24/03/2026
गायत्री विद्यापीठ,नवलगढ़ ने
10 वीं, बोर्ड परीक्षा में लहराया परचम.…
100% रहा परीक्षा परिणाम
प्रतिज्ञा सबल रही टापर
नवलगढ़ राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी किए गए परीक्षा परिणाम 2026 में संस्कारों की जन्मभूमि,गायत्री विद्यापीठ उच्च माध्यमिक विद्यालय नवलगढ़ का कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा है। इस अवसर पर विद्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार दायमा ने बताया कि कक्षा 10 वीं में कुल 51 विद्यार्थी थे। 43 विद्यार्थियों ने 71% से 90.17%तक अंक प्राप्त किए तथा 8 विद्यार्थियों ने 60% से 70% तक अंक प्राप्त किए है और सभी विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की है।
प्रतिज्ञा सबल 90.17%
अर्पिता चावला 88.33%
अंशु चावरिया 86.17
%
जितेंद्र 85.83%
पलक नगोरा 85.17%
पायल सैनी 84.83%
करन गुजराती 83.67%
भावना सांखला 83.50%
कोमल जांगिड़ 83.50%
जयनारायण असवाल
82.50%
सचिन सैनी 82.50%
दीपेंद्र सिंह 82.17%
युवराज कुमावत 81.33%
शिवानी सैनी 81%
उनेद अहमद 81%
विनय सैनी 81%
कुलदीप कुमावत 80.83%
ममता 80.83%
बसकर चावला 80.67%
गौरव 80.50%
उत्तम चावला 80.33%
मानसी नायक 80.00% अंक प्राप्त किए ।
एग्जाम इंचार्ज रणवीर सिंह ने बताया कि विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय में सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक चलने वाले गायत्री स्टडी कैंप, साप्ताहिक टेस्ट सीरीज, गुरुजनों के मार्गदर्शन व स्कूल के कठोर अनुशासन तथा विद्यालय की पूरी टीम के पुरुषार्थ को दिया है। वाइस प्रिंसिपल ज्योति दायमा ने बताया कि विद्यालय की व्यवस्थापिका संतोष दायमा ने टॉपर्स विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को पुष्प माला, साफा पहनाकर तथा मिठाइयां खिलाकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि कुरड़ा राम झाझड़ रहे। विशिष्ट अतिथि कैलाश सैनी तथा
अध्यक्षता प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार दायमा ने की। मुख्य अतिथि कुरड़ा राम झाझड़ ने कहा कि प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार दायमा के सानिध्य में विद्यार्थी दिनों दिन बहुत अच्छी प्रोग्रेस कर रहे है 10वीं , 8वीं एवम 5वीं बोर्ड का रिजल्ट शत् प्रतिशत होना विद्यालय के द्वारा कठिन परिश्रम का परिचायक है। इस अवसर पर गायत्री विद्यापीठ की व्यवस्थापिका संतोष दायमा, वाइस प्रिंसिपल ज्योति दायमा, व्याख्याता रणवीर सिंह राव, कैलाश सैनी, राजेश कुमार चौहान, विद्याधर सांखला, विजय कुमार दायमा, संतोष कंवर , अभिषेक शर्मा, अनिल सैनी, ओम प्रकाश सैनी, रोहिताश जांगिड़, सुमन ढाका, मीना सैनी, मंजू सैनी, करिश्मा झाझडिया, रिद्धि शर्मा, प्रिया स्वामी, तनुजा सैनी, वर्षा जेदिया, निक्की सैनी, संगीता पायल, पंकज सैनी, शुभकरण सैनी, अलका तोमर, राकेश सैनी
अभिभावक धर्मेंद्र सैनी, हेमंत वाकोलिया, कुरडाराम , अनीता, अंकित चौहान, हरिराम सांखला, बबलू जी गढ़वाल उपस्थित रहे। विद्यालय प्रांगण में डीजे बजाकर अभिभावको, टीचर्स तथा स्टूडेंट्स ने जश्न मनाया एवं सभी टॉपर्स विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर,माला पहनाकर,साफा पहनाकर सम्मान किया और अभिभावकों का भव्य सम्मान किया गया।