Inter School Nardiganj Nawada

Inter School Nardiganj Nawada INTER SCHOOL NARDIGANJ NAWADA is establised in 1958. The Class is operated here from std 9th till 12th. of Education, Bihar under BSEB Patna Curriculum.

The School is located beside Nardiganj PS in Nawada Dist of Bihar and is operated by the Dept. Inter School Nardiganj is one of the best School in Nawada. The School was established in the year of 1958. This School is a Co-educational Secondary and Senior Secondary School runs under the State Govt of Bihar providing all-round comprehensive quality education aimed at character building and sound de

velopment of personality. The School campus is spread out of green land and has well Libraries with various magazines, journals and books as well as fully equipped Labs for Science, Computer Science, Mathematics and Geography. There are Gymnastic with full of Modern Equipment for Body building and practicing Yoga to improve the Health and being slim and fit. Fine Arts & Music Rooms are also full of Traditional and Modern Instruments to prepare the budding artists. It has best trained, energetic, demonstrative and experienced Teachers in all Streams; Science, Arts and Commerce. Co-Curricular Activities are also hold in the School like; Indoor Games, Sports, Essay & Paragraph writing Competitions, Music and Drawing Competitions etc. The School is committed to provide Education to empower their students to recognize and optimize their full potential, to achieve personal standards of academic works as well as in supportive areas of physical, cultural and social development, inculcating civic as well as human values, nurturing the inherent potential of each Student to create life-long learners and future global leaders capable of ushering in a better tomorrow.

इण्टर 1st ईयर परीक्षा कार्यक्रम
04/08/2026

इण्टर 1st ईयर परीक्षा कार्यक्रम

30/07/2026
22/07/2026

बिहार पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (Post Matric Scholarship - PMS) 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुका है।

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 15 सितम्बर 2026

✅ कौन आवेदन कर सकती हैं?

• बिहार की स्थायी निवासी छात्राएं।
• SC, ST, BC एवं EBC वर्ग की छात्राएं।
• मैट्रिक (10वीं) के बाद 11वीं, 12वीं, ITI, पॉलिटेक्निक, स्नातक, B.Ed., इंजीनियरिंग, मेडिकल आदि पाठ्यक्रमों में पढ़ाई कर रही छात्राएं।
• पारिवारिक वार्षिक आय—

- SC, ST एवं EBC: ₹2,50,000 से कम।
- BC: ₹3,00,000 से कम।

आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज

✅ आधार कार्ड
✅ आवासीय प्रमाण-पत्र
✅ जाति प्रमाण-पत्र
✅ आय प्रमाण-पत्र
✅ Bonafide Certificate (यह विद्यालय में नहीं मिलेगा। इसे किसी वसुधा केंद्र, साइबर कैफे या फोटोकॉपी दुकान से प्राप्त करें।)
✅ शुल्क रसीद (Fee Receipt)
✅ पिछली परीक्षा की अंकपत्र (Marksheet)
✅ बैंक पासबुक
✅ सक्रिय मोबाइल नंबर एवं ई-मेल आईडी

महत्वपूर्ण निर्देश

🔹 Post Matric Scholarship का ऑनलाइन आवेदन विद्यालय में नहीं होता है। आवेदन वसुधा केंद्र या साइबर कैफे से ही करवाएं।

🔹 Bonafide Certificate भी वसुधा केंद्र, साइबर कैफे या फोटोकॉपी दुकान से प्राप्त करें।

🔹 Bonafide Certificate पर हस्ताक्षर एवं विद्यालय की मुहर कराने के लिए विद्यालय के लिपिक (Clerk) एवं प्रधानाध्यापक से संपर्क करें।

🔹 Bonafide Certificate के साथ आवेदन हेतु आवश्यक सभी दस्तावेज संलग्न करें।

🔹 ऑनलाइन आवेदन Final Submit करने के बाद उसकी एक प्रिंट कॉपी तथा सभी आवश्यक दस्तावेजों की छायाप्रति विद्यालय में अनिवार्य रूप से जमा करें।

❌ Post Matric Scholarship, Bonafide Certificate या ऑनलाइन आवेदन से संबंधित किसी भी कार्य के लिए कम्प्यूटर रूम या कम्प्यूटर शिक्षक से संपर्क न करें।

पिछले साल जिनका मैट्रिक और इण्टर का रेजिस्ट्रेशन छूट गया था ध्यान देंगे।
15/07/2026

पिछले साल जिनका मैट्रिक और इण्टर का रेजिस्ट्रेशन छूट गया था ध्यान देंगे।

*केंद्रीय विद्यालय, नवादा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नामांकन प्रक्रिया 13 जुलाई से प्रारंभ*नवादा जिले के विद्यार्थ...
11/07/2026

*केंद्रीय विद्यालय, नवादा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नामांकन प्रक्रिया 13 जुलाई से प्रारंभ*

नवादा जिले के विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना है। नव स्थापित केंद्रीय विद्यालय, नवादा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा I से V तक नामांकन हेतु ऑफलाइन पंजीकरण प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है।

