13/09/2025
*मालतीधारी कॉलेज में " बिहार के आर्थिक संभावनाएं और स्टार्टअप" पर चर्चाः कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य ने किया*
पटना जिले के नौबतपुर प्रखंड स्थित मालतीधारी कॉलेज में पूर्ववर्ती छात्र संघ ने "बिहार की आर्थिक संभावनाएं उत्साह के साथ स्टार्टअप के संदर्भ में" विषय पर व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डॉ. अखिलेश कुमार ने की। मुख्य अतिथि और वक्ता डॉ. दलीप कुमार को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। वे दिल्ली व्यावसायिक अध्ययन एवं अनुसंधान विद्यालय में मानद प्रोफेसर हैं। प्राचार्य ने कहा कि यह व्याख्यान छात्रों का आर्थिक और व्यावसायिक दृष्टिकोण विकसित करेगा। कार्यक्रम में महत्वपूर्ण घोषणा की गई कि दिसंबर के पहले सप्ताह में पूर्व छात्रों का मिलन समारोह होगा। संघ के नए पदाधिकारियों में डॉ. दलीप कुमार को अध्यक्ष, श्री अखिलेश कुमार को कार्यकारी अध्यक्ष और श्री सोनू कुमार को सचिव चुना गया। डॉ. दलीप कुमार ने बिहार में स्टार्टअप की संभावनाओं पर विस्तृत व्याख्यान दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मनीषा शंखधार ने किया। धन्यवाद ज्ञापन बीसीए विभाग के श्री सोनू कुमार ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के वरीय प्राध्यापक डॉ० हेमन्त कुमार झा, डॉ० श्वेता बाला, श्री विकास कुमार, श्री अंकित कुमार, डॉ० गोरखराम, डॉ० अभय झा, डॉ० भारती कुमारी,डॉ० संयुक्ता मयूरी, शिशिर कुमार सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे