Gurukul school of study

Call Directions Contact the school

Gurukul school of study Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Gurukul school of study, School, ward number 7, Gupta ji ka bada, District/Shivpuri, Narwar.

This is an english medium school, located at Narwar (40 km away from shivpuri), The main goal of this school is to provide best quality education with new ideas and concepts.

गुरुकुल स्कूल में शिक्षकों ने लिया ‘अल्प विराम’, सीखी सकारात्मक जीवन जीने की कलाराज्य आनंद विभाग के विशेषज्ञों ने दिया ज...
24/09/2026

गुरुकुल स्कूल में शिक्षकों ने लिया ‘अल्प विराम’, सीखी सकारात्मक जीवन जीने की कला

राज्य आनंद विभाग के विशेषज्ञों ने दिया जीवन को आनंदमय बनाने का संदेश

नरवर। जीवन की भागदौड़ और तनाव के बीच स्वयं के लिए कुछ समय निकालना और जीवन को सकारात्मक दृष्टिकोण से देखना बेहद जरूरी है। इसी उद्देश्य को लेकर गुरुकुल स्कूल ऑफ स्टडी, नरवर में राज्य आनंद विभाग के तत्वावधान में विद्यालय के समस्त शिक्षकों एवं प्रबंधन के लिए ‘अल्प विराम’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद करीब दो घंटे तक चले विशेष सत्र में शिक्षकों के साथ जीवन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर संवाद किया गया। सकारात्मक जीवन जीने की कला, तनाव के बीच खुश रहने, दूसरों को क्षमा कर आगे बढ़ने, स्वयं को स्वीकार करने तथा विद्यार्थियों के साथ मधुर एवं आत्मीय संबंध स्थापित करने जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

सत्र को केवल व्याख्यान तक सीमित न रखते हुए संवादात्मक बनाया गया। विभिन्न गतिविधियों और प्रश्नोत्तर सत्र के माध्यम से शिक्षकों को अपने अनुभव साझा करने तथा जीवन से जुड़े प्रश्नों पर खुलकर चर्चा करने का अवसर मिला।

राज्य आनंद विभाग, भोपाल से आए श्री राजेश पटेल, श्री साकेत पुरोहित, श्री पुष्पेंद्र लोधी, श्री सेन एवं श्री प्रियांशु भार्गव सहित टीम के सदस्यों ने सत्र का संचालन किया।

कार्यक्रम के बाद शिक्षकों ने इसे अपने लिए एक महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायी अनुभव बताया। शिक्षकों के अनुसार, ‘अल्प विराम’ ने उन्हें रोजमर्रा की व्यस्तता से कुछ समय निकालकर स्वयं के बारे में सोचने और जीवन को अधिक सकारात्मक नजरिए से देखने का अवसर दिया।

कार्यक्रम के समापन पर गुरुकुल स्कूल ऑफ स्टडी प्रबंधन द्वारा राज्य आनंद विभाग की टीम के सदस्यों को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया तथा कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं प्रेरणादायी मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया गया।

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि एक शिक्षक जितना प्रसन्न, सकारात्मक और मानसिक रूप से संतुलित होगा, वह विद्यार्थियों के साथ उतने ही बेहतर तरीके से जुड़ सकेगा। इसी उद्देश्य से भविष्य में भी शिक्षकों के व्यक्तित्व एवं सकारात्मक विकास से जुड़े ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

80वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह 🇮🇳आज गुरुकुल स्कूल ऑफ स्टडी, नरवर में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस अत्यंत हर्षोल्लास एवं देशभक्ति ...
15/08/2026

80वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह 🇮🇳

आज गुरुकुल स्कूल ऑफ स्टडी, नरवर में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस अत्यंत हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। 🇮🇳

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों श्री भवानी शंकर चौरसिया जी (सेवानिवृत्त शिक्षक), श्री रघुवीर प्रसाद राय जी (सेवानिवृत्त शिक्षक), पूर्व छात्रा कु. भूमिका शर्मा (NEET क्वालिफाइड), श्री शैंकी गोयल (सब-इंस्पेक्टर), श्री अनिल कुमार शर्मा जी, श्री कैलाश चंद जी एवं श्री लक्ष्मी नारायण गुप्ता जी द्वारा माँ सरस्वती एवं गणेश जी के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर किया गया।

ध्वजारोहण के पश्चात विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया। अतिथियों ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में विद्यार्थियों को शिक्षा, अनुशासन, देशप्रेम, सेवा भावना एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया। पूर्व छात्र-छात्राओं ने अपने विद्यालय के दिनों को याद करते हुए विद्यालय एवं अपने शिक्षकों के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया।

विद्यालय प्रबंधन द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत कर उन्हें स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा नरवर नगर में भव्य तिरंगा यात्रा एवं परेड निकाली गई। नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए यात्रा ने देशभक्ति का अद्भुत संदेश दिया। बाजार में महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

आज का यह दिन विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं समस्त विद्यालय परिवार के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण एवं अविस्मरणीय रहा।

आइए, हम सभी मिलकर अपने देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए सदैव समर्पित रहने का संकल्प लें।

🇮🇳 जय हिंद! जय भारत! 🇮🇳
गुरुकुल स्कूल ऑफ स्टडी, नरवर

29/07/2026


for

29/07/2026

Address

Ward Number 7, Gupta Ji Ka Bada, District/Shivpuri
Narwar
473880

Telephone

+919926872772

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Gurukul school of study posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Gurukul school of study:

Shortcuts

Share

Category