओर से₹100000/(एक लाख)का चेक प्रदान किया गया ।आदरणीय नर्सिंग अधीक्षक नंदलाल जी कमाली साहब की ओर से एक कमरा मयबरामदा और ₹11000/(ग्यारह हजार)का चेक प्रदान किया गया।साथ ही आप दोनों के द्वारा मंदसौर छात्रावास को 2100/+2100/रुपए, नीमच छात्रावास को 2100/+2100/रुपए , प्रतापगढ़ छात्रावास को 2100/+2100/रुपए ,
सुखानंद जी धर्मशाला को 2100/+2100/रुपए भेंट किए गए।और साथ ही छात्रावास भवन में कार्यक्रम आयोजित करने की किराया राशि 11000/ रुपए भी प्रदान किए गए। इस अवसर पर से.नि.डॉक्टर जी.आर.भूक्कल साहब बेगू की ओर से छात्रावास को वाटर कूलर समर्पित किया गया। मेघवाल विकास परिषद मंदसौर की ओर से भी छात्रावास निंबाहेड़ा को₹2100/भेंट किए गए।₹200/ बगदीराम जी जावदा की ओर से और ₹200/ शंकर लाल जी भावलिया की ओर से भी छात्रावास को सहयोग प्राप्त हुआ। मेघवाल समाज विकास संस्थान निंबाहेड़ा की ओर से आपका बहुत-बहुत धन्यवाद एवं आभार।
छात्रावास प्रांगण निंबाहेड़ा में आयोजित समारोह में मंगल कामनाएं ,शुभकामनाएं और बधाइयां देने के लिए अतिथियों का मेला लग गया। इतना अपार जन समूह पहली बार किसी सेवानिवृत्ति स्नेह भोज समारोह में देखने को मिला।" धन तो लोग कई तरीके से खर्च करते हैं, परंतु धन को किस तरीके से और कहां खर्च करना चाहिए यह काम सिर्फ बुद्धिमानऔर उच्च कोटि की दूरदर्शी सोच के व्यक्ति ही कर पाते हैं ।"
आप दोनों ने यह कमाल कर दिखाया आपकी सोच को सलाम करते हैं ।अगर आपके जैसी सोच के 20-25 व्यक्ति और इस समाज में आगे आ जाएं तो समाज निश्चित रूप से जबरदस्त तरक्की कर सकता है। मेघवाल समाज विकास संस्थान की ओर से आप दोनों महानुभावों का हृदय से ,आत्मीयता से धन्यवाद, आभार एवं उज्जवल, आनंदमय जीवन की शुभकामनाएं।👏💐🌸🌼☘️