Saraswati Shishu Mandir Sagar

Saraswati Shishu Mandir Sagar One of the Best School of Sagar City. One of the Best and Historical School of Sagar City.

03/04/2022

बच्चा लाइन के अंत में बैठा है सिर्फ इसलिये कि उसका मजाक न उड़े, उसको पता है वो अपने माँ पिता का लाडला है पर वोह चाहकर भी उसको नई शर्ट नहीं दिला सकते , पर इस बच्चे को नई शर्ट नहीं नई जिंदगी जीने की जिद है और मुझे यकीन है ईश्वर इसकी मदद करेंगे। एक वाक्या मुझे भी याद आया , उस जमाने में एक्शन शूज का बड़ा जलवा होता था , मैंने अपने मामा जी के यहां था , मामा जी के लड़के के पुराने एक्शन शूज रैक में रखे हुए थे , बालक मन था, मैं एक दिन पहन कर चला गया (1 महीने की कोचिंग थी दिल्ली में , वोह कर रहा था) मेरे पास वाली कुर्सी पर एक लड़का बार बार बोले जा रहा था किसी के शूज में छेद है, और आस पास के लड़के मुस्करा रहे थे, मैंने सोचा पता नहीं किसके लिये कह रहा है , मेरी निगाह उसके शूज पर गई, शानदार शूज थे उसके, फिर अपने मंगनई के एक्शन शूज पर गयी , पेट में सर्राटा सा हो गया , मेरे ही जूते में छेद था, यकीन मानिए पूरे 2 घंटे की क्लास में मेरा फोकस सिर्फ इस पर था कि मेरे जूते के छेद पर किसी की निगाह न जाये , मैं इतना नर्वस हो गया था , पर अच्छा करूँगा, करने की जिद और बढ़ गई थी

इसीलिए बच्चे जिद पाल ईश्वर तेरी मदद करेंगे , तू जीवन मे बहुत अच्छा करेगा

जय हो

उन सभी मित्रों के लिए जिन्हें देवपुत्र का सदा इंतज़ार रहता था -https://www.devputra.com/patrika-pdf.phpआप चाहे तो मात्र 1...
22/07/2020

उन सभी मित्रों के लिए जिन्हें देवपुत्र का सदा इंतज़ार रहता था -

https://www.devputra.com/patrika-pdf.php

आप चाहे तो मात्र 1400 रुपए की राशि देकर देवपुत्र पत्रिका अपने मित्रों या सगे संबंधियों के पते पर आजीवन हर महीने घर बैठे पा सकते हैं.
या अपने परिवार के बच्चोे के लिए आजीवन की सदस्यता जन्मदिन के उपहार मे भी दे सकते हैं

19/05/2020

वो खुशी का पल जब भूख ज़ोर से लगी हो और छोटा वाला भोजन मंत्र हो जाए !!

** छोटा भोजन मंत्र **
अन्न ग्रहण करने से पहले

विचार मन मे करना है

किस हेतु से इस शरीर का

रक्षण पोषण करना है

हे परमेश्वर एक प्रार्थना

नित्य तुम्हारे चरणो में

लग जाये तन मन धन मेरा

विश्व धर्म की सेवा में ॥

ब्रहमार्पणं ब्रहमहविर्‌ब्रहमाग्नौ ब्रहमणा हुतम्।

ब्रहमैव तेन गन्तव्यं ब्रहमकर्मसमाधिना ॥

ॐ सह नाववतु।

सह नौ भुनक्तु।

सह वीर्यं करवावहै।

तेजस्विनावधीतमस्तु।

मा विद्‌विषावहै ॥

ॐ शान्ति: शान्ति: शान्ति:: ॥

12/05/2020

अच्छी पहल / आचार्य, दीदी और स्टाफ को वेतन देने पूर्व छात्र जुटे मदद में, खाते में जमा कराए 2 लाख रुपए

