P.M. Shri GSSS, Ujhana

P.M. Shri GSSS, Ujhana Welcome to PM Shri GSSS Ujhana's official page! We are dedicated to provide top notch education and fostering holistic development.

Stay updated on our latest events and announcements. Join us in celebrating the spirit of learning and growth!

Press news in today's newspaper
01/08/2025

Press news in today's newspaper

उझाना पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बना ज़िले का सर्वश्रेष्ठ विद्यालय उपलब्धि विशेष!नरवाना व उझाना हल्के के ग...
31/07/2025

उझाना पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बना ज़िले का सर्वश्रेष्ठ विद्यालय
उपलब्धि विशेष!
नरवाना व उझाना हल्के के गांव उझाना के पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय को जिला जींद का सर्वश्रेष्ठ पीएम श्री स्कूल चुना गया है। इस विशेष उपलब्धि के लिए स्कूल के प्रिंसिपल रविन्द्र कुमार व सभी स्टाफ सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं!
प्राचार्य ने बताया कि मंगलवार को राज्य /संघ राज्य क्षेत्रों द्वारा चयनित जिला स्तरीय श्रेष्ठ पी० एम० श्री विद्यालयों का औपचारिक शुभारंभ केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान द्वारा अखिल भारतीय शिक्षा समागम के अवसर पर भारत मंडपम नई दिल्ली में राष्ट्र को समर्पित किया गया | हरियाणा शिक्षा विभाग पंचकूला द्वारा श्रेष्ठ पी० एम० श्री विद्यालयों की सूची में जिला जींद से पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय उझाना को शामिल किया गया है |
इस खबर के मिलते ही पूरे उझाना गांव में ख़ुशी का माहौल बन गया | गांव के सरपंच सुनील कुमार व विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रधान सुनील ने प्राचार्य व स्टाफ को बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना की |उन्होंने कहा की हमारे विद्यालय में छात्र संख्या से लेकर भौतिक सुविधाओं की कोई कमी नहीं है ,मेहनती स्टाफ व शानदार भवन व सभी सुविधाओं के कारण विद्यालय को मुख्यमंत्री विद्यालय सौन्दर्यकरण पुरस्कार से नवाज़ा जा चुका है |नवनियुक्त खंड शिक्षा अधिकारी नरवाना राजेन्द्र आजाद, पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी गुरुमुख सिंह ने सभी को बधाई दी। Ranjan Mittal Ravinder Kumar

*पीएम श्री उझाना में  भारतीय भाषा ग्रीष्मकालीन  शिविर का शुभारंभ*आज दिनांक 2 जून 2025 को पी एम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यम...
02/06/2025

