रोचक बातें

रोचक बातें Amazing Facts & Knowledge
� हिंदी में रोचक जानकारी
� Daily Mind-Blowing Facts and Knowledge

अमेरिका में मिसौरी के कनसास सिटी में ब्रिटेन के फीफा विश्व कप 2026 बेस कैंप के पास शनिवार को हुई गोलीबारी में नौ लोग घाय...
09/06/2026

अमेरिका में मिसौरी के कनसास सिटी में ब्रिटेन के फीफा विश्व कप 2026 बेस कैंप के पास शनिवार को हुई गोलीबारी में नौ लोग घायल हो गए। यह घटना उत्तरी अमेरिका में टूर्नामेंट शुरू होने से कुछ ही दिन पहले हुई। 48 देशों के इस टूर्नामेंट में अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में 104 मैचों में 1,248 खिलाड़ी प्रतिस्पर्धा करेंगे। पुलिस ने पुष्टि की है कि सभी नौ पीड़ितों को जानलेवा चोटें नहीं आई हैं। तीन घायलों को अस्पताल ले जाया गया। जांच जारी है और अभी तक किसी भी संदिग्ध को हिरासत में नहीं लिया गया है। यह घटना स्वोप साकर विलेज से लगभग चार मील दूर हुई, जो विश्व कप के दौरान ब्रिटेन का बेस कैंप है। ब्रिटेन की टीम अभी तक कनसास सिटी नहीं पहुंची है और बुधवार को फ्लोरिडा के आरलैंडो में कोस्टा रिका के खिलाफ एक प्री-टूर्नामेंट फ्रेंडली मैच खेलने वाली है।

मेजर अभिलाषा बराक को 'संयुक्त राष्ट्र मिलिट्री जेंडर एडवोकेट ऑफ द ईयर अवॉर्ड' मिलने पर बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने उनकी ...
07/06/2026

मेजर अभिलाषा बराक को 'संयुक्त राष्ट्र मिलिट्री जेंडर एडवोकेट ऑफ द ईयर अवॉर्ड' मिलने पर बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने उनकी 'उत्कृष्ट सेवा' की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि भारतीय युवाओं, खासकर उन लड़कियों के लिए प्रेरणा है जो समाज और देश की सेवा करना चाहती हैं। मेजर बराक भारत की पहली महिला कॉम्बैट हेलीकॉप्टर पायलट हैं। वो भारत की तीसरी महिला अधिकारी हैं, जिन्हें यह मिलिट्री जेंडर एडवोकेट अवॉर्ड मिला है। मेजर बराक लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल (यूएनआईएफआईएल) के तहत एंगेजमेंट टीम कमांडर और जेंडर फोकल प्वाइंट के रूप में सेवा दे रही हैं। यह सम्मान उनकी बेहतरीन सेवा को दर्शाता है और साथ ही संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन में भारत के लंबे योगदान को भी दिखाता है। उनकी यह उपलब्धि कई भारतीय युवाओं के लिए प्रेरणा है, खासकर उन बेटियों के लिए जो देश और मानवता की सेवा करना चाहती हैं। मेजर बराक भारत की पहली महिला कॉम्बैट हेलीकॉप्टर पायलट हैं। उन्हें 'संयुक्त राष्ट्र के 2005 मिलिट्री जेंडर एडवोकेट ऑफ द ईयर अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें शांति मिशन में महिलाओं की भूमिका और उनके दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने के लिए दिया गया। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने पुरस्कार देते हुए कहा कि मेजर बराक 'उन लोगों के लिए एक आदर्श हैं जिनकी आप सेवा करती हैं और जिनके साथ आप काम करती हैं। लेबनान में तैनात मेजर बराक ने कहा कि सपनों का कोई जेंडर नहीं होता, और न ही नेतृत्व, साहस या मानवता की सेवा करने की इच्छाशक्ति का कोई जेंडर होता है। लेबनान अभी यूएन का सबसे खतरनाक शांति-स्थापना वाला इलाका है। उन्होंने यह भी कहा कि यह पुरस्कार इस बात की याद दिलाता है कि स्थायी शांति तभी बन सकती है जब हर आवाज सुनी जाए और हर व्यक्ति को आगे बढ़ने का मौका मिले।

