हिंदी साहित्य सभा, लेडी श्री राम कॉलेज फॉर विमन

  • Home
  • India
  • New Delhi
  • हिंदी साहित्य सभा, लेडी श्री राम कॉलेज फॉर विमन

हिंदी साहित्य सभा, लेडी श्री राम कॉलेज फॉर विमन हिंदी विभाग
लेडी श्री राम कॉलेज फ़ॉर विमन
दिल्ली विश्वविद्यालय
नई दिल्ली

13/09/2026
Behind the lens, beyond the frame we are the Media Team. 📸✨We don’t just capture moments, we turn them into memories. 🎥🫶...
13/09/2026

Behind the lens, beyond the frame we are the Media Team. 📸✨

We don’t just capture moments, we turn them into memories. 🎥🫶 💗

हिंदी विभाग की मीडिया टीम विभाग की रचनात्मकता और संचार का महत्वपूर्ण माध्यम है, जो विभाग की गतिविधियों, उपलब्धियों और कार्यक्रमों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करती है। फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, वीडियो एडिटिंग, पोस्टर डिजाइनिंग और सोशल मीडिया प्रबंधन के माध्यम से टीम विभाग की पहचान को एक नया आयाम देती है। मीडिया टीम का उद्देश्य विभाग के प्रत्येक कार्यक्रम, प्रतिभा और उपलब्धि को एक सुंदर कहानी के रूप में प्रस्तुत करना तथा यादगार पलों को संजोकर रखना है। यह टीम विभाग की छवि को बेहतर बनाने, विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच देने और विभाग को व्यापक स्तर पर पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। मीडिया केवल पलों को कैद करने का माध्यम नहीं, बल्कि हर पल को आवाज़ और हर उपलब्धि को पहचान देने की कला है।

The Media Team of the Hindi Department is the creative and communication wing that captures, creates and showcases the department’s activities and achievements. From photography and videography to video editing, poster designing and social media management, the team plays an important role in presenting the department’s identity in a professional and engaging way. Through its work, the Media Team turns every event, achievement, and memorable moment into a story that connects students and audiences. Its aim is to enhance the department’s image, promote its talent and preserve the memories that make college life special. Media is not just about capturing moments; it is about giving every moment a voice and every achievement a platform.



Head - Vani verma
Sub head - Puja Kumari shah

हर कथा के मूल में एक विचार होता है और हर विचार के भीतर एक स्वर। अपनी अभिव्यक्ति की प्रतीक्षा करता हुआ।वर्जीनिया वूल्फ़ न...
13/09/2026

हर कथा के मूल में एक विचार होता है और हर विचार के भीतर एक स्वर। अपनी अभिव्यक्ति की प्रतीक्षा करता हुआ।

वर्जीनिया वूल्फ़ ने लिखा था—
“Words belong to each other.”

शायद विचार भी ऐसे ही होते हैं एक-दूसरे से जुड़ते हुए, अर्थ की नई दिशाएँ खोलते हुए।
संपादकीय समूह उन्हीं विचारों के बीच संवाद रचती है। बिखरे व अनकहे शब्दों को क्रम देती है विचारों को परखती है, भाषा को सँवारती है और उन अनकहे अर्थों तक पहुँचने का प्रयत्न करती है जो पंक्तियों के बीच कहीं ठहरे होते हैं। क्योंकि संपादन महज़ संशोधन नहीं; यह रचना के भीतर छिपे स्वर को पहचानने और उसे उसकी सबसे सटीक अभिव्यक्ति तक पहुँचाने की प्रक्रिया है।
जहाँ शब्दों को अर्थ मिलता है, विचारों को स्वर और कथाओं को अपना विस्तार।✍🏻📰🌷

Behind every story lies an idea; and within every idea, a voice waiting to find its expression.

Virginia Woolf once wrote,
“Words belong to each other.”

The Editorial Team brings these scattered thoughts together; shaping them, questioning them, refining them and giving them a language of their own. Because editing is not merely about correcting what has been written; it is about discovering the meanings that words quietly carry within them and giving form to what lies between the lines.
Where ideas find conversation, words find their place and stories find a way to stay.✍🏻📰🌷



Head - Shreya Madhawi
Sub head - Soumya

शब्दों में लय, कला में जान, संस्कृति को नया रंग देना ही है हमारा काम। 🎭✨हिंदी विभाग की कल्चरल टीम वह जगह है जहाँ परंपरा ...
13/09/2026

शब्दों में लय, कला में जान, संस्कृति को नया रंग देना ही है हमारा काम।
🎭✨हिंदी विभाग की कल्चरल टीम वह जगह है जहाँ परंपरा का मिलन आधुनिक रंगमंच से होता है। यहाँ हमारे कलाकारों की रचनात्मकता, सुर, ताल और अभिनय एक साथ मिलकर ऐसी कहानियाँ बुनते हैं जो सीधे दिल को छूती हैं।मंच पर उतरने के हर नए मौके के साथ, हमारा मकसद सिर्फ मनोरंजन करना नहीं, बल्कि अपनी जड़ों से जुड़ी कला को एक नई पहचान देना है। हमारे लिए केवल परफॉर्मेंस देना ही काफी नहीं, बल्कि दर्शकों के दिलों पर एक अमिट छाप छोड़ना है। ❤️🌟

