the.Zorzi.Fact

the.Zorzi.Fact

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from the.Zorzi.Fact, Education, Karol bag, New Delhi.

13/05/2026

सुलह-ए-हुदैबिया — वो समझौता जिसे हार समझा गया… लेकिन जिसने इस्लाम को जीत दिला दी

12/05/2026

12 मई 1857 की सुबह दिल्ली अंग्रेजों से तक़रीबन पूरी तरह खाली हो चुकी थी। वो अंग्रेज़ जो 1803 से यहां हुकूमत कर रहे थे जब उन्होंने मराठों को हराया था। अगर आपने कल की पोस्ट पढ़ी होगी तो आपको मालूम होगा की मेरठ से दिल्ली पहुंचे इंकलाबी सिपाहियों ने कैसे मुग़ल बादशाह बहादुर शाह ज़फर को अपना हुक्मरान मान कर दिल्ली को अग्रेजों से आज़ाद करा लिया था। सारे अंग्रेज ऑफिसर दिल्ली से जान बचा कर भाग खड़े हुए थे।

दिल्ली अंग्रेजों से आज़ाद थी लेकिन फिर भी सड़कों पर एक अजीब ख़ामोशी थी। अंग्रेजों का तो हाल ये था की किसी अंग्रेज ऑफिसर ने दिल्ली के बाहर किसी मुलाजिम के घर में पनाह ली, तो किसी ने जंगल और झाड़ियों में छिपकर अपनी जान बचायी।

मिर्ज़ा ग़ालिब बहुत ही नाराज़गी से अपने मुहल्ले बल्लीमारान में अपनी हवेली की जालियों के पीछे से अकड़ते हुए सिपाहियों को घूमते देख रहे थे, मौलवी मुहम्मद बाकर अपने देहली उर्दू अखबार के लिए उन सब अजीबो-गरीब घटनाओं और संकेतों के बारे में लिख रहे थे जो उनको पिछले दिन दिखाई दिए थे, नौजवान शायर मुहम्मद हुसैन आज़ाद बगावत के बारे में अपनी कविता मुकम्मल कर रहा था, और जहीर देहलवी और हकीम अहसनुल्लाह खां सिपाहियों को किला-ए-मुअल्ला के कमरों से निकालने की कोशिश कर रहे थे, उस वक़्त जफर भी परेशानी के साथ अपने मुस्तकबिल के बारे में सोच रहे थे। पिछली रात उन्होंने कोई चालीस अंग्रेज़ों को पनाह दी थी जिनको मुईनुद्दीन लेकर आए थे। उनमें से कुछ उनके तस्बीहखाने में थे, महल का वह हिस्सा जो अभी तक उनके कब्ज़े में था।

ज़फर देख रहे थे कि सिपाही बिलकुल भी भरोसेमंद नहीं हैं और जालिम भी हैं, और उन्हें दरबारी तौर-तरीकों की कतई जानकारी नहीं है। और ज़फर को सबसे ज्यादा शिकायत यह थी कि वह उनकी इज़्ज़त नहीं करते थे और गुस्ताखी भरे बर्ताव करते थे। एक संवाददाता का कहना था कि 'कुछ तिलंगे किले में जूते पहने खड़े रहते जिसकी वजह से वह बहुत नाखुश थे।

लेकिन फिर भी, बादशाह के सामने हालात ऐसे बने की वो न चाहते हुए भी इस इंकलाब का हिस्सा बन गए, जफर के शामिल होने से गदर का पूरा नक्शा ही बदल गया। इससे पहले भी ब्रिटिश हिंदुस्तान में बग़ावतें हुई थीं खासकर 1806 में वेल्लोर में। इसके अलावा भी अंग्रेज़ों की बढ़ती हुई ताकत के खिलाफ कई हथियारबंद हिंदुस्तानी विरोध हुए, लेकिन इससे पहले कभी किसी फौज ने इतनी ताकत में जमा होकर अंग्रेज़ हुकूमत के राज को नहीं ललकारा था।

