14/09/2021
♨♨♨Previous years questions
प्रश्न 1- सैंधववासी मिठास के लिए किस वस्तु का प्रयोग करते थे ।
उत्तर - शहद का ।
प्रश्न 2- ऋग्वेद में अघन्य शब्द किस पशु के लिए प्रयोग किया गया है।
उत्तर - गाय ।
प्रश्न 3- सिकन्दर महान ने भारत पर आक्रमण कब किया ।
उत्तर - 326 ई. पू. ।
प्रश्न 4- भारत में सिकन्दर का मुख्य युद्ध किस के साथ हुआ ।
उत्तर - पोरस के साथ ।
प्रश्न 5- पालि ग्रंथों में गॉव के मुखिया को क्या कहा गया है।
उत्तर - भोजक ।
प्रश्न 6- उज्जैन का प्राचीन नाम क्या था।
उत्तर - अवंतिका ।
प्रश्न 7- नन्द वंश का संस्थापक कौन था ।
उत्तर - महापद्मनंद ।
प्रश्न 8- प्राचीन भारत में पहला विदेशी आक्रमण किसके द्वारा किया गया ।
उत्तर - ईरानियों द्वारा ।
प्रश्न 9- मगध का कौन सा शासक सिकन्दर का समकालीन था।
उत्तर - धनानन्द ।
प्रश्न 10- नंद वंश का अंतिम सम्राट कौन था ।
उत्तर - धनानंद ।
प्रश्न 11- बिन्दुसार ने विद्रोहियों को कुचलने के लिए अशोक को कहा भेजा था ।
उत्तर - तक्षशिला ।
प्रश्न 12- किस सम्राट का नाम देवान प्रियादर्शी था ।
उत्तर - सम्राट अशोक ।
प्रश्न 13- कलिंग का युद्ध कब हुआ
उत्तर - 261 ई. पू. ।
प्रश्न 14- प्राचीन भारत का कौन सा शासक था जिसने अपने अंतिम दिनों में जैनधर्म को अपना लिया था।
उत्तर - चंद्रगुप्त मौर्य ने ।
प्रश्न 15- मौर्य साम्राज्य में कौन सी मुद्रा प्रचलित थी ।
उत्तर - पण ।
प्रश्न 16- अशोक का उत्तराधिकारी कौन था ।
उत्तर - कुणाल ।
प्रश्न 17- अर्थशास्त्र का लेखक किसके समकालीन था ।
उत्तर - चन्द्रगुप्त मौर्य ।
प्रश्न 18- मौर्य काल में शिक्षा का प्रसिद्ध केंद्र कौन सा था ।
उत्तर - तक्षशिला ।
प्रश्न 19- मेगस्थनीज की पुस्तक का क्या नाम था ।
उत्तर - इंडिका ।
प्रश्न 20- अशोक के शिलालेखों में कौन सी भाषा थी ।
उत्तर - प्राकृत ।
प्रश्न 21- हड़प्पा सभ्यता का पता कब और किसने लगाया।
उत्तर - 19वीं शताब्दी में अंग्रेजों ने।
प्रश्न 22- हड़प्पा वासियों की सामाजिक व्यवस्था का मुख्य आधार क्या था।
उत्तर - परिवार।
प्रश्न 23- हड़प्पा वासियों का समाज कैसा था।
उत्तर - मातृ सत्तात्मक।
प्रश्न 24- आग से पकी हुई मिट्टी को हड़प्पा वासी क्या कहते थे।
उत्तर - टेराकोटा।
प्रश्न