Education Point Narwana

Education Point Narwana 151292

08/09/2020

यूरोप में राष्ट्रवाद का उदय||Nationalism in Europe||राष्ट्र की दृश्य-कल्पना||Class10th|| with Ramesh Vats Is video me aap dekhenge, samjhenge class 10...

03/09/2020

ब्रिटेन का गठन||Unification of Britain||United Kingdom of Britain||Class10th By Ramesh Vats.. Is Video me aap Padhenge Class 10th S.S ka lesson 1st.. ...

https://youtu.be/LJuF3ocN6Ck बिल्कुल आसान व नए अंदाज में,रागनी के साथ.....Most Important topic for all competitive Exams...
30/05/2020

https://youtu.be/LJuF3ocN6Ck बिल्कुल आसान व नए अंदाज में,रागनी के साथ.....Most Important topic for all competitive Exams like ..HTET, CTET,HSSC, SSC and all others Competitive Exams..Pls Like, Share and Subscribe my youtube channel Easy S.S... 🙏🙏🙏🙏Thanks to all my Best Wishers...

बहुत ही आसान व नए अंदाज में-जर्मनी एकीकरण||Unification of Germany||Class-10th-/Easy-Eजी S.S By Ramesh Vats, Germany ka Ekikara, Is Video me aap Padhenge ki k...

19/05/2020

https://www.youtube.com/channel/UCgSC2F9DSRckZ9M1CXia9-w। जैसा कि हम सब जानते हैं कि कोरोना- वायरस की वजह से इस बार Session प्रभावित रहेगा ..Lockdown के दौरान class 10th के लिए मेरे द्वारा किया गया प्रथम प्रयास और आगे भी 6th-10th जारी रहेगा।कृपया इस लिंक को ज्यादा से ज्यादा share करें ताकि ये वीडियो maximum स्टूडेंट्स तक पहुंचे Please like, Share and subscribe my youtube channel ...Easy/Eजी S.S... Ramesh Vats from Chirag Public School, Narwana..Plz Share in Your groups and personal No..

30/09/2019
Shortcut of Mathematics
19/07/2019

Shortcut of Mathematics

08/07/2019

विश्व के खनिज संसाधन सामान्य ज्ञान
● एशिया का सबसे बड़ा लौह अयस्क उत्पादक देश कौन-सा है— चीन
● विश्व में सबसे अधिक बॉक्साइट कहाँ पाया जाता है— ऑस्ट्रेलिया में
● कौन-सा देश बड़ी मात्रा में लौह-अयस्क का आयात करता है— जापान
● ‘मेसाबी रेंज’ किससे संबंधित है— लौह-अयस्क
● ‘क्रियावरॉग’ कहाँ स्थित है— यूक्रेन
● क्रिवायरॉग किसके लिए प्रसिद्ध है— लौह-अयस्क
● लौह-अयस्क का महत्वपूर्ण प्रकार कौन-सा है— हेमेटाइट
● ऑस्ट्रेलिया में माउंट गोल्डसवर्थी किसके लिए प्रसिद्ध है— लौह-अयस्क की खानों के लिए
● अफ्रीका महाद्वीप का सबसे बड़ा ताँबा उत्पादक देश कौन-सा है— जाम्बिया
● कालगुर्ली किस खनिज के लिए प्रसिद्ध है— स्वर्ण
● संयुक्त राज्य अमेरिका की सबसे बड़ी स्वर्ण खान ‘होमस्टेक’ कहाँ स्थित है— दक्षिणी डकोटा
● म्यांमार की बाल्डबिन खान किस खनिज के लिए प्रसिद्ध है— चाँदी
● हीरा व्यापार का सबसे बड़ा केंद्र क्या है— एंटवर्प
● संयुक्त राज्य अमेरिका की किस पहाड़ी को ‘पृथ्वी की सबसे धनी पहाड़ी’ कहा जाता है— बूटे पहाड़ी
● विश्व में सबसे पहले नाइट्रेट की प्राप्ति कहाँ से हुई— चिली के पठार से
● विश्व के कौन-से खनिज को ‘जुड़वाँ खनिज’ कहा जाता है— जस्ता व सीमा
● खनिज पदार्थों की दृष्टि से भारत का कौन-सा क्षेत्र समृद्ध है— छोटा नागपुर का पठार
● सिलिकॉन घाटी कहाँ स्थित है— कैलिफोर्निया में
● निकेल का सबसे बड़ा निर्यातक देश कौन-सा है— कनाडा
● विश्व में किस देश के पास यूरेनियम का विशाल भंडार है— कनाडा
● किस खनिज को धात्विक खनिज कहा जाता है— सोना
● किस खनिज को आण्विक खनिज के नाम से जाना जाता है— मॉलिब्डेनम
● कारपेंटोरिया की खाड़ी के पूर्व में स्थित वाइपा किस खनिज के लिए प्रसिद्ध है— बॉक्साइट

General Science G.K
07/07/2019

General Science G.K

06/07/2019

CTET 2019: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा ( सीटीईटी )
कल (7 जुलाई) देश भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित होगी। पहली पाली की परीक्षा 9.30 से 12.30 बजे व
दूसरी की दो से 4.30 बजे तक होगी।
पहली पाली की परीक्षा एक से पांचवीं तक और दूसरी छठी से आठवीं तक के लिए होगी। दोनों पेपर में 150-150 अंक के सवाल पूछे जायेंगे। सीबीएसई ने छात्रों के लिए गाइडलाइन जारी की है। पहली पाली के लिए सुबह आठ बजे से प्रवेश शुरू होगा। अंतिम प्रवेश 9.30 बजे तक होगा। वहीं, दूसरी पाली के लिए 12.30 बजे से प्रवेश शुरू होगा। CBSE के मुताबिक CTET paper 1 के लिