06/06/2026
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वीर बहादुर पूर्वाचल विश्वविद्यालय, जौनपुर में वृक्षारोपण कार्यक्रम में अखिल भारतीय सहसंगठक मा० सतीश कुमार जी, अखिल भारतीय सह संयोजक डॉ राजीव कुमार जी एवं विश्वविद्यालय की वाईस चासंलर प्रो० वन्दना सिंह जी के साथ सहभागिता की।
05/06/2026
सिक्किम, झारखंड, गुजरात, आंध्र प्रदेश, ओडिसा व अन्य प्रान्तों के कई जिलों में स्वदेशी जागरण मंच के कार्यकर्ताओं द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर पौधरोपण किया। और समाज को प्रकृति और पेड़ो के महत्व को समझाते हुए उसे बचाने व नए नए पेड़ लगाकर उसकी संभाल करने का आवाहन किया।
05/06/2026
तेलगाना, आंध्र प्रदेश, ओडिसा, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, असम व अन्य प्रान्तों के कई जिलों में स्वदेशी जागरण मंच के कार्यकर्ताओं द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर पौधरोपण किया। और समाज को प्रकृति और पेड़ो के महत्व को समझाते हुए उसे बचाने व नए नए पेड़ लगाकर उसकी संभाल करने का आवाहन किया।
05/06/2026
स्वदेशी जागरण मंच द्वारा 04 जून 2026 को दिल्ली केंद्रीय कार्यालय में "Emerging Dimensions of India’s Energy, Self-Reliance" विषय पर मासिक विचार-विमर्श आयोजित किया गया। बुद्धिजीवियों के साथ सार्थक चर्चा हुई। इस संवाद ने ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत की दिशा को और स्पष्ट करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। Ashwani Mahajan
04/06/2026
भारतीय एक्सपोर्टर फोरम की बैठक फोरम के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्री विशाल अग्रवाल जी के मुरादाबाद आवास पर सह संगठक मा० सतीश कुमार जी की उपस्थिति में सम्पन्न हुई जिसमें पीतल उधोग के निर्यातकों ने वर्तमान में निर्यात सम्बन्धी समस्याओं पर चर्चा की। बैठक में शीघ्र ही
भारतीय एक्सपोर्टर फोरम की इकाई गठन पर सहमति बनी।
28/05/2026
शिक्षित समाज बनाने शिक्षित व्यापारियों को आगे आना होगा: श्री कश्मीरी लाल
व्यापारी संस्कार युक्त व बहुत सज्जन होते हैं. वे अपने आप में ही संगठित रहते हैं. सामाजिक लोगों के संपर्क में रहने के कारण उन्हें बड़ा अनुभव रहता है. सामाजिक ज्ञान की भी अच्छी जानकारी रहती है, इसलिए ज़रूरत है कि शिक्षित समाज बनाने हेतु शिक्षित व्यापारियों को आगे आना होगा. ऐसा संघ के वरिष्ठ प्रचारक और स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय संगठक श्री कश्मीरी लाल जी ने कहा .
वे नागपुर में टीम कैट नागपुर द्वार आयोजित कार्यक्रम में व्यापारियों से संबंधित बातें बता रहे थे. उन्होंने कहा की स्वदेशी जागरण मंच के तत्वधान में राष्ट्रीय स्तर पर स्वदेशी व्यापारी मंच बनाया गया है, जिसका राष्ट्रीय संयोजक बालकृष्ण भारतीय हैं. नागपुर में भी इस मंच का कार्यालय रहेगा.
व्यापार सुलभ पद्धति से चलना चाहिए. इसलिए व्यापार और व्यापारी संबंधित मुद्दे उचित स्तर पर रखने की ज़रूरत है. व्यापार में अक्सर आते हैं तो साथ में संघर्ष भी करना पड़ता है. व्यापार ऑनलाइन प्लेटफार्म से होने से पारंपरिक दुकानदार के सामने एक चुनौती खड़ी हो रही है. व्यापारियों को चाहिए की वे नए नए प्रकार से स्कीम से ग्राहक को आकर्षित कर .
उन्होंने कहा की अलग अलग वस्तुओं की अलग अलग दुकानें है. हर वस्तु की अपनी संगठन भी है. सभी संगठन कैंट से जुड़ी हो सकती है, मगर ज़रूरत है की सभी संगठनों को एक मंच पर अपनी आवाज़ आम करनी चाहिए. इसलिए स्वदेशी व्यापारी मंच बनाया गया है
भारत देश की बहुत पुरानी संस्कृति, सभ्यता और परंपरा है. इसी परंपरा को व्यापारी आगे लेके जाते है. अतः व्यापारी की भूमिका को हमें और आगे बढ़ानी चाहिए.
