MGGS KOTRA SIKAR

MGGS KOTRA SIKAR Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from MGGS KOTRA SIKAR, Education, Nim ka Thana.

26/05/2026

MGGS KOTRA के NMMS चयनित प्रतिभाओं को सैल्यूट और समर्पित स्टाफ को साधुवाद

2019- अन्नू सिरावत,पीयूष किलोडिया
2020-सूरज चौधरी
2021-दीक्षा चौपडा
2022-प्रीति खांडल,अंशु मीणा,आयूष मीणा, चीनू
2023-पायल सोलंकी
2024-गरिमा यादव
2025-राघव जांगिड,दिव्या,आंचल गहलेत,भावेश
2026-हर्षिता यादव
लगातार 8 वर्षों से NMMS में सलेक्शन
आगे भी यह क्रम जारी रहे..🙏

01/10/2022

सकारात्मक सोच

विजेता टीम का सम्मान, इनामों की बौछारराजीव गाँधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों में ब्लॉक स्तर पर विजेता रही कोटड़ा वालीबॉल टीम का...
16/09/2022

विजेता टीम का सम्मान, इनामों की बौछार

राजीव गाँधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों में ब्लॉक स्तर पर विजेता रही कोटड़ा वालीबॉल टीम का कोटड़ा स्कूल में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर श्रीमती ज्योति जाखड़ (सरपंच कोटड़ा), श्री ओम प्रकाश शर्मा (भूतपूर्व CBEO), श्री दया राम चाहर, श्री भागीरथ मल, श्री दिनेश जाखड़, गोरधनपुरा प्रधानाचार्य श्री सतवीर वर्मा आदि उपस्थित रहे। खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए कार्यक्रम की अध्यक्षा श्रीमती ज्योति जाखड़ ने वालीबॉल टीम को 2100 रुपये और क्रिकेट व खो-खो टीम को 1100-1100 रूपये भेंट किए। स्कूल स्टाफ ने वालीबॉल टीम को 1100 रूपये और क्रिकेट व खो-खो टीम को 500 - 500 रूपये, श्री कैलाश गहलोत ने 1100 रुपये, श्री ओमप्रकाश शर्मा ने 1100 रूपये, श्री दया राम चाहर ने 1100 रूपये, श्री विक्रम सिंह जाट ने 500 रुपये, श्री मनीराम जाट ने 500 रुपये, श्री महेन्द्र यादव ने 500 रुपये, श्री बीरबल सिंह गुर्जर ने 500 रुपये दिए। टीम प्रभारी श्री कैलाश गहलोत (वालीबॉल), श्री हरि शंकर शर्मा (क्रिकेट), श्री विक्रम सिंह (खो - खो), श्री मनीराम जाट (कबड्डी) और श्री बीरबल सिंह गुर्जर (शा. शि.) का ग्रामवासियों ने साफा व माला पहना कर सम्मान किया। प्रधानाचार्य श्री अशोक कुमार मिठारवाल ने ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया एवं खिलाडियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

RGOK के ग्राम स्तरीय कार्यक्रम के समापन की यादें
15/09/2022

RGOK के ग्राम स्तरीय कार्यक्रम के समापन की यादें

ब्लाँक स्तरीय राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों मेंवालीबाल में कोटडा विजेता बनीक्रिकेट में तृतीय स्थानऔर हमारी बेटियां खो...
14/09/2022

ब्लाँक स्तरीय राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों में
वालीबाल में कोटडा विजेता बनी

क्रिकेट में तृतीय स्थान

और हमारी बेटियां खो-खो में fourth स्थान पर रही

28/08/2022

राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों के शुभारंभ के अवसर पर दिनांक 29.8.22 को प्रात: 8 बजे कोटडा के खेल मैदान(पांखां वाली जोहडी में आप सादर आमंत्रित हैं
निवेदक-SDMC कोटडा

श्री नाहर सिंह जी कोटडा ने अपनी माताजी स्वर्गीय फूल कंवर की याद में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 10 टेबल स्टूल सैट विद्याल...
17/08/2022

श्री नाहर सिंह जी कोटडा ने अपनी माताजी स्वर्गीय फूल कंवर की याद में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 10 टेबल स्टूल सैट विद्यालय को भेंट किए धन्य हैं ऐसे भामाशाह, स्वर्गीय माताजी को श्रद्धा सुमन अर्पित