भारत ने अंडर-18 हॉकी पुरुष एशिया कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। फाइनल में भारत के सामने डिफेंडिंग चैंपियन जापान क...
07/06/2026

भारत ने अंडर-18 हॉकी पुरुष एशिया कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। फाइनल में भारत के सामने डिफेंडिंग चैंपियन जापान की चुनौती थी। इस टूर्नामेंट में जापान की टीम अभी तक अजेय थी। उसने पूल राउंड में भारत को भी हराया था। टीम इंडिया ने कावासाकी हेवी इंडस्ट्रीज हॉकी स्टेडियम में मेजबानों को कोई मौका नहीं दिया और 4-1 से जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही भारत टूर्नामेंट के इतिहास का सबसे सफल देश बन गया है। टीम की यह तीसरी ट्रॉफी है। पाकिस्तान ने दो बार खिताब जीता है। मलेशिया को सेमीफाइनल में 8-1 से हराने वाली जापानी टीम फाइनल में कमाल नहीं कर पाई। मैच के दूसरे ही मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला। आशीष तानी पूर्ति ने इसपर गोल करके टीम को बढ़त दिला दी। दूसरे क्वार्टर के अंत में 28वें मिनट में आशीष ने भारत की तरफ से दूसरा गोल किया। 30वें मिनट में केतन कुशवाहा ने फील्ड गोल करके अंतर 3-0 कर दिया।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारत की टी20 टीम का एलान कर दिया है। जैसी उम्...
06/06/2026

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारत की टी20 टीम का एलान कर दिया है। जैसी उम्मीद की जा रही थी वैसा ही हुआ। वैभव सूर्यवंशी को टीम में जगह मिली है। एशियन गेम्स की टीम में भी वैभव को जगह मिली है। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने जिस तरह की बल्लेबाजी बीते दो साल में दिखाई है उसे देखते हुए उनके नाम के कयास लगाए जा रहे थे। सेलेक्टर्स भी उन पर नजरें रखे हुए थे और अब उनका टीम इंडिया के लिए खेलने का सपना सच होता दिख रहा है। वह टीम इंडिया में आ गए हैं। वैभव ने पिछले साल अपना आईपीएल डेब्यू किया था और सात मैचों में 252 रन बनाए थे। आईपीएल-2026 में तो उन्होंने कमाल ही कर दिया और 14 मैचों में 776 रन बनाए। वह इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे और ऑरेंज कैप भी जीती। उनके बल्ले से एक शतक और पांच अर्धशतक निकले थे। उन्होंने 237.31 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे। इस सीजन वैभव ने हर बड़े गेंदबाज को अपना निशाना बनाया था और जमकर कुटाई की थी फिर चाहे सामने जसप्रीत बुमराह आए हों या जोश हेजलवुड या पैट कमिंस। वैभव ने किसी को नहीं छोड़ा।

ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंद ने इतिहास रचते हुए नॉर्वे चेस का खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बन गए। 20 साल के इस चेस स्टार न...
06/06/2026

ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंद ने इतिहास रचते हुए नॉर्वे चेस का खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बन गए। 20 साल के इस चेस स्टार ने जर्मनी के विंसेंट कीमर को हराकर अपने अभियान का यादगार अंत किया। प्रज्ञानंद शुरुआत में 15 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर थे सही समय पर आगे आए और अपना क्लासिकल गेम जीतकर तीन अहम अंक हासिल किए। इससे उनके कुल अंक 18 हो गए और उन्हें एलीट चेस के सबसे प्रतिष्ठित खिताबों में से एक जीतने में मदद मिली। इस जीत के साथ चेन्नई में जन्मे इस स्टार खिलाड़ी ने वह उपलब्धि हासिल की जो 2013 में टूर्नामेंट शुरू होने के बाद से भारतीय दिग्गज विश्वनाथन आनंद और मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन डी. गुकेश भी हासिल नहीं कर पाए थे। नॉर्वे चेस में दूसरी बार हिस्सा लेने वाले प्रज्ञानंद की शुरुआत छह खिलाड़ियों वाले इस बड़े टूर्नामेंट में धीमी रही, लेकिन इवेंट के दूसरे हाफ में उन्होंने अपनी लय पकड़ ली। उनके इस सफर की सबसे बड़ी उपलब्धि रही नॉर्वे चेस के सात बार के चैंपियन और दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन को क्लासिकल चेस में दो बार हराना रहा।
मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन गुकेश जब आखिरी दौर में मुकाबले से बाहर हो गए तो प्रज्ञानंद ने भारत की उम्मीदों को बनाए रखा और आखिरकार खिताब अपने नाम किया। यह तब संभव हुआ जब अमेरिकी ग्रैंडमास्टर वेस्ली सो, जो आखिरी राउंड से पहले 15.5 पॉइंट्स के साथ सबसे आगे थे, अलीरेजा फिरोजा के खिलाफ अपना क्लासिकल गेम ड्रॉ पर खत्म करने को मजबूर हुए, जिससे उनका मुकाबला आर्मागेडन टाई-ब्रेक तक पहुंच गया। इस रिजल्ट ने प्रज्ञानंद के लिए रास्ता खोल दिया क्योंकि उन्हें पता था कि कीमर के खिलाफ क्लासिकल जीत उन्हें स्टैंडिंग में सबसे ऊपर पहुंचा देगी और एक यादगार खिताब दिला देगी।

भारतीय जनता पार्टी ने तमिलनाडु प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है. BJP के  राष्ट्रीय अध...
05/06/2026

भारतीय जनता पार्टी ने तमिलनाडु प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है. BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आधिकारिक तौर पर अन्नामलाई के इस्तीफे को मंजूरी दे दी है BJP की तरफ से जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक, अन्नामलाई ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन ने उनके इस इस्तीफे को तत्काल प्रभाव से स्वीकार भी कर लिया है l

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने एक बड़ा और कड़ा फैसला लेते हुए स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को भारतीय पुरुष टी20 टीम का न...
05/06/2026

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने एक बड़ा और कड़ा फैसला लेते हुए स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को भारतीय पुरुष टी20 टीम का नया कप्तान बनना तय, इसका ऐलान कभी भी बीसीसीआई कर सकता है। अय्यर अब सूर्यकुमार यादव की जगह लेंगे जिनकी कप्तानी में भारत ने हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीता था। सूत्रों के मुताबिक यह महत्वपूर्ण निर्णय गुरुवार को हुई बीसीसीआई की एपेक्स काउंसिल की बैठक में लिया गया। अय्यर शनिवार को होने वाली चयन समिति की बैठक में भी शामिल होंगे जहां आगामी दौरों के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया जाएगा। श्रेयस अय्यर के लिए यह फैसला किसी चमत्कार से कम नहीं है क्योंकि वे दिसंबर 2023 से भारतीय टी20 टीम से बाहर चल रहे थे। उन्होंने हाल ही में संपन्न हुए आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए 498 रन बनाए जिसके दम पर न सिर्फ उनकी टीम में वापसी हुई बल्कि उन्हें सीधे कप्तानी की जिम्मेदारी सौंप दी गई। इसके अलावा, समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर और मुख्य कोच गौतम गंभीर की सहमति से युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा को टीम का नया उप-कप्तान बनाने का फैसला किया गया है।

आमिर खान की गिनती बॉलीवुड के सुपरस्टार्स में होती है, वह अक्सर अपनी फिल्मों को लेकर नहीं बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर ...
04/06/2026

