03/12/2023
मै बहुत दिनों से सोच रहा था कि क्या कारण है बच्चे किसी छेत्र में सफल क्यू नही हो पाते ... तो मैंने पाया कि हमारी शिक्षा- सामग्री, शिक्षा पद्धति, परिवारिक शिक्षा, माता - पिता का आशीर्वाद, यहां तक की मित्रों की शुभकामनाये... कहीं असफलता या अस्वकृति (Falure or Rejection) को हैंडल करना सिखाया ही नही जाता । सभी कहते है खूब आगे बढ़ो ... खूब जीतो ... खूब खुश रहो ... सफल बनो , और कहना भी चहिए , लेकिन हार को स्वविकार करने का चैप्टर हमारी किताबो से गायब ही रहा ... बस यही समस्या हो गईं ।
यदि हम बचपन से बच्चो को जीत के साथ साथ हार की खूबियों को भी गिनाते .... स्वविकृति के साथ साथ अस्वीकृति को भी सिखाते , लाखो जिंदगीया बचा सकते थे । ... विचार कारें ।