15/08/2026
मध्य प्रदेश के विदिशा के सिरोंज में बस किराया बढ़ोतरी के खिलाफ स्कूली छात्राओं ने विरोध प्रदर्शन किया। Gen-Alpha छात्राओं के इस प्रदर्शन पर कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने प्रतिक्रिया देते हुए एक वीडियो रीट्वीट किया और लिखा, “एक धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से क्या होगा? मैं आशा करता हूं कि अब आप सभी को अपने जवाब मिल गए होंगे।” उनके बयान के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है।