तकनीकी छात्र संगठन

तकनीकी छात्र संगठन

Share

इस पेज का उद्देश्य भारत के सभी तकनीकी छात्रों की आवाज़ को एक मंच देना है। Independent Technical Student Organization in India

27/03/2026

रामो विग्रहवान् धर्मः साधुः सत्यपराक्रमः।
राजा सर्वस्य लोकस्य देवानां मघवानिव।।
समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम जी के पावन जन्मोत्सव रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं।
प्रभु श्रीराम जी के आदर्श, सत्य, मर्यादा और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा हम सभी को मिलती रहे। उनके आशीर्वाद से प्रत्येक नागरिक के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति एवं उत्तम स्वास्थ्य का वास हो — यही मंगलकामना है।
आप सभी का जीवन राममय हो, राष्ट्र प्रगति के पथ पर अग्रसर हो — इसी भावना के साथ...
जय श्रीराम! 🚩

सौरभ कुमार पटेल
राष्ट्रीय अध्यक्ष
तकनीकी छात्र संगठन

04/03/2026

🌈✨ रंगोत्सव होली की हार्दिक शुभकामनाएं! ✨🌈
रंगों का यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में
अनंत सुख, समृद्धि, सफलता और नई ऊर्जा लेकर आए।
आपसी प्रेम, भाईचारा और सद्भाव ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।
आइए, इस होली पर नफरत को मिटाकर
एकता और विकास के रंग से समाज को रंग दें।
आप सभी को एवं आपके परिवार को
रंगोत्सव होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
आपका अपना
सौरभ कुमार पटेल
राष्ट्रीय अध्यक्ष, तकनीकी छात्र संगठन

28/02/2026

MIT मुजफ्फरपुर (फार्मेसी विभाग) कमेटी घोषित
आज तकनीकी छात्र संगठन द्वारा तकनीकी छात्र संगठन के अंतर्गत MIT मुजफ्फरपुर (फार्मेसी विभाग) की नई कमेटी की घोषणा की गई। यह घोषणा चयन समिति की अनुशंसा के आधार पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ कुमार पटेल, संगठन वरीय नेता सत्यम सिंह राजपूत जी, रंजन कुमार जी तथा चयन समिति के अध्यक्ष सह राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ई. सत्येंद्र कुमार साह जी के द्वारा जारी की गई।
🏅 नवनियुक्त पदाधिकारी:
🔹 अध्यक्ष: प्रिंस कुमार गुप्ता (खगड़िया)
🔹 उपाध्यक्ष: धीरज कुमार (खगड़िया), मोनू कुमार (नवादा), अश्वनी भारती (बेगूसराय)
🔹 महासचिव: आर्या (पटना), रविरंजन (गया)
🔹 सचिव: अभिषेक कुमार जायसवाल (पश्चिमी चंपारण), प्रमोद कुमार (जमुई)
🔹 मीडिया प्रभारी: रिया राय, अभिषेक कुमार (नालंदा)
🔹 प्रवक्ता: अंकित कुमार सिंह (हाजीपुर)
🔹 कोषाध्यक्ष: पिंटू कुमार (मुजफ्फरपुर)
मौके पर संगठन वरीय नेता सत्यम सिंह राजपूत जी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों की औपचारिक घोषणा की। वहीं रंजन कुमार जी ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि नई कमेटी फार्मेसी के छात्रों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर करेगी तथा संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएगी।
तकनीकी छात्र संगठन ने विश्वास जताया कि यह टीम छात्र हित, शैक्षणिक सुधार एवं विभागीय विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य करेगी।
✊ पढ़ाई – लड़ाई साथ-साथ
छात्र एकता ज़िंदाबाद!

28/02/2026

बिहार प्रदेश (कॉलेज) B.Pharm. समिति का गठन

28/02/2026

तकनीकी छात्र संगठन बिहार के क्षेत्रीय सत्र पर फार्मेसी कमिटी का आज शाम 8 बजे लाइव के माध्यम से सूची जारी होने की संभावना।

27/02/2026

📢 तकनीकी छात्र संगठन का पूर्ण समर्थन
तकनीकी छात्र संगठन, पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी प्रिंस कुमार (छात्र जेडीयू) को अपना पूर्ण समर्थन घोषित करता है।
हमें विश्वास है कि प्रिंस कुमार जी का नेतृत्व, संघर्षशील व्यक्तित्व एवं छात्र हितों के प्रति समर्पण पटना विश्वविद्यालय के छात्रों की आवाज़ को सशक्त मंच प्रदान करेगा। उनका विज़न छात्र अधिकार, शैक्षणिक गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं विश्वविद्यालय के समग्र विकास को नई दिशा देगा।
तकनीकी छात्र संगठन सदैव छात्र-हित सर्वोपरि की भावना के साथ खड़ा रहा है और हमें पूर्ण विश्वास है कि प्रिंस कुमार जी के नेतृत्व में छात्र समुदाय की समस्याओं का प्रभावी समाधान होगा।
हम सभी छात्र-छात्राओं से अपील करते हैं कि वे छात्र हित, विकास और सशक्त नेतृत्व के लिए प्रिंस कुमार जी को भारी मतों से विजयी बनाएं।

तकनीकी छात्र संगठन

13/02/2026

बिहार में 38 इंजीनियरिंग कॉलेज हैं, पर एक भी कॉलेज को एनबीए मान्यता नहीं!

26/01/2026

आज अभियन्ता भवन में संगठन के मा.कोषाध्यक्ष Satyendra Kumar और पूर्व बिहार अध्यक्ष Er Alok Kumar ध्वजारोहण समारोह में भाग लिए. गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

26/01/2026

गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

24/01/2026

महान समाजवादी नेता, भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।

24/01/2026

आप सभी के जीवन में बुद्धि, विवेक एवं सकारात्मक ऊर्जा का विस्तार करें।

23/01/2026

विद्यारूपे विशालाक्षि विद्यां देहि नमोऽस्तु ते॥ विद्या, ज्ञान, कला और बुद्धि की अधिष्ठात्री देवी माँ सरस्वती की आराधना के पावन पर्व 'बसंत पंचमी' की सभी देशवासियों-बंधुओं को हार्दिक शुभकामनाएँ देता हूँ। विद्या की देवी माँ सरस्वती से कामना करता हूँ कि आप सभी के जीवन में बुद्धि, विवेक एवं सकारात्मक ऊर्जा का विस्तार करें।

Want your school to be the top-listed School/college in New Delhi?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Address


142, GALI NO/5, TUGLAKABAD, CHHURIYA MOHALLA
New Delhi
110044