Cultural Team is where tradition meets the spotlight. Here, the passion of our actors, singers and dancers fuses with literature to create moments that resonate deeply and celebrate our roots. It is not enough for us to merely perform; rather, we strive to revive heritage and leave a lasting impression on every heart. 🎭💫



Head - Tannu Tiwari
Sub head - Manali Jaiswal

हर सफल आयोजन के पीछे केवल मंच पर दिखाई देने वाली प्रस्तुतियाँ ही नहीं, बल्कि पर्दे के पीछे की वह मेहनत भी होती है, जो पू...
13/09/2026

हर सफल आयोजन के पीछे केवल मंच पर दिखाई देने वाली प्रस्तुतियाँ ही नहीं, बल्कि पर्दे के पीछे की वह मेहनत भी होती है, जो पूरे आयोजन को व्यवस्थित और सुचारु बनाती है।

लॉजिस्टिक्स टीम इसी अदृश्य मेहनत की एक महत्वपूर्ण कड़ी है। योजना बनाना, संसाधनों का उचित प्रबंधन करना, समय और स्थान का ध्यान रखना तथा आवश्यकता के समय सही निर्णय लेना इन सभी जिम्मेदारियों को टीमवर्क और समर्पण के साथ निभाना ही हमारी पहचान है।
हम मानते हैं कि किसी आयोजन की सफलता केवल उसके भव्य होने में नहीं, बल्कि हर छोटी-बड़ी व्यवस्था के सही समय पर और सही तरीके से होने में है।
हम पर्दे के पीछे रहकर उस मंच को तैयार करते हैं, जहाँ सफलता अपनी कहानी लिखती है।📦 ✨

Behind every successful event lies not just what we see on stage, but also the hard work and dedication behind the scenes that keeps everything organised and smooth.
The Logistics Team turns planning into action by managing resources, time, space and every little detail with teamwork and commitment.
We work behind the scenes to prepare the stage where success writes its own story. ✨📦



Head - Sonam Singh
Sub head - Jyoti Yadav

हमारी रचनात्मकता, हमारी पहचान ✨🎀🌷शब्दों को भावनाओं से जोड़ना,कल्पनाओं को रंगों में ढालना,और हर विचार को एक नई पहचान देना...
13/09/2026

हमारी रचनात्मकता, हमारी पहचान ✨🎀🌷

शब्दों को भावनाओं से जोड़ना,
कल्पनाओं को रंगों में ढालना,
और हर विचार को एक नई पहचान देना
यही है हिंदी विभाग की रचनात्मक समूह की खासियत।
हम केवल रचनाएँ नहीं बनाते,
हम विचारों को अभिव्यक्ति देते हैं।
कला, साहित्य और सृजनात्मकता के माध्यम से
हम अपने विभाग की आवाज़ को एक नया रूप देते हैं।

जहाँ शब्द बनते हैं कला,
वहीं से शुरू होती है हमारी रचनात्मक यात्रा। 🌸

Where ideas turn into creativity, and creativity becomes expression. ✨🎀🌷

We are the Creative Team of the Hindi Department a space where imagination meets art and words find their visual identity.
From designing ideas to bringing concepts to life, we believe in creating, experimenting and expressing beyond boundaries.
We don’t just create designs; we create experiences.
We don’t just use words; we give them a voice.
Together, we add colour, creativity, and a unique identity to every moment of our department. 🌸



Head - Kirti Jangra
Sub head - Sneha Malik less

हर खूबसूरत आयोजन के पीछे कई छोटी-छोटी बारीकियाँ होती हैं, जिन्हें खूबसूरती से सजाने का काम हमारी सजावट टीम करती है। रचना...
13/09/2026

हर खूबसूरत आयोजन के पीछे कई छोटी-छोटी बारीकियाँ होती हैं, जिन्हें खूबसूरती से सजाने का काम हमारी सजावट टीम करती है। रचनात्मकता, टीमवर्क और थोड़ी-सी कल्पनाशीलता के साथ यह टीम हर स्थान को एक नया और खूबसूरत रूप देने में अपना योगदान देती है। हर सजावट में उनकी मेहनत और हर बारीकी में उनका समर्पण साफ़ नज़र आता है। 🏮🎀🌷✨

Behind every beautiful event are countless little details and our Decoration Team is the one that brings them together beautifully. With creativity, teamwork and a touch of imagination, the team transforms every space into something fresh and beautiful. Their hard work can be seen in every decoration, and their dedication shines through in every little detail. 🏮🎀🌷✨



Head - Babita
Sub head - Manju

शिक्षक दिवस समारोह 2026 ❤️धन्यवाद उनका, जो हमें ज़िंदगी जीना सिखाते हैं 🙏🏻
11/09/2026

शिक्षक दिवस समारोह 2026 ❤️
धन्यवाद उनका, जो हमें ज़िंदगी जीना सिखाते हैं 🙏🏻

शब्दों से विचारों तक, हिंदी की सशक्त अभिव्यक्ति.
11/01/2026

शब्दों से विचारों तक, हिंदी की सशक्त अभिव्यक्ति.

Address

Lady Shri Ram College For Women
New Delhi
110024

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when हिंदी साहित्य सभा, लेडी श्री राम कॉलेज फॉर विमन posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share