अब कंपनी की अपनी फौज और मुगलों की अभी तक प्रभावशाली और रहस्यमयी कशिश की ताकत मिल गई थी। और जफर की कयादत ने इस बगावत को महज फौजी बगावत से बदलकर-जिसमें दिल्ली के शहरी भी, चाहे लूटमार के इरादे से ही सही, शामिल हो गए थे-एक ऐसी ज़बर्दस्त जंग बना दिया जिसका उन्नीसवीं सदी में दुनिया में कहीं भी किसी हुकूमत ने सामना नहीं किया था।

12/05/2026

11/05/2026

1857 में जब देश की आजादी की पहली लड़ाई छिड़ी 🇮🇳🔥, तो मेरठ के क्रांतिकारी सिपाही दिल्ली पहुंचे। उन्होंने 82 साल के बुजुर्ग बहादुर शाह जफर 👑 से नेतृत्व करने की मांग की।
लेकिन जफर जानते थे कि अंग्रेजों से टकराने का अंजाम क्या होगा… फिर भी उन्होंने वतन की खातिर मौत को गले लगाना बेहतर समझा 💔⚔️ और दिल्ली के तख्त से अंग्रेजों को भारत छोड़ने का ललकार दिया। 🇮🇳

जब अंग्रेजों ने दोबारा दिल्ली पर कब्जा किया 😢, तो उन्होंने जफर को हुमायूं के मकबरे से गिरफ्तार कर लिया।
अंग्रेज अफसर हडसन ने जो क्रूरता दिखाई 😡, वह इतिहास का सबसे काला अध्याय है।
जफर के सामने उनके बेटों (मिर्जा मुगल और मिर्जा खिज्र सुल्तान) और पोते के सिर काटकर एक तश्तरी में सजाकर पेश किए गए 💔🩸।

अंग्रेज चाहते थे कि एक बाप अपने बच्चों के कटे सिर देखकर टूट जाए…
लेकिन उस वक्त भी जफर ने बड़े फख्र से कहा ✨

“हिंदुस्तान के सपूत ऐसे ही सुर्खरु होकर अपने बाप के सामने आया करते हैं।” 🇮🇳🔥

अंग्रेजों ने उन्हें उम्रकैद की सजा देकर रंगून (अब म्यांमार) भेज दिया 🚔⛓️।
एक बादशाह 👑, जिसके पास कभी हीरों के भंडार थे, उसे एक तंग और गंदी कोठरी में रखा गया 🥀।

न कलम मिली ✍️❌
न कागज 📜❌
लेकिन उनके अंदर का शायर कभी नहीं मरा… ❤️

उन्होंने जेल की दीवारों पर कोयले से अपनी बेबसी लिखी 🖤👇

🥀
लगता नहीं है दिल मेरा उजड़े दयार में,
किस की बनी है आलम-ए-नापायदार में।

कह दो इन हसरतों से कहीं और जा बसें,
इतनी जगह कहाँ है दिल-ए-दाग़दार में।

उम्र-ए-दराज़ माँग के लाए थे चार दिन,
दो आरज़ू में कट गए, दो इंतज़ार में।

बुलबुल को बागबां से न सय्याद से गिला,
किस्मत में कैद लिखी थी फ़स्ल-ए-बहार में।

कितना है बदनसीब 'ज़फ़र' दफ़्न के लिए,
दो गज़ ज़मीन भी न मिली कू-ए-यार में। 🥺💔

7 नवंबर 1862 को इस महान देशभक्त ने आखिरी सांस ली 🕯️🇮🇳।
उनकी आखिरी इच्छा थी कि उन्हें उनकी प्यारी दिल्ली ❤️ में दफनाया जाए…
लेकिन अंग्रेजों ने उनके शव को चुपचाप जेल के पास दफना दिया 😔🌿 ताकि किसी को पता न चले।

