25/09/2022
*तीन नौजवान एक बड़े होटल में ठहरे,*
*75th. floor पर् कमरा मिला।*🤔
एक रात लेट हो गए... रात के 12 बजे लिफ्ट किसी कारण से बन्द थी।
तीनो सीढ़ियां चढने लगे... बोरियत दूर करने के लिये एक ने चुटकुला सुनाया और पच्चीसवी मंजिल तक आ गए।
दूसरे ने गाना सुनाया और पचासवीं मंजिल तक आ गए।
और तीसरे ने सेहत पर किस्सा सुनाया और 75th. मंज़िल पर आ गए।
कमरे के दरवाजे पर पहुंचे तो याद आया कि कमरे की चाबी रिसेप्शन पर ही भूल गए...
तीनो बेदम होकर गिर पडे॥
इसी तरह इंसान भी अपनी जिदंगी के 25 साल खेल-कूद, हंसी-मजाक में व्यर्थ करता है।
अगले 25 साल नौकरी, शादी, बच्चे और उनकी शादी में गुजार देता है।
और आगे 25 साल जिंदा रहे तो बीमारी, डॉक्टर, अस्पताल में गुजर जाते हैंं।
मरने के बाद पता चलता है कि परमात्मा के द्वार की चाबी तो लाए ही नहीं... दुनिया में ही रह गई..
*"प्रभु का नित्यप्रति स्मरण ही परमात्मा के द्वार की चाबी है।"*
तो आइए, अपने कर्तव्य करते हुए हर समय प्रभु का सुमिरन करें.. और अच्छे कर्म करें, ताकि भगवान के द्वार पर जाकर पछताना ना पड़े। क्योंकि बेशुमार धन-दौलत, सोना-चाँदी, हीरे-जवाहारात, गाडी-बंगले सब यहीं रह जाने हैं..
*🙏जय महावीर 🙏