Stepping Stone Academy

Stepping Stone Academy STEPPING STONE ACADEMY
(Affiliated to CBSE, New Delhi) CBSE. Co-Ed. English Medium

19/11/2023
आज दिनांक 16.11.2023 को स्टेपिंग स्टोन एकेडमी में बेस्ट आउट ऑफ़ वेस्ट प्रतियोगिता का आयोजन हुआ | बच्चों ने वेस्ट मटेरियल ...
16/11/2023

आज दिनांक 16.11.2023 को स्टेपिंग स्टोन एकेडमी में बेस्ट आउट ऑफ़ वेस्ट प्रतियोगिता का आयोजन हुआ | बच्चों ने वेस्ट मटेरियल जैसे कोल्ड ड्रिंक बोतल, आइसक्रीम स्टिक, कार्डबोर्ड, न्यूज़पेपर इत्यादि से बहुत ही खुबसूरत फ्लावर पॉट, पेन स्टैंड, डस्टबिन और डेकोरेटिव आइटम बनाया | इस प्रतियोगिता में अनुष्का कुमारी (वर्ग 8) को प्रथम, अफिफा इरशाद (वर्ग 8) एवं सनबी कुमारी (वर्ग 7A) की सेकेण्ड जबकि अर्पित राय (वर्ग 6A) एवं पवन कुमार (वर्ग 5A) को थर्ड स्थान मिला |

विद्यार्थियों का दल शैक्षणिक भ्रमण के लिए पटना रवाना  राजपुर : स्टेपिंग स्टोन एकेडमी, तुर्कवलिया के छात्र – छात्राओं को ...
16/11/2023

विद्यार्थियों का दल शैक्षणिक भ्रमण के लिए पटना रवाना

राजपुर : स्टेपिंग स्टोन एकेडमी, तुर्कवलिया के छात्र – छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण के लिए पटना ले जाया गया | विद्यालय के निदेशक यमुना चौधरी, प्राचार्य संदीप कुमार दत्ता और प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सुभाष कुमार कुशवाहा ने हरी झंडी दिखाकर परिभ्रमण दल को रवाना किया | राजधानी के धरोहरों को देखने जाने को लेकर बच्चों में काफी उत्साह देखा गया | इस मौके पर विद्यालय के प्राचार्य ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि यह पाठ्यक्रम का एक अहम् हिस्सा है इससे विद्यार्थियों को अपने देश और समाज की सांस्कृतिक और एतिहासिक विविधता का अध्ययन करने का मौका मिलता है जिससे उनकी सांस्कृतिक जागरूकता बढती है | सुभाष कुमार कुशवाहा ने परिभ्रमण दल को शुभकामना देते हुए कहा की विद्यालय द्वारा किया गया यह पहल “एक प्रयास” बहुत ही सराहनीय है |

निदेशक यमुना चौधरी ने कहा कि इस तरह के आयोजन से छात्रों को एक दुसरे के साथ सहयोग और टीम वर्क करने का अवसर मिलता है, जो उनके सामाजिक विकास को बढ़ावा देता है | ऐसे भ्रमण से, विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के महत्त्व को अध्ययन करने और उन्हें प्राकृतिक संसाधनों के सही तरीके से उपयोग करने की शिक्षा मिलती है | इस प्रकार, शैक्षणिक भ्रमण छात्रओं को नए दृष्टिकोण, अनुभव और ज्ञान का संवाद करने का अवसर प्रदान कर सकता है जिससे उनके शैक्षणिक विकास में मदद हो सकता है | यह भ्रमण दल विद्यालय के प्राचार्य के साथ – साथ कार्यालय प्रभारी नीलम सिंह, गोपाल पटेल, दुर्गा देवी, इंदु देवी, इरशाद अंसारी, अनीता कुमारी, पिंकी कुमारी, अमितेश तिवारी, प्रतिभा देवी, ऋतू सिंह, अभिषेक कुमार एवं अशैक्षिक कर्मचारी पवन कुमार, धनजी कुमार, सत्येन्द्र सिंह, अरविन्द सिंह, प्रेम शंकर, योगेन्द्र सिंह के नेतृत्व में रवाना हुई |

राजपुर : स्टेपिंग स्टोन एकेडमी के छात्राओं ने दिवाली पूजा के अवसर पर रंगोली बनाकर अपनी कलाकृतियों का बेहतर प्रदर्शन किया...
11/11/2023