बहादुर शाह जफर की कहानी हमें याद दिलाती है कि हमारी आजादी के पीछे कितने गहरे जख्म छिपे हैं 🇮🇳💔।
वह हिंदू-मुस्लिम एकता 🤝🕌🛕 के वो स्तंभ थे, जिन्होंने मरते दम तक खुद को सिर्फ एक “हिंदुस्तानी” माना। ❤️

11/05/2026

जंग-ए-खंदक | वो जंग जिसने इस्लाम को बचाया PART 5 —

11/05/2026

आज के दिन ही, 11 मई 1857 को मेरठ से दिल्ली पहुंचे इंकलाबी सिपाहियों ने मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर को इंकलाब का लीडर घोषित कर दिया था। उसके बाद दिल्ली में चुन-चुन कर अंग्रेजों को मारना शुरू कर दिया था, यहां तक की किले में बादशाह के हुक्म पर शरण ले रखे अंग्रेजों और उनकी औरतों व बच्चों तक को नहीं छोड़ा गया था। सिपाहियों के गुस्से के आगे किसी की नहीं चल रही थी, दिल्ली जल रही थी व अंग्रेज बुरी तरह से लुट रहे थे।

उस दिन की दास्तान तारीख के पन्नों में कुछ यूं दर्ज है 11 मई, 1857 सोमवार का दिन था, रमजान का 16वाँ रोज़ा, सुबह के सात बजे थे बादशाह बहादुरशाह ज़फ़र क़िला-ए-मुबारक (लाल किले) में नदी के सामने के तसबीहख़ाने में सुबह की नमाज़ पढ़ चुके थे।

तभी उनकी नज़र यमुना पुल के पास 'टोल हाउज़' से उठते धुएँ की ओर पड़ी।

उन्होंने फौरन इसकी वजह जानने के लिए अपना हरकारा वहां भेजा और अपने वजीर-ए-आज़म हकीम अहसानुल्लाह ख़ाँ और किले की सुरक्षा के लिए ज़िम्मेदार कैप्टेन डगलस को तुरंत तलब कर लिया।

हरकारे ने आ कर बताया कि अंग्रेज़ी सेना की वर्दी में कुछ हिंदुस्तानी घुड़सवार सिपाही नंगी तलवारों के साथ यमुना पुल पार कर चुके हैं और उन्होंने नदी के पूर्वी किनारे पर बने टोल हाउस में आग लगा कर उसे लूट लिया है।

ये सुनते ही बादशाह ने शहर और किले के सारे दरवाजे बंद करने का हुक्म दिया।

लेकिन जब तक बहुत देर हो चुकी थी, सिपाही शहर में दाखिल हो चुके थे, इंकलाबियों के नेता ने बादशाह को संदेश भिजवाया कि वो उनसे मिलना चाहते हैं।

वो दीवाने-खास के अहाते में जमा हो गए और हवा में अपनी बंदूकें और पिस्तौलें दाग़ने लगे। दरअसल सभी सिपाही बादशाह से मिलना चाहते थे, लेकिन बादशाह उनसे मिलने को तैयार नहीं थे, आखिर में जब बादशाह को ये महसूस हो गया की अब हालात उनकी पकड़ से बाहर हैं, तब वह सिपाहियों के सामने आये।

सिपाहियों ने उन्हें इस इंकलाब की कयादत करने की पेशकश की लेकिन बहादुर शाह ज़फर ने इस का कोई जवाब नहीं दिया। वह मज़बूत हो चुके अंग्रेजों से लड़ाई नहीं चाहते थे। सिपाहियों ने उनसे कहा की यह हिंदुस्तान की तकदीर बदलने का वक्त है उन्हें याद दिलाया कि वह मुग़लों के वारिस हैं, उनके पुरखे अकबर और औरंगजेब की रूहें उन्हें देख रहीं हैं, वे बेहद शर्मसार होंगी, अगर उन्होंने अब भी कुछ नहीं किया। देर से फैसला करना बहादुर शाह ज़फर की आदत हुआ करती थी, लेकिन उस दिन उन्होंने देर नहीं की और हाँ कर दी।

