06/08/2026
नवभारत टाइम्स में मेरा एक और लेख प्रकाशित हुआ 🙏
हाल ही में मेरा लेख, जिसमें यह समझने का प्रयास किया गया है कि आज के बच्चे और किशोर अभद्र भाषा को अपनी रोज़मर्रा की बातचीत का हिस्सा क्यों बना रहे हैं तथा इस प्रवृत्ति से बाहर निकलने के लिए परिवार, विद्यालय और समाज की क्या भूमिका हो सकती है, 4 अगस्त को नवभारत टाइम्स के एडिटोरियल सेक्शन में प्रकाशित हुआ।
यह मेरे लिए प्रसन्नता की बात है कि यह लेख केवल दिल्ली ही नहीं, बल्कि फरीदाबाद, गुरुग्राम, गाज़ियाबाद, नोएडा, लखनऊ, कानपुर, मुंबईसहित उन सभी शहरों में प्रकाशित हुआ, जहाँ नवभारत टाइम्स (हिंदी) का संस्करण प्रकाशित होता है।