आमिर खान की गिनती बॉलीवुड के सुपरस्टार्स में होती है, वह अक्सर अपनी फिल्मों को लेकर नहीं बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। इस बार भी मांजरा निजी जिंदगी से जुड़ा हुआ है। आमिर खान अपनी गर्लफ्रेंड गौरी के साथ दूसरे घर में शिफ्ट हो गए हैं। ऐसे में उन्होंने शादी को लेकर बड़ा बयान दिया है। जिसे सुनकर हर कोई हैरान हो रहा है। आमिर खान ने आगे अपने और गौरी के रिश्ते की गहराई पर बात करते हुए थोड़े भावुक नजर आए। उन्होंने साफ किया कि वह और गौरी एक-दूसरे को लेकर काफी सीरियस हैं। आमिर ने कहा, गौरी और मैं पार्टनर हैं। हम दोनों एक दूसरे से बेहद प्यार करते हैं और हमारा रिश्ता बहुत मजबूत है। अगर शादी की बात करें, तो दिल से तो मैं उनसे पहले ही शादी कर चुका हूं और उन्हें अपनी पत्नी मान चुका हूं। अब इसे कानूनी रूप से औपचारिक बनाना है या नहीं, यह फैसला हम वक्त के साथ लेंगे।

भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव से कप्तानी छिनना लगभग तय नजर आ रहा है सूर्या ने टीम इंडिया के लिए पिछला टी20 मुकाबला...
04/06/2026

भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव से कप्तानी छिनना लगभग तय नजर आ रहा है सूर्या ने टीम इंडिया के लिए पिछला टी20 मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ 2026 टी20 विश्व कप फाइनल के रूप में खेला था भारतीय टीम ने सूर्यकुमार की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था अब अगला टी20 मैच खेलने से पहले सूर्या की कप्तानी के साथ-साथ टीम में उनकी जगह पर भी तलवार लटकती नजर आ रही है l मेन इन ब्लू को अगली टी20 सीरीज आयरलैंड दौरे पर 26 जून से खेलनी है इस सीरीज में 2 मुकाबले खेले जाएंगे इसके बाद भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए मैदान पर उतरेगी दोनों ही सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड चुनते वक्त सूर्या पर चर्चा होनी लाजमी होगी l

दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में एक रेस्टोरेंट और होटल में भीषण आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई है. मारे गए लोगों में 11 ...
03/06/2026

दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में एक रेस्टोरेंट और होटल में भीषण आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई है. मारे गए लोगों में 11 विदेशी नागरिकों के शामिल होने का पता चला है यह आग मालवीय नगर के फ्लोरिश स्टे B&B नाम के होटल में सुबह करीब 8:48 बजे लगी देखते ही देखते आग ने पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया. हादसे की खबर मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गईं दमकल विभाग ने 8 गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया. इस भीषण हादसे में 40 से ज्यादा लोगों का सफल रेस्क्यू किया गया है रेस्क्यू किए गए लोगों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है हादसे के बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई l
आग बुझाने के बाद, चीफ फायर ऑफिसर अभिलाष कुमार मलिक ने इस बिल्डिंग का जायजा लिया अभिलाष कुमार मलिक ने कहा, ‘बिल्डिंग में बेसमेंट और ग्राउंड फ्लोर के अलावा पांच मंजिलें हैं, इस पूरी बिल्डिंग में सिर्फ एक सीढ़ी और एक एलिवेटर मौजूद है, बिल्डिंग पूरी तरह से सील थी और इसमें वेंटिलेशन का कोई इंतजाम नहीं था बाथरूम की खिड़कियों सहित सभी खिड़कियां पूरी तरह से बंद थीं आग लगने पर ऐसी बिल्डिंग एक चिमनी की तरह काम करती है l
एक ही सीढ़ी होने के कारण धुआं और गर्मी तुरंत ऊपर की मंजिलों तक पहुंच गई धुएं के कारण लोगों को बाहर निकलने का समय ही नहीं मिला दमकल अधिकारियों के मुताबिक बिल्डिंग में अंदरूनी फायर प्रोटेक्शन सिस्टम भी नहीं था. एक दमकल कर्मी भी रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान घायल हो गया l

Address

G-02 Selcon, Rasvilas, Sector 6, Saket
New Delhi
110017

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when रोचक बातें posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category