इंकलाबी सिपाहियों द्वारा उनकी फिर से शहंशाहे हिन्दोस्तान की हैसियत से ताजपोशी की गयी। वह एक कुर्सी पर बैठे और सभी सिपाहियों ने उनके पास आ कर अपना सर झुकाया और उन्होंने उनके सर पर अपना हाथ फेरा।

सिपाहियों के इतने बड़े लश्कर को बादशाह काबू तो नहीं कर सकते थे लिहाजा वह बहुत जल्द खुद उनके काबू में आ गए। दिल्ली से अंग्रेजों को निकाल फेंका गया और उनकी इमारतों और हथियारों पर सिपाहियों का कब्जा हो गया, लेकिन कुछ अंग्रेज औरतें किले में पनाह लिए हुए थीं।

बादशाह ने सिपाहियों को बहुत समझाया की कोई मज़हब बेगुनाहों को क़त्ल करने की इजाज़त नहीं देता लेकिन इसके बाद भी सिपाहियों ने उनकी बात नहीं मानी और सभी औरतों जिसमे की इकात आदमी और कुछ बच्चे भी थे सभी को क़त्ल कर दिया गया। बहादुर शाह ज़फर पर लगे तमाम आरोपों में यह भी एक मुख्य आरोप था।

11/05/2026

🚢 टाइटेनिक जहाज़ की ये आख़री तस्वीर
11 अप्रैल 1912 को ब्रिटिश आर्मी अफसर
John Morrogh
द्वारा ली गई थी।
उस वक्त शायद किसी ने भी नहीं सोचा होगा कि
सिर्फ 3 दिन बाद…
14 अप्रैल 1912 की रात,
दुनिया का सबसे विशाल और “अजेय” माना जाने वाला जहाज़
RMS Titanic
हमेशा के लिए समुद्र की गहराइयों में समा जाएगा। 🌊
एक ऐसी त्रासदी…
जिसने 1500 से ज्यादा ज़िंदगियाँ छीन लीं
और इतिहास में अपना नाम हमेशा के लिए दर्ज कर दिया।
कभी-कभी एक तस्वीर…
इतिहास का आख़री गवाह बन जाती है। 🖤 #1912

11/05/2026

आज के दिन ही, 11 मई 1857 को मेरठ से दिल्ली पहुंचे इंकलाबी सिपाहियों ने मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर को इंकलाब का लीडर घोषित कर दिया था। उसके बाद दिल्ली में चुन-चुन कर अंग्रेजों को मारना शुरू कर दिया था, यहां तक की किले में बादशाह के हुक्म पर शरण ले रखे अंग्रेजों और उनकी औरतों व बच्चों तक को नहीं छोड़ा गया था। सिपाहियों के गुस्से के आगे किसी की नहीं चल रही थी, दिल्ली जल रही थी व अंग्रेज बुरी तरह से लुट रहे थे।

उस दिन की दास्तान तारीख के पन्नों में कुछ यूं दर्ज है 11 मई, 1857 सोमवार का दिन था, रमजान का 16वाँ रोज़ा, सुबह के सात बजे थे बादशाह बहादुरशाह ज़फ़र क़िला-ए-मुबारक (लाल किले) में नदी के सामने के तसबीहख़ाने में सुबह की नमाज़ पढ़ चुके थे।

तभी उनकी नज़र यमुना पुल के पास 'टोल हाउज़' से उठते धुएँ की ओर पड़ी।

उन्होंने फौरन इसकी वजह जानने के लिए अपना हरकारा वहां भेजा और अपने वजीर-ए-आज़म हकीम अहसानुल्लाह ख़ाँ और किले की सुरक्षा के लिए ज़िम्मेदार कैप्टेन डगलस को तुरंत तलब कर लिया।

