Dr. Rajdeo Ravidasiya

Dr. Rajdeo Ravidasiya Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Dr. Rajdeo Ravidasiya, Thana chouk Pakribrawan, Nawada.

My name is Dr R.D.Prasad.I am a homeopathic practitioner.I am against the concept of high and low based on birth.I follow the ideals of Sant Shiromani Ravidas ji.Guru Ravidas ji used to say that no one can be big or small on the basis of birth.

जब तक जाती रहेगी आरक्षण लागू रहेगा
11/08/2026

जब तक जाती रहेगी आरक्षण लागू रहेगा

मेरी संगति पोच सोच दिन् राती॥मेरा करमु कुटिलता जनमु कुभाती ॥१ ॥हे प्रभु जी! मेरा भाव सांसारिक जीव की संगत् विषय - विकारो...
08/08/2026

मेरी संगति पोच सोच दिन् राती॥
मेरा करमु कुटिलता जनमु कुभाती ॥१ ॥

हे प्रभु जी! मेरा भाव सांसारिक जीव की संगत् विषय - विकारों के कारण नीच है। यह सोच मुझे दिन रात लगी रहती है। प्रभु को भूले हुए जीव का कर्म भी नीच है और जन्म भी नीच है। जब तक यह जीव प्रभु का सिमरन नहीं करता, इस,जीव का दुर्लभ मनुष्य जन्म निष्फल है।
अमृतवाणी
जगतगुरु रविदास जी महाराज
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🪻🪻🪻🪻🪻🪻🙏🙏🙏

सरीरू आराधै मोकउ बीचारु देह् ॥रविदास समदल समझावै कोऊ।सतगुरु रविदास महाराज जी फरमान करते हैं कि प्रभु जी , मुझे ऐसे विचार...
07/08/2026

सरीरू आराधै मोकउ बीचारु देह् ॥
रविदास समदल समझावै कोऊ।

सतगुरु रविदास महाराज जी फरमान करते हैं कि प्रभु जी , मुझे ऐसे विचारोंकी बखिशिश करो कि जब तक मेरे शरीर में प्राण हैं मैं आपका ही सिमरन करता रहूं ।मुझे सम -दृष्टि वाले संत महापुरुषों की संगत् प्रदान करो, जो अज्ञानता में भटके हुए जीवों को यह समझाए कि सभी जीवों में परमात्मा का ही वास है
अमृतवाणी
जगतगुरु रविदास जी महाराज
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🌺🌺🌺🌺🌺🙏🙏🙏🙏🙏

तुम्ह जुनाइक आछहु अंतरजामी।प्रभ ते जन जानीजै जन ते सुआमी परमात्मा जी आप सारे संसार के जीवों और कण-कण को जानने वाले श्रेष...
06/08/2026

तुम्ह जुनाइक आछहु अंतरजामी।
प्रभ ते जन जानीजै जन ते सुआमी

परमात्मा जी आप सारे संसार के जीवों और कण-कण को जानने वाले श्रेष्ठ मालिक हो। मैं आप जी का दास हूँ जैसे मालिक के कारण दास और दास के कारण मालिक जाना जाता है ऐसे ही प्रभु जी आप अपने सेवकों के कारण और सेवक आप जी (प्रभु) के कारण ही जाने जाते हैं
अमृतवाणी
जगतगुरु रविदास जी महाराज
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🌻🌻🌻🌻🌻🙏🙏🙏🙏🙏

जउपै हम न पाप करंता अहे अनंतापतित पावन नामु कैसे हुंता।हे अनंत स्वरुप प्रभु जी ! यदि हम सांसारिक जीव पाप न करते तो आप जी...
06/08/2026

जउपै हम न पाप करंता अहे अनंता
पतित पावन नामु कैसे हुंता।

हे अनंत स्वरुप प्रभु जी ! यदि हम सांसारिक जीव पाप न करते तो आप जी का नाम पापियों को पापों से मुक्त करने वाला कैसे होता?
अमृतवाणी
जगद्गुरु रविदास जी महाराज
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🌹🌹🌹🌹🙏🙏🙏🙏🙏🙏

रविदास ऐक ब्रह्म बूंद सों सगल पसारा जान।सभ उपज्यो इक बूंद सों सब ही एक समान ।श्री गुरु रविदास जी फरमाते हैं कि हे जीव ! ...
05/08/2026

रविदास ऐक ब्रह्म बूंद सों सगल पसारा जान।
सभ उपज्यो इक बूंद सों सब ही एक समान ।

श्री गुरु रविदास जी फरमाते हैं कि हे जीव ! एक प्रभु की बूंद से सारे संसार के पासारे को जान क्योंकि सब जीव प्रभु की एक ज्योति से पैदा हुए हैं और सब जीव
एक समान हैं।
अमृतवाणी
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏💐💐💐💐💐🙏🙏🙏🙏

03/08/2026
तोही मोही मोही तोही अंतरू  कैसा ॥कनक कटिक जल तरंग जैसा॥१ ॥हे प्रभु जी! तेरे मेरे और मेरे तेरे में कोई भेद नहीं है। मैं आ...
03/08/2026

तोही मोही मोही तोही अंतरू कैसा ॥

कनक कटिक जल तरंग जैसा॥१ ॥

हे प्रभु जी! तेरे मेरे और मेरे तेरे में कोई भेद नहीं है। मैं आप जी का नाम सिमरन कर आप जी का ही रूप हो गया हूँ यदि अंतर है तो केवल इतना ही है, जैसे स्वर्ण से अनेकों प्रकार के आभूषण बनते है लेकिन वास्तव में वह स्वर्ण ही होते हैं । जब स्वर्ण के आभूषणों को कुठाली में डालकर पिघलाया जाता है तो वह स्वर्ण ही बन जाते हैं । इसी तरह ही पानी और पानी से पैदा हुई तरंगों में कोई अंतर नहीं है । तरंग पानी में से ही पैदा होती है और पानी में ही समा जाती है ।
अमृतवाणी
जगद्गुरु रविदास जी महाराज

Address

Thana Chouk Pakribrawan
Nawada
805124

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Dr. Rajdeo Ravidasiya posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share