*पीएम श्री उझाना में भारतीय भाषा ग्रीष्मकालीन शिविर का शुभारंभ*

आज दिनांक 2 जून 2025 को पी एम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय उझाना में 7 दिवसीय भारतीय भाषा ग्रीष्मकालीन शिविर का शुभारंभ प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार मित्तल द्वारा मां सरस्वती समक्ष दीप प्रज्वलित और सरस्वती वंदना करके किया । इस कार्यक्रम के नोडल अधिकारी यशपाल शर्मा रहे। इनके नेतृत्व में माध्यमिक विभाग के सम्माननीय अध्यापक राजपाल ,श्रीमती योग बाला , सुभाष ,राधे श्याम, जयदेव शास्त्री आदि ने बच्चों के साथ भारतीय भाषा शिक्षा कौशल हेतु कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर विशिष्ट सहयोगी के रूप में वरिष्ठ प्राध्यापक वजीर ,देवेंद्र एवं गुरमेल ने भी कार्यक्रम में अहम भूमिका निभाई। कार्यक्रम में छात्रों को हिंदी वर्ण, शब्द विचार एवं वाक्य विधान आदि के नियमों से अवगत कराया। इसके साथ-साथ अंग्रेजी भाषा की सामान्य एवम् व्याकरण की जानकारी दी गई। संस्कृत एवं पंजाबी के अध्यापकों ने भी अपनी भाषा को समृद्ध करने के लिए बच्चों के साथ अथक प्रयास किया। समस्त अध्यापकों ने अपनी कला और बुद्धिमत्ता के साथ इस ग्रीष्मकालीन कैंप को अत्यधिक ज्ञानवर्धक और मनोरंजक बनाने में अहम भूमिका निभाई ।इस कार्यक्रम के प्रति छात्रों का उत्साह देखने लायक था। उनकी अनेक जिज्ञासा को सम्माननीय गुरु जन ने शांत किया और उनका ज्ञान वर्धन भी किया गया। इसके साथ-साथ बच्चों को सुलेख के नियम एवं सुलेख का अभ्यास भी कराया । अंत में छात्रों ने चित्रकला एवं कविता गायन आदि के माध्यम से भाषा का आनंद एवं लाभ उठाया। प्राचार्य रविंद्र कुमार मित्तल ने सेवा भावना के प्रकल्प को बताते हुए कहा कि सेवा की शुरुआत घर से होकर समाज तक जाती है। इस अवसर पर समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाचार्य ने कार्यक्रम को सुचारू ,सफल एवं मनोरंजक ढंग से चलाने के लिए नोडल अधिकारी यशपाल शर्मा ,समस्त विद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थियों का धन्यवाद किया। #
Ranjan Mittal Ravinder Kumar ゚

Press News 18.03.25 Ravinder Kumar Ranjan Mittal
18/03/2025

Press News 18.03.25 Ravinder Kumar Ranjan Mittal

पीएम श्री उझाना स्कूल में यंग लेखक संपादकीय क्लब का शुभारंभ।पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय उझाना जींद में दिन...
18/03/2025

पीएम श्री उझाना स्कूल में यंग लेखक संपादकीय क्लब का शुभारंभ।
पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय उझाना जींद में दिनांक 17 मार्च 2025 दिन सोमवार को यंग लेखक संपादकीय क्लब का गठन एवं शुभारंभ हुआ। जिसमें वरिष्ठ प्राध्यापक वज़ीर सिंह ने छात्रों को प्रतिभाशाली पत्रताकारिता के टिप्स दिए तथा पत्रकारिता में भविष्य बनाने का संदेश दिया ।इस दौरान छात्रों को समाचार वाचन ,खबर लेखन, साक्षात्कार तथा सोशल मीडिया से जानकारी एकत्रित करने का प्रशिक्षण दिया गया। मुख्य अतिथि सरपंच महोदय ने कहा कि पत्रकार ही सरकार और जनता के बीच की कड़ी होती है जिसकी लेखनी से सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचती है। प्राचार्य रविंदर कुमार ने बताया कि विभाग की योजना के अनुसार प्रदेश के सभी पीएम श्री स्कूलों में यंग लेखक संपादकीय क्लब बनाया गया। पत्रकारिता वास्तव में जनता की आवाज को सरकार तक पहुंचाने का काम करती है। युवा लेखक कल्ब के नोडल अधिकारी संजय कुमार एवम् श्रीमती प्रवीण गर्ग जी, डॉ संदीप सहायक के रूप मे रूप में काम करेंगे। इस कार्यक्रम में बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। विद्यालय में लगभग 35 बच्चों को क्लब का सदस्य बनाया गया है जिसमें खुशबू , किरण ,रिंकू अंजलि, रघु तथा अमन आदि बच्चे काम करेंगे जिनमें से खुशबू एवम् किरण को साक्षात्कार के लिए चयन किया गया। मुख्य संवाददाता के रूप में रघु और अमन तथा अन्य विद्यार्थियों को पत्रकारिता के अलग-अलग कार्य बांटे गए ।विद्यालय के अंदर एक पत्रकारिता कार्यालय भी बनाया जाएगा जिसमें अलग-अलग विषय पर इनका प्रशिक्षण दिया जाएगा। खुशबू ने डॉ जगदीप का साक्षात्कार एवं किरण ने माननीय सरपंच महोदय का साक्षात्कार भी लिया जिसकी सभी ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की। इसके साथ-साथ उन्होंने इन दोनों युवा पत्रकारों को पत्रकारिता के क्षेत्र में भविष्य का सितारा बताया। माननीय सरपंच महोदय ने भी दोनों छात्रों की खूब प्रशंसा की और इस क्षेत्र में भरपूर सहयोग करने का आश्वासन भी दिया। अंत में प्रधानाचार्य ने सरपंच महोदय, एसएमसी प्रधान व अन्य आए हुए सभी अतिथि गण का धन्यवाद किया और सभी अतिथि गण को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

