26/04/2023
माता की स्मृति में सरकारी स्कूल में वाटर कूलर दान दिया
आज दिनांक 26 /04/ 2023 को राजकीय उच्च विद्यालय श्योगढ़ में गांव के ही समाजसेवी दलबीर सिंह सुरजेवाला ने अपनी माता स्वर्गीय श्रीमती शान्ति देवी धर्मपत्नी स्वर्गीय चौ. प्रेम सिंह की याद में एक वाटर कूलर दान में दिया ताकि गर्मी के इस मौसम में छोटे-छोटे बच्चों को शीतल जल पीने को मिल सके । वाटर कूलर , फिल्टर, पानी की टंकी, इसका जाल व लगवाने का सारा खर्च लगभग ₹80000 आया जिसको दलबीर सिंह ने ही वहन किया। आज दोनों एसएमसी प्रधान, वर्तमान सरपंच , पूर्व सरपंच, व गांव के प्रमुख व्यक्तियों की मौजूदगी में विद्यालय को समर्पित किया गया। गांव के लोगों में विद्यालय में कमरे बनवाने व पानी की टंकी बनवाने जैसी परंपरा रही है उसी परंपरा का निर्वहन करते हुए श्री दलबीर सिंह जी ने विद्यालय को वाटर कूलर की सौगात दी। विद्यालय प्रबंधन समिति व मुख्याध्यापक श्री महेश सैनी ने उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। विद्यालय मुखिया ने उनका विशेष आभार व्यक्त किया और कहा कि उनके द्वारा किया गया यह पुनीत कार्य और लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत रहेगा। उन्होंने कहा कि अगर बच्चों को शिक्षा के लिए उचित माहौल व सभी सुविधाएं मिलेंगी तो वह पूरी तन्मयता से शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे। इस मौके पर एसएमसी प्रधान सुमित देवी ,अनीता रानी, सरपंच प्रतिनिधि राकेश शर्मा, पूर्व सरपंच विक्रम सुरजेवाला, सुरेन्द्र सिंह नंबरदार, समस्त विद्यालय परिवार व गांव के प्रमुख व्यक्ति मौजूद रहे।