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1, गया के प्राचार्य श्री अशोक कुमार गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय विद्यालय, नवादा के लिए कक्षा I, II, III, IV एवं V (प्रत्येक में एक-एक सेक्शन) में प्रवेश हेतु ऑफलाइन पंजीकरण 13 जुलाई 2026 (सोमवार) से 27 जुलाई 2026 (सोमवार) तक प्रत्येक कार्यदिवस में प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इच्छुक अभिभावक निर्धारित अवधि में विद्यालय कार्यालय से पंजीकरण प्रपत्र प्राप्त कर सकते हैं तथा पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन-पत्र को सभी आवश्यक प्रमाण-पत्रों एवं दस्तावेजों के साथ विद्यालय में जमा कर सकते हैं। पंजीकरण प्रपत्र पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1, गया की वेबसाइट से भी प्राप्त किया जा सकता है।

नामांकन हेतु आयु सीमा 31 मार्च 2026 को आधार मानकर निर्धारित की गई है। इसके अनुसार कक्षा-I के लिए न्यूनतम आयु 6 वर्ष तथा अधिकतम आयु 8 वर्ष से कम, कक्षा-II के लिए 7 से 9 वर्ष से कम, कक्षा-III के लिए 8 से 10 वर्ष से कम, कक्षा-IV के लिए 9 से 11 वर्ष से कम तथा कक्षा-V के लिए 10 से 12 वर्ष से कम निर्धारित की गई है।

प्राचार्य ने बताया कि सीटों का आरक्षण केंद्रीय विद्यालय संगठन के प्रवेश दिशानिर्देश 2026-27 के अनुरूप किया जाएगा। प्रवेश संबंधी विस्तृत दिशा-निर्देश केंद्रीय विद्यालय संगठन की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि आवेदन-पत्र पूरी सावधानी से भरें। यदि आवेदन में कोई गलत अथवा भ्रामक जानकारी पाई जाती है तो प्रवेश प्रक्रिया के किसी भी चरण में आवेदन अथवा प्रवेश निरस्त किया जा सकता है। साथ ही, केवल पंजीकरण फॉर्म जमा कर देने मात्र से प्रवेश का अधिकार प्राप्त नहीं होगा। प्रवेश केंद्रीय विद्यालय संगठन के निर्धारित नियमों एवं उपलब्ध सीटों के अनुसार ही किया जाएगा।

प्राचार्य ने यह भी कहा कि अभिभावक केवल प्राचार्य अथवा प्रवेश प्रभारी द्वारा निर्धारित समय पर बुलाए जाने पर ही विद्यालय आएं, ताकि प्रवेश प्रक्रिया सुव्यवस्थित एवं सुचारु रूप से संपन्न कराई जा सके।

*नामांकन के समय आवश्यक दस्तावेज*

आवेदन के साथ पूर्ण रूप से भरा हुआ पंजीकरण प्रपत्र, सक्षम प्राधिकारी द्वारा निर्गत जन्म प्रमाण-पत्र, सेवा प्रमाण-पत्र (केंद्र/राज्य सरकार के कर्मचारियों हेतु), सत्यापित नवीनतम वेतन पर्ची, स्थानांतरण प्रमाण-पत्र एवं विगत सात वर्षों में स्थानांतरण का विवरण (जहाँ लागू हो), एससी/एसटी/ओबीसी (एनसीएल)/ईडब्ल्यूएस प्रमाण-पत्र, निवास प्रमाण-पत्र, बच्चे का आधार कार्ड अथवा आधार नामांकन पर्ची, पासपोर्ट आकार का नवीनतम फोटो, रक्त समूह का विवरण तथा दिव्यांग (CWSN) बच्चों के लिए सक्षम प्राधिकारी द्वारा निर्गत प्रमाण-पत्र संलग्न करना आवश्यक होगा।

माननीय शिक्षा मंत्री, श्री मिथिलेश तिवारी द्वारा आज दिनांक-20.05.2026 को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के सिन्हा लाइब्रेर...
21/05/2026

माननीय शिक्षा मंत्री, श्री मिथिलेश तिवारी द्वारा आज दिनांक-20.05.2026 को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के सिन्हा लाइब्रेरी रोड स्थित मुख्य भवन एवं बुद्ध मार्ग स्थित अकादमिक भवन में पूछताछ-सह-शिकायत निवारण केन्द्र का शुभारंभ किया गया।
साथ ही माननीय मंत्री द्वारा Grievance Portal - http://grievance.biharboardonline.com/ का शुभारंभ किया गया, जिसके माध्यम से आवेदक अपनी शिकायतों को ऑनलाइन दर्ज एवं ट्रैक कर सकेंगे। शिकायतों के निवारण के पश्चात आवेदकों को इसकी सूचना SMS एवं पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध करायी जाएगी।

Address

NARDIGANJ
Nawada
805109

Opening Hours

Monday 9am - 4pm
Tuesday 9am - 4pm
Wednesday 9am - 4pm
Thursday 9am - 4pm
Friday 9am - 4pm
Saturday 9am - 1:30am

Telephone

+919939928585

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Inter School Nardiganj Nawada posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Inter School Nardiganj Nawada:

Shortcuts

Share