15/11/2023
सभी को सहर्ष सूचित किया जाता है कि -
सृजन संस्था, हिंदी विभाग, किरोड़ीमल महाविद्यालय द्वारा 20 नवंबर, 2023 के दिन ‘TECHNOSPEAK’ (पीपीटी आधारित प्रस्तुति प्रतियोगिता) का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में नामांकन पूर्णतः निःशुल्क है।
विषय :- '2047 का भारत : मेरी परिकल्पना'
प्रतियोगिता में दिल्ली विश्वविद्यालय के किसी भी कॉलेज के विद्यार्थी प्रतिभाग कर सकते हैं।
प्रस्तुति के प्रथम तीन विजेताओं को जिला /राज्य स्तरीय समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
विजेताओं की घोषणा प्रतियोगिता के पश्चात् निर्णायक मंडल द्वारा की जाएगी
नामांकन की लिंक : https://forms.gle/kooL1prLZsRh5imA6
नियम एवं शर्तें :
दिशानिर्देश :-
• टेक्नोस्पीक कॉलेजों के विद्यार्थियों हेतु पीपीटी आधारित प्रतियोगिता है।
• 'पीपीटी साहित्य, कला, विज्ञान, वाणिज्य, खेल, तकनीक, व्यापार, स्वास्थ्य, सिनेमा आदि किसी एक विषय से संबंधित हो, जिससे ज्ञात हो सके कि 2047 में भारत को आप किस रूप में देखना चाहते हो।
• पीपीटी प्रतिभागियों का मौलिक कार्य होना चाहिए और संदर्भों का उल्लेख करना सराहनीय होगा।
• पीपीटी में अधिकतम 10 स्लाइड का उपयोग किया जा सकता है।
• प्रस्तुतिकरण का समय अधिकतम 4+1 मिनट होगा।
• प्रतियोगिता में मात्र 25 प्रस्तुतियों का चयन किया जाएगा।
• प्रस्तुति का माध्यम हिंदी व अंग्रेज़ी भाषा सुनिश्चित है।
• निर्णायकों का निर्णय अंतिम व सर्वमान्य होगा।
• प्रोजेक्टर, साउंड सिस्टम और बुनियादी सुविधाओं आदि से परिपूर्ण सेमिनार हॉल/ऑडिटोरियम उपलब्ध कराया जाएगा।
• आवश्यक स्टेशनरी मुहैया कराई जाएगी।
• प्लास्टिक सामग्री का उपयोग पूर्णतः वर्जित है।
• प्रतिभागिता प्रमाण-पत्र समापन सत्र में वितरित किया जाएगा ।
अधिक जानकारी के लिए छात्र प्रतिनिधि संदीप यादव (7237829570) या
निखिल भास्कर (80527 72438) से संपर्क करें।
#किरोड़ीमलमहाविद्यालय #सृजनसंस्था #हिंदीविभाग #किरोड़ीमलकॉलेज