बालिका आत्मरक्षा प्रशिक्षण की कुछ तस्वीरें
14/08/2022

बालिका आत्मरक्षा प्रशिक्षण की कुछ तस्वीरें

12/05/2022

*आदरणीय अभिभावक*,
सादर नमस्कार।
बच्चों के ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू हो रहे हैं। बच्चों के साथ हमने 10 महीने बहुत अच्छे बिताए... हमने उनकी देखभाल की... उन्हें बहुत कुछ सिखाया और बहुत कुछ उनसे जाना भी| आपने ध्यान दिया होगा कि बच्चे भी विद्यालय से बहुत प्यार करते हैं | अगले 1½ माह बच्चे विद्यालय के बंधन से मुक्त होकर घर पर समय बिताने वाले हैं | चलिए कुछ बातों को ध्यान में रखते हैं, जिनसे कि आने वाले 45 दिन बच्चों के लिए कुछ अलग प्रकार से लाभदायक हो :–
1. बच्चों के साथ कम से कम 1 वक्त का खाना जरुर खाएँ | उन्हें भोजन का मूल्य बताएँ और किसान की कड़ी मेहनत के बारे में बताएँ और उन्हें भोजन को व्यर्थ करने से रोकें |
2. उन्हें स्वयं से अपनी थाली धोने दें | इससे बच्चे मेहनत का सम्मान करना सीखेंगे |
3. उन्हें भोजन बनाने में आपकी सहायता करने दें | उन्हें सब्जी व सलाद बनाने दें |
4. अंग्रेजी के कम से कम 5-5 शब्द रोज याद करवाएँ एवं एक कॉपी में लिखवायें |
5. कम से कम 3 पड़ोसियों से मिलिये एवं उनसे अच्छी पहचान बनाइये |
6. दादा – दादी / नाना – नानी से मिलने जाइए और आपके बच्चों को उनसे खुलकर मिलने दीजिए | उनका प्यार और संवेदनात्मक सहारा आपके बच्चे के लिये अत्यंत महत्वपूर्ण है | उनकी फोटो खींचिये |
7. अपने कार्य करने के स्थान पर बच्चों को ले जाइए , और उसे समझने दीजिए कि आप भी कड़ी मेहनत करते हैं|
8. त्यौहार मनाना और बाजार जाना बिलकुल न भूलें |
9. अपने बच्चो में सब्जियों का बगीचा लगाने की प्रेरणा डालें( स्थान की उपलब्धता पर),पेड़ - पौधों / पर्यावरण की जानकारियाँ बच्चों के लिए अति आवश्यक है|
10. आप अपने बचपन का एवं अपने परिवार का इतिहास अवश्य बताएँ |
11. बच्चों को बाहर मैदानी खेल खेलने की अनुमति दें | चोट खानें दें , धूल में रंगने दें | सब ठीक है | उन्हें गिरने दें, और चोट का अनुभव करने दें , नर्म – नर्म सोफे में आरामदायक जीवन जीने से बच्चे आलसी बनते हैं|
12. उनको भी जीव जन्तुओं से (पक्षी,मछली, जंतुआलय.....आदि ) से रुबरु करवायें|
13. उन्हें आंचलिक गीत सिखाइये |
14. अपने बच्चों को T.V., मोबाइल, कम्प्यूटर, और अन्य उपकरणों से दूर रखिए , इन सबके लिए जीवन में बाद में भी समय है |
15. बच्चों के लिए कहानी की किताबें लायें जिसमें रंगबिरंगे चित्र हों |
16. बच्चों को चाकलेट, चिप्स, बिस्किट्स, कोल्ड ड्रिंक्स एवं तले भोजन से बचाएँ |
17. अपने बच्चें की आँखों में देखकर ईश्वर का धन्यवाद करें इस प्यारे उपहार के लिये कुछ ही वर्षों में वे नयी ऊचाईयों को छूएँगे |
18. बच्चों के साथ प्राकृतिक स्थल, पर्यटन स्थल, धार्मिक स्थल या ऐतिहासिक स्थल पर भ्रमण पर अवश्य जाएँ | एक पालक होने के नाते अपने बच्चों के साथ समय बिताना आवश्यक है|
19.बच्चों को व्यायाम, मैदानी खेल,एवं रूचि के अनुसार कोई नई गतिविधि का पाट्यक्रम (तैराकी,सुलेख,संगीत) आदि में सहभागिता कराएँ |

अब 1.5 माह उनकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी आपके हाथों में है।

अशेष शुभकामनाओं के साथ
राउमावि कोटडा🙏……….

कोटडा स्कूल को प्रहरी विद्यार्थी कल्याण संगठन द्वारा  सेनेट्री नेपकिन डिस्पेंसर व इंसीनरेटर मशीन भेंट करने पर संगठन का ब...
30/03/2022

कोटडा स्कूल को प्रहरी विद्यार्थी कल्याण संगठन द्वारा सेनेट्री नेपकिन डिस्पेंसर व इंसीनरेटर मशीन भेंट करने पर संगठन का बहुत बहुत आभार

Address

Nim Ka Thana
३३२७१३

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when MGGS KOTRA SIKAR posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category