व्यापारियों को बड़ी सोच रखते हुए हम निर्यातक कैसे से बने. आयात होने वाले माल के स्थान पर हम किस तरीक़े से स्थानीय स्वदेशी माल को आगे बढ़ाए. दुकानदार को एक्सपोर्टर बनना चाहिए. तभी देश की अर्थव्यवस्था मज़बूत होगी. युवाओं में व्यापार के प्रति उत्साहित करना जरूरी है. व्यापार के विस्तार करने हमे स्वदेशी माल को कैसे आगे बढ़ाया जाए. उच्च क्वालिटी का भी ध्यान रखना है. हमें लगा तार कार्यक्रम के मध्यम से जन जागृति फैलानी है. अगर ध्यान दे तो हमारे वैदिक उपचार में कई जगह इतना समाधान मिलता हैं जो बड़े बड़े अस्पताल में नहीं मिलता. इसी को स्वदेशी चाहते हैं. कम पैसे में हम सब को अपने अनुभव द्वार आर्थिक योगदान कैसे प्रदान करें इसके बारे में चिंतन होना बहुत जरूरी है. व्यापारियों में आलौकिक शक्ति है, जिससे समाज चलता है. इसी शक्ति के आधार पर हमें शिक्षित समाज खडा करना है. हमें और व्यापारियों को इकट्ठा करना है, जो देश हित, व्यापार हित और व्यापारी हित में कार्य करें. कश्मीरीलाल जी ने कहा.
स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय सह संयोजक और स्वदेशी व्यापारी मंच के संपर्क प्रमुख अजय पतकीजी ने कहा की संतों की कि गई बातों से ही हम लोग प्रेरित होते हैं. स्वदेशी व्यापारी मंच व्यापारियों के कार्यों के लिए दिल्ली नागपुर में कार्यालय के साथ साथ देश भर में इस मंच की शाखाएँ रहेगी. इस मंच का एक ही निरा है. राष्ट्रहित, व्यापार हित और व्यापारी हीत. यह संगठन व्यापार और व्यापारी के स्तर को उठाने और उच्च मान सम्मान दिलाने कार्यरत रहेगी. अजय जी ने आगे कहा की हमें ऊर्जा, ईंधन, सोना, फर्टिलाइज़र, खाद्य तेल जैसी आयातित वस्तुओं की खपत पर रोक लगाना अति अनिवार्य है. देश की अर्थव्यवस्था को अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में उच्च स्थान मिलने तथा भारतीय मुद्रा की मज़बूती के लिए हर नागरिक को कोई भी वस्तु या सेवा ख़रीदने के लिए हमारे देश वासियों द्वार हमारे देश में ही निर्मित माल ख़रीदने का महत्व समझना पड़ेगा . हमें हर शहर तथा कस्बे में स्वदेशी व्यापारी मंच की स्थापना की जाए इसके लिए सभी को प्रयास और प्रयत्न करना पड़ेगा.
कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ़ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष और स्वदेशी व्यापारी मंच के राष्ट्रीय संयोजक बालकृष्ण भारतीय ने कहा की अर्थव्यवस्था के ऊपर क़ब्ज़ा करने के लिए और अपने धर्म को मानने वालों की संख्या बढ़ाने के लिए एक प्रकार का शीत विश्व युद्ध चल रहा है. देश के हर नागरिक, दुकानदार और उपभोक्ता इस लड़ाई में देश का सिपाही है. हमें अपनी संस्कृति, सभ्यता, संस्कार, परंपरा और अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए देश हित में छोटे बड़े सभी कार्य करने होगा. हमें पूर्ण स्वदेशी का संकल्प लेना होगा. हमें भाषा, भेश, भूसा, भोजन, भ्रमण पूर्णतः स्वदेशी करना समय की माँग और आवश्यकता है .
26/05/2026
नागपूर जिल्हा विचार वर्ग में माननीय कश्मीरी लाल जी व सह-संयोजक माननीय अजय पत्की जी उपस्थित रहे और कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया कि कैसे इस विपत स्थिति में जब पूरे विश्व में युद्ध के कारण महंगाई व ऊर्जा संकट है तो कैसे अपने देश को इससे बचाया जा सके और देश का विकास लगातार चलते रहे इस पर गहन चर्चा और उसे विषय में कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण किया।
25/05/2026
उत्तर बंग प्रांत का विचार एवं प्रशिक्षण वर्ग सफलतापूर्वक संपन्न — सिलीगुड़ी, 23–24 मई
उत्तर बंग व सिक्किम के सभी जिलों के कार्यकर्ताओं का पूर्ण प्रतिनिधित्व रहा। कार्यक्रम में अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख डॉ. धर्मेंद्र दुबे, पूर्वी क्षेत्र सह‑प्रचार प्रमुख श्री श्रीश खरे, प्रांत संयोजक सुडेन लामा व प्रांत महिला प्रमुख बिंदु लामा ने महत्वपूर्ण विषय प्रस्तुत किए। समापन सत्र की अध्यक्षता प्रो. भास्कर बिस्वास (कुलसचिव, उत्तर बंगाल विश्वविद्यालय) ने की।
23/05/2026
भारत निर्यातक फोरम का शुभारम्भ स्वदेशी शोध संस्थान में हुआ साथ ही एक दिवसीय बैठक का आयोजन किया गया जिसमें निर्यात के उभरते परिदृश्य विषय पर चर्चा हुई। इस अवसर पर स्वदेशी जागरण मंच के अ.भा. संगठक कश्मीरी लाल जी, सह संगठक सतीश कुमार जी, अभा सह संयोजक अश्वनी महाजन जी, DGFT के ज्वाइंट सेक्रेटरी उपस्थित रहे।
साथ ही भारत निर्यातक फोरम की नवीन कार्यकारिणी की घोषणाएं हुई जिसमें संरक्षक राजीव सेतिया जी अध्यक्ष अशोक गुप्ता जी, उपाध्यक्ष विद्यासागर जी, संगठन सचिव अनिल वर्मा जी, सचिव अम्बर अग्रवाल जी, संगठक लक्ष्मण भावसिंहका जी को बनाया गया।