jvm higher secondary school bhairunda

jvm higher secondary school bhairunda school education

जे. व्ही. एम. हायर सेकेंडरी स्कूल में विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुति के साथ दी विदाई।स्थानीय जे.व्ही.एम. हायर सेकेंड...
03/02/2026

जे. व्ही. एम. हायर सेकेंडरी स्कूल में विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुति के साथ दी विदाई।

स्थानीय जे.व्ही.एम. हायर सेकेंडरी स्कूल भेरूंदा में स्कूल परिसर में कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों ने अपने सीनियर विद्यार्थियों कक्षा 12वीं विद्यार्थियों को रंगारंग प्रस्तुति के साथ विदाई दी मंगलवार 3 फरवरी को जे.व्ही.एम. हायर सेकेंडरी स्कूल में 12वीं की क्लास के छात्र छात्रों को विदाई समारोह में 11वीं के छात्रों द्वारा विदाई पार्टी दी गई जिसमें रंगारंग कार्यक्रम गाना डांस आदि हुआ एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य एवं सभी शिक्षक गण उपस्थित रहे उल्लेखनीय है की विदाई समारोह में विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुति और एकता का संदेश देते हुए अपने बीते हुए अनुभव को साझा किया इस मौके पर विभिन्न प्रतियोगिता के साथ गीत नाटक नृत्य के माध्यम से विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति दी और विद्यालय को सजाया साथ ही विद्यार्थियों को उपहार भेंट किए गए कार्यक्रम में बच्चों के इस उत्साह वर्धन में संस्था के संचालक श्री मनोहर सिंह पवार ने कहा कि इस तरह कार्यक्रम से बच्चों का मनोबल बढ़ता है उसमें एकता हमेशा बनी रहती है वह किसी भी क्षेत्र में अपना काम करें परंतु उन्हें अपने साथियों के साथ स्कूल में बिताए बो पल हमेशा याद रहते हैं उन्होंने इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए शुभकामना दी व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

जे. व्ही. एम. हायर सेकेंडरी स्कूल में पुरुस्कार वितरण समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अप...
26/01/2026

जे. व्ही. एम. हायर सेकेंडरी स्कूल में पुरुस्कार वितरण समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और परिश्रम का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं विद्यालय प्रबंधन की उपस्थिति में मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यालय के संचालक श्री मनोहर सिंह पंवार द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती जी की चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित कर की गई ।कार्यक्रम में मां सरस्वती वंदना की गई। विद्यालय में Student of the year का अवार्ड आदर्श यादव ( 12th )को मिला। और( best Discipline) अनुशासन का अवॉर्ड तनीष सोलंकी को मिला( 10th) ।विद्यालय में आयोजित हुए(sport's) गेम में विजेता और उप विजेता को 🛡️ शील्ड,ट्रॉपी, और सर्टिफिकेट वितरण किए । ईनाम वितरण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।

जे. व्ही. एम. हायर सेकेंडरी स्कूल में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।विद्यालय परिसर में प्रातः ध्वजारोहण कर का...
26/01/2026

जे. व्ही. एम. हायर सेकेंडरी स्कूल में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
विद्यालय परिसर में प्रातः ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके पश्चात राष्ट्रगान का सामूहिक गायन हुआ। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, भाषण एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से देश के प्रति अपने समर्पण को दर्शाया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों को संविधान के मूल्यों, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता को बनाए रखने का संकल्प लिया।

25/01/2026
“जे. व्ही. एम. हायर सेकेंडरी स्कूल भैरूंदा में चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ भव्य शुभारंभ ह...
21/01/2026

“जे. व्ही. एम. हायर सेकेंडरी स्कूल भैरूंदा में चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ भव्य शुभारंभ हुआ।

जे. वी. एम. हायर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री मति पूजा राजपूत जी एस आई (मध्यप्रदेश पुलिस), श्री मति रमा जी शिशिर, श्रीमति अनिता जी लखेरा, श्री मति चित्रलेखा जी, श्री मति इंदु मालवीय जी, श्री मति अल्का चौहान जी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर इस कार्यक्रम की एक शुभ शुरुआत की।मार्च पास्ट-
विद्यालय के विद्यार्थियों के द्वारा एक अनुशासित और प्रभावशाली मार्च पास्ट दिखाया गया। दल का नेतृत्व हेड गर्ल दिशा मीना और हेड बॉय यथार्थ यादव ने किया, जिन्हें स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर श्री विनय केवट ने गाइड किया। चारों हाउस - रेड हाउस, ग्रीन हाउस, येलो हाउस और ब्लू हाउस - के स्टूडेंट्स ने आत्मविश्वास के साथ मार्च पास्ट किया, जो एकता, समर्पण और तालमेल को दर्शाता है।

ओलंपिक मशाल समारोह-
एकता, दृढ़ संकल्प और सच्ची खेल भावना की भावना का प्रतीक ओलंपिक मशाल जलाई गई, जिसने हर प्रतिभागी को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

शपथ ग्रहण समारोह-
श्री मति पूजा जी राजपूत एस आई ने खेल शपथ दिलाई, जिससे स्टूडेंट्स को पूरे स्पोर्ट मीट के दौरान अनुशासन, निष्पक्षता, ईमानदारी और टीम वर्क बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

प्रिंसिपल श्री आर एस शर्मा ने सालाना रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसमें स्कूल की शैक्षणिक उपलब्धियों, सह-पाठ्यक्रम उत्कृष्टता और साल भर में हासिल किए गए विकास के महत्वपूर्ण पड़ावों पर प्रकाश डाला गया।

विद्यालय के संचालक श्री मनोहर पंवार ने वार्षिक खेलकूद महोत्सव के शुभारंभ की घोषणा करते हुए विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ दीं।”जिससे प्रथम दिन के लिए खेल कार्यक्रम शुरू हुए। विद्यार्थियों ने अनुशासन, एकता एवं खेल भावना का उत्कृष्ट परिचय दिया।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों को खेलों के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि खेल शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक एवं नैतिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन और सहयोग की भावना विकसित होती है।
आज के प्रथम दिन के मुकाबले में कबड्डी में ग्रीन हाउस और येलो हाउस के बीच फाइनल महामुकाबला हुआ जिसमें यह येलो हाउस ने रोमांचक मुकाबले में जीत हासिल की,सीनियर गर्ल्स की टीम में फाइनल का महामुकाबला ब्लू हाउस का सामना ग्रीनहाउस से हुआ जिसमें विजेता टीम ब्लू हाउस रहा।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ देते हुए खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेने का आह्वान किया।

Address

Indore Road
Nasrullaganj
466331

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when jvm higher secondary school bhairunda posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category