School Account number - 32318758015
IFSC - SBIN0009816

सरस्वती शिशु मंदिर मोतीनगर स्कूल का मामला

दैनिक भास्करMay 11, 2020, 05:00 AM IST

सागर. कोरोना संकट के इस दौर में शहर के लोग अपने-अपने स्तर पर जरूरतमंदों की मदद करने जुटे हुए हैं। कोई राशन सामग्री बांट रहा है तो कोई खाने के पैकेट रहा है। इसी प्रकार मदद का एक अन्य तरीका सरस्वती शिशु मंदिर मोतीनगर में देखने को मिला। यहां के पूर्व छात्रों को जब यह जानकारी लगी कि लॉकडाउन के चलते स्कूल प्रबंधन उनके यहां कार्यरत आचार्य, दीदी और अन्य स्कूल स्टाफ को वेतन नहीं दे पा रहा है तो यह पूर्व-छात्र अपने गुरुजनों की आर्थिक मदद करने में जुट गए। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से एक कैंपेन चलाया और करीब 2 लाख रुपए की राशि इकट्ठी हो गई। इस राशि को सरस्वती शिशु मंदिर मोतीनगर के खाते में भी जमा करवा दिया गया है। जिससे अब जल्दी ही स्कूल के आचार्य, दीदी से लेकर स्टाफ को भी आर्थिक मदद हो सकेगी। स्कूल के वर्ष-2003 के बेच के विद्यार्थी अनिल चौबे के मुताबिक सरस्वती शिशु मंदिर मोतीनगर के हम जैसे पूर्व छात्रों को जब इस बात की जानकारी लगी कि विद्यालय की आर्थिक स्थिति इस समय ठीक नहीं है, जिससे वो अपने आचार्य, दीदी एवं अन्य कर्मचारियों की सैलरी नहीं दे पा रहे हैं। तो करीब पुराने छात्रों ने अपने स्कूल के पूर्व छात्रों के व्हाट्सएप्प ग्रुप में इस संदेश को चलाया। साथ ही संस्था के प्राचार्य से भी इस बारे में एक मैसेज डलवाया। परिणाम यह हुआ कि सभी छात्रों ने बड़ी राशि एकत्र कर संस्था के खाते में पहुंचा दी। साथ ही आगे भी कई छात्र राशि जमा कर रहे हैं, जिससे स्थिति में कुछ सुधार हो सकेगा।

वर्ष-1997 से 2007 बैच तक के विद्यार्थियों ने इस तरह से जुटाई राशि
वर्ष-2003 बैच के कुल 31 विद्यार्थियों द्वारा 56 हजार 430 रुपए प्राप्त हुए। 1997 और 98 के बैच के कुल 18 विद्यार्थियों द्वारा 62 हजार 701 रुपए दिए गए। वर्ष- 2004 बैच के कुल 3 विद्यार्थियों द्वारा 11 हजार रुपए दिए गए। वर्ष- 2005 के बैच से एक विद्यार्थी द्वारा 5 हजार, वर्ष- 2010 बैच के दो विद्यार्थियों द्वारा 3500, वर्ष- 2007 बैच के एक विद्यार्थी द्वारा 5 हजार एवं वर्ष- 1996 बैच के एक विद्यार्थी द्वारा 7000 रुपए, केवी के अंशुल गर्ग ने 5 हजार एवं 1999-2001 बैच के 11 विद्यार्थियों द्वारा 36 हजार 601 रुपए दिए गए। यह पूरी राशि स्कूल के खाते में जमा कर दी गई है।

साथियों , इस विपदा के समय मे विद्यालय परिवार के लिए अपना सहयोग अवश्य प्रदान जरूर करें| विद्यलाय ने हमें इतना कुछ दिया, अ...
12/05/2020

साथियों , इस विपदा के समय मे विद्यालय परिवार के लिए अपना सहयोग अवश्य प्रदान जरूर करें| विद्यलाय ने हमें इतना कुछ दिया, अब समय है कि हम भी अपना कर्तव्य निभाएँ|
School Account number - 32318758015
IFSC - SBIN0009816
Branch - SBI Bada Bazar Sagar

27/06/2019

मासिक गीत!

मानवता के लिए उषा की किरण जगाने वाले हम
शोषित, पीडित, दलित जनों का भाग्य बनाने वाले हम
हम अपने श्रम सीकर से ऊसर में स्वर्ण उगा देंगे
कंकड पत्थर समतल कर कांटों में फूल खिला देंगे
सतत परिश्रम से अपने हैं वैभव लाने वाले हम
शोषित, पीडित, दलित जनों का भाग्य बनाने वाले हम
अन्य किसी के मुंह की रोटी हरना अपना काम नहीं
पर अपने अधिकार गंवा कर, कर सकते आराम नहीं
अपने हित औरों के हित का मेल मिलाने वाले हम
शोषित, पीडित, दलित जनों का भाग्य बनाने वाले हम

रोटी, कपडा, मकान, शिक्षा आवश्यकता जीवन की
व्यक्ति और परिवार सुखी हो तभी मुक्ति होती सच्ची
हँसते – हँसते राष्ट्र कार्य में शक्ति लगाने वाले हम
शोषित, पीडित, दलित जनों का भाग्य बनाने वाले हम

भारत माता का सुख गौरव प्राणों से भी प्यारा है
युग – युग से मानव हित करना शाश्वत धर्म हमारा है
जीवन शक्ति उसी माता को भेंट चढाने वाले हम
शोषित, पीडित, दलित जनों का भाग्य बनाने वाले हम

Address

Motinagar
Nasrullaganj
470002

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm

Telephone

07582-247782

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Saraswati Shishu Mandir Sagar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Saraswati Shishu Mandir Sagar:

Shortcuts

Share