23/03/2026
आसान कहाँ होता है प्रेम कर पाना,
अत्यंत कठिन है किसी के प्रेम में पड़कर
स्वयं को संभाल पाना…
जैसे चाँदनी रात में डूब जाना,
फिर भी सूरज की किरण से लड़ना।
प्रेम सिखा देता है
धैर्य रखना, जैसे नदी का बहना,
हर मोड़ पर रुककर भी आगे बढ़ना।
प्रतीक्षा करना, जैसे फूल का इंतज़ार,
सुबह की पहली किरण का आना।
आँसुओं को पीकर भी मुस्कुराना,
जैसे बारिश में भीगकर भी गाना।
दिल की धड़कन को छुपाकर भी,
उसके नाम से हर साँस को सजाना।
~आशु