💐🥀🌺🌸🌼🌹🌹🌷*📢There are only two colours in a teacher's life; one is white (chalk) and another is black (black board)..... B...
14/03/2025

💐🥀🌺🌸🌼🌹🌹🌷
*📢There are only two colours in a teacher's life; one is white (chalk) and another is black (black board)..... But with these two colours teacher makes their student's life colourful...*

❤🧡💛💚💙💜
*🎨Happy Holi to all respected teachers

Press news Ravinder Kumar Ranjan Mittal
13/03/2025

Press news Ravinder Kumar Ranjan Mittal

पीएम श्री स्कूल उझाना में तीन दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन Ravinder Kumar Ranjan Mittal दिनांक 10.3.25 को पीएम श...
12/03/2025

पीएम श्री स्कूल उझाना में तीन दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन Ravinder Kumar Ranjan Mittal
दिनांक 10.3.25 को पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय उझाना में तीन दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर का आरंभ किया। स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अरुण के नेतृत्व में उनकी टीम का विद्यालय प्रांगण में पहुंचने पर विद्यालय पर प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार एवं समस्त स्टाफ गण ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। स्वास्थ्य समुदाय केंद्र उझाना के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अरुण एवं उनकी टीम ने छात्रों का स्वास्थ्य जांचा। विद्यालय के नोडल अधिकारी राजवीर कौशिक के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन हुआ।स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अनुज ने छात्रों का स्वास्थ्य जांचने के साथ-साथ छात्रों को साप्ताहिक आयरन फोलिक एसिड सप्लीमेंट कार्यक्रम एवं एनीमिया के प्रति विस्तृत जानकारी दी। इसके साथ-साथ एलिमेंडजोल के बारे में भी जानकारी दी। स्वास्थ्य टीम के सदस्य श्रीमती पुष्पा काउंसलर ने किशोर अवस्था में होने वाले परिवर्तन, मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता के विषय में छात्रों को जागरूक किया।इसके साथ-साथ उनकी जिज्ञासाओं एवम् भ्रांतियों का निवारण भी किया। डॉ शिवानी ने व्यक्तिगत स्वच्छता के बारे में विस्तृत रूप से समझाया। व्यक्तिगत स्वच्छता के अंतर्गत हाथों , नाखून , दांतो एवं संपूर्ण शरीर की सफाई आदि के बारे में छात्रों को जागरूक किया। इसके साथ-साथ डेमो भी दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार मित्तल ने शिक्षा एवं स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है। अतः हमें शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखना चाहिए। तभी हम शिक्षा के क्षेत्र में सर्वोत्तम परिणाम पा सकते हैं। वास्तव में शिक्षा एवं स्वास्थ्य ही किसी भी देश की तरक्की एवं समृद्धि का प्रतीक होता है। इस अवसर पर समस्त विद्यालय स्टाफ ने कार्यक्रम में अपनी सराहनीय भूमिका अदा की। अंत में प्रधानाचार्य ने स्वास्थ्य टीम ,समस्त स्टाफ सदस्य गण एवं समस्त छात्रों का कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद किया।

26/01/2025

Press News in Today's newspaper.. 08.01.2025
08/01/2025

Press News in Today's newspaper.. 08.01.2025

Press news
04/01/2025

Press news

Address

Ujhana
Narwana

Opening Hours

Monday 9am - 3:30pm
Tuesday 9am - 3:30pm
Wednesday 9am - 3:30pm
Thursday 9am - 3:30pm
Friday 9am - 3:30pm
Saturday 9am - 3:30pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when P.M. Shri GSSS, Ujhana posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share