21/08/2026
#श्रीनाथजी इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड इंजीनियरिंग, नाथद्वारा
"Decision Making Skills" पर विशेषज्ञ सत्र आयोजित #
नाथद्वारा स्थित श्रीनाथजी इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड इंजीनियरिंग में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु "Decision Making Skills" विषय पर एक प्रेरणादायक विशेषज्ञ सत्र का आयोजन किया गया।
इस सत्र के वक्ता डॉ. विनय खंडेलवाल रहे।
सत्र के दौरान डॉ. खंडेलवाल ने छात्रों को निर्णय लेने की कला के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया। उन्होंने One Way vs Two Way Decision Making, Opportunity Recognition और Decision Making Power जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की।
उन्होंने बताया कि कैसे सही समय पर सही निर्णय लेकर करियर और जीवन में सफलता प्राप्त की जा सकती है। सत्र के दौरान उन्होंने real-life उदाहरणों और case studies के माध्यम से छात्रों को यह भी समझाया कि अवसरों की पहचान कैसे करें और दबाव की स्थिति में भी आत्मविश्वास के साथ निर्णय कैसे लें।
छात्रों ने सत्र में बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने प्रश्न भी पूछे। इंटरएक्टिव गतिविधियों के माध्यम से छात्रों ने decision making की practical समझ भी विकसित की।
कार्यक्रम के अंत में विभागाध्यक्ष एवं उपस्थित फैकल्टी सदस्यों ने डॉ. खंडेलवाल का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस प्रकार के सत्र विद्यार्थियों को industry और जीवन के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विद्यार्थियों ने सत्र का भरपूर लाभ उठाया।