21/08/2026
सनराइज एकेडमी के पूर्व छात्र पंकज जोशी का सब इंस्पेक्टर पद पर चयन होने पर बधाई 🎉🥳😇
सनराइज एकेडमी के पूर्व छात्र पंकज जोशी ने सब इंस्पेक्टर – टेलीकम्युनिकेशन के पद पर चयनित होकर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यालय परिवार ने उनकी इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।
सनराइज एकेडमी की कक्षाओं से निकलकर देश की सेवा के क्षेत्र में पंकज जोशी का आगे बढ़ना सभी के लिए गर्व का विषय है। उनकी इस सफलता से विद्यालय के विद्यार्थियों को भी मेहनत और समर्पण के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।
इस अवसर पर सनराइज एकेडमी के निदेशक राजदीप भाटिया एवं प्रधानाचार्य शिप्रा भाटिया ने पंकज जोशी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पंकज देश की सेवा ईमानदारी, साहस एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ करते हुए नई ऊंचाइयां प्राप्त करें।
विद्यालय परिवार ने उनकी सफलता पर गर्व व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल एवं सफल भविष्य की कामना की।
Best RBSE School in Nathdwara 🏆💯📚
Sunrise Academy Senior Secondary School
An English Medium RBSE Affiliated Co Educational School
For More Info Please Contact on :- 7877170222, 9929216608, 9829033396
Near Bichchhu Mangri, Nathdwara-313301 (Raj.)