राजपुर : स्टेपिंग स्टोन एकेडमी के छात्राओं ने दिवाली पूजा के अवसर पर रंगोली बनाकर अपनी कलाकृतियों का बेहतर प्रदर्शन किया | विद्यालय के चारो हाउस क्रमशः न्यूटन हाउस, कलाम हाउस, एडिसन हाउस एवं आइन्स्टाइन हाउस के छात्राओं ने हाउस इंचार्ज एवं कैप्टन के निगरानी में रंगोली का आयोजन किया | बेहतर प्रदर्शन में न्यूटन हाउस से अदिति कुमारी, अनुष्का कुमारी, समृधि कुमारी, साफिया सादिया का रहा | कलाम हाउस से सौम्या कुमारी, अफिफा इरशाद, मुस्कान खातून एवं अलिया कुँमर का रहा | एडिसन हाउस से भूमि कुमारी, श्रेया कुमारी, सुमन कुमारी एवं माहिया कुमारी का रहा | आइन्स्टाइन हाउस से स्नेह कुमारी, सलोनी कुमारी, पूजा कुशवाहा एवं गीतांजलि कुमारी का रहा जबकि वर्ग १० की अंजलि योगेश यादव, नेहा कुमारी, सिद्धि कुमारी, श्रेया सिंह, सुहाना सलीम एवं ख़ुशी कुमारी ने दिवाली की विभिन्न आयामों को प्रदर्शित की |

27/10/2023

0 Followers, 0 Following, 0 Posts - See Instagram photos and videos from Stepping stone academy ()

विद्यालय में हेड बॉय और हेड गर्ल का चयन हुआ राजपुर : तुर्कवलिया स्थित स्टेपिंग स्टोन एकेडमी में चयनित हेड बॉय और हेड गर्...
11/10/2023

विद्यालय में हेड बॉय और हेड गर्ल का चयन हुआ

राजपुर : तुर्कवलिया स्थित स्टेपिंग स्टोन एकेडमी में चयनित हेड बॉय और हेड गर्ल, हाउस कैप्टन एवं वाईस हाउस कैप्टन को उनके पद की शपथ दिलाई गई | समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि राजपुर थानाध्यक्ष श्री मोहन कुमार परसिया पैक्स अध्यक्ष श्री प्रदीप कुमार स्कूल के निदेशक श्री यमुना चौधरी, प्राचार्य संदीप कुमार दत्ता, शैक्षिक हेड दीपक कुमार एवं कार्यालय प्रभारी नीलम सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रजव्लित कर किया | मुख्य अतिथि ने कहा कि यह शपथ कोई साधारण शपथ नहीं है भविष्य में भी आपको हर मोड़ पर शपथ लेना है जो कि आप विद्यालय से ही शुरू कर दिए | निदेशक यमुना चौधरी ने कहा कि बच्चों को जिम्मेदारी का अहसास जितना जल्दी हो जाए, उतना अच्छा रहता है | इसका फायदा उन्हें जीवन के हर मोड़ पर मिलता है | प्राचार्य संदीप कुमार दत्ता ने कहा कि बच्चे ही देश का भविष्य है और उन्हें देश की बागडोर संभालनी है | बचपन में ही उन्हें इसकी जिम्मेदारी देने से वे देश की बागडोर सँभालने के योग्य बन पाएंगे |

चयनित छात्राओं में कक्षा 10 से हेड बॉय आयुष राज और हेड गर्ल श्रेया सिंह चुनी गई | इसके अलावा कक्षा 9 से हाउस कैप्टन कलाम हाउस से अमन कुमार न्यूटन हाउस से विशाल कुमार आइन्सटाइन हाउस से कृष कुमार पटेल तथा एडिसन हाउस से आयुष कुमार चुने गए जबकि कक्षा 8 से वाईस हाउस कैप्टन के लिए कलाम हाउस से हिमांशु कुमार तिवारी न्यूटन हाउस से अनुष्का कुमारी आइन्सटाइन हाउस से अनिश कुमार तथा एडिसन हाउस से मो. अरबाज अंसारी चुने गए | इस दौरान चयनित छात्रों ने अपने लीडरशिप कौशल और विद्यालय के सामाजिक और शैक्षिक माहौल को सुधारने के लिए अपनी प्रतिबद्धता को प्रकट किया।

मुख्य अतिथि श्री मोहन कुमार ने हेड बॉय को बैज लगाकर सम्मानित किया जबकि कार्यालय प्रभारी नीलम सिंह ने हेड गर्ल को बैज लगाकर सम्मानित किया | वहीँ पर हाउस इंचार्ज कलाम हाउस के अनीता कुमारी, न्यूटन हाउस के जीतेंद्र कुमार राम, एडिसन हाउस के दुर्गा देवी तथा आइंस्टाइन हाउस के अमितेश तिवारी ने अपने - अपने हाउस कैप्टन एवं वाईस कैप्टन को बैज लगाकर सम्मानित किया |

मौके पर उपस्थित विद्यालय के सभी शिक्षक – शिक्षिकाओं ने उनकी सफलता की शुभकामनाएँ दी |

Address

Rajpur/Mouna Road, Village/Turkwaliya, PO/Rajandih PS/Rajpur
Nasriganj
802219

Opening Hours

Monday 8am - 3pm
Tuesday 8am - 3pm
Wednesday 8am - 3pm
Thursday 8am - 3pm
Friday 8am - 3pm
Saturday 8am - 2pm

Telephone

+919798222110

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Stepping Stone Academy posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Stepping Stone Academy:

Shortcuts

Share

Category