हरकारे ने आ कर बताया कि अंग्रेज़ी सेना की वर्दी में कुछ हिंदुस्तानी घुड़सवार सिपाही नंगी तलवारों के साथ यमुना पुल पार कर चुके हैं और उन्होंने नदी के पूर्वी किनारे पर बने टोल हाउस में आग लगा कर उसे लूट लिया है।

ये सुनते ही बादशाह ने शहर और किले के सारे दरवाजे बंद करने का हुक्म दिया।

लेकिन जब तक बहुत देर हो चुकी थी, सिपाही शहर में दाखिल हो चुके थे, इंकलाबियों के नेता ने बादशाह को संदेश भिजवाया कि वो उनसे मिलना चाहते हैं।

वो दीवाने-खास के अहाते में जमा हो गए और हवा में अपनी बंदूकें और पिस्तौलें दाग़ने लगे। दरअसल सभी सिपाही बादशाह से मिलना चाहते थे, लेकिन बादशाह उनसे मिलने को तैयार नहीं थे, आखिर में जब बादशाह को ये महसूस हो गया की अब हालात उनकी पकड़ से बाहर हैं, तब वह सिपाहियों के सामने आये।

सिपाहियों ने उन्हें इस इंकलाब की कयादत करने की पेशकश की लेकिन बहादुर शाह ज़फर ने इस का कोई जवाब नहीं दिया। वह मज़बूत हो चुके अंग्रेजों से लड़ाई नहीं चाहते थे। सिपाहियों ने उनसे कहा की यह हिंदुस्तान की तकदीर बदलने का वक्त है उन्हें याद दिलाया कि वह मुग़लों के वारिस हैं, उनके पुरखे अकबर और औरंगजेब की रूहें उन्हें देख रहीं हैं, वे बेहद शर्मसार होंगी, अगर उन्होंने अब भी कुछ नहीं किया। देर से फैसला करना बहादुर शाह ज़फर की आदत हुआ करती थी, लेकिन उस दिन उन्होंने देर नहीं की और हाँ कर दी।

इंकलाबी सिपाहियों द्वारा उनकी फिर से शहंशाहे हिन्दोस्तान की हैसियत से ताजपोशी की गयी। वह एक कुर्सी पर बैठे और सभी सिपाहियों ने उनके पास आ कर अपना सर झुकाया और उन्होंने उनके सर पर अपना हाथ फेरा।

सिपाहियों के इतने बड़े लश्कर को बादशाह काबू तो नहीं कर सकते थे लिहाजा वह बहुत जल्द खुद उनके काबू में आ गए। दिल्ली से अंग्रेजों को निकाल फेंका गया और उनकी इमारतों और हथियारों पर सिपाहियों का कब्जा हो गया, लेकिन कुछ अंग्रेज औरतें किले में पनाह लिए हुए थीं।

बादशाह ने सिपाहियों को बहुत समझाया की कोई मज़हब बेगुनाहों को क़त्ल करने की इजाज़त नहीं देता लेकिन इसके बाद भी सिपाहियों ने उनकी बात नहीं मानी और सभी औरतों जिसमे की इकात आदमी और कुछ बच्चे भी थे सभी को क़त्ल कर दिया गया। बहादुर शाह ज़फर पर लगे तमाम आरोपों में यह भी एक मुख्य आरोप था।

11/05/2026

जंग-ए-खंदक | वो जंग जिसने इस्लाम को बचाया PART 4

10/05/2026

जंग-ए-खंदक | वो जंग जिसने इस्लाम को बचाया PART 3

09/05/2026

जंग-ए-खंदक | वो जंग जिसने इस्लाम को बचाया PART 2

Want your school to be the top-listed School/college in New Delhi?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Website

Address

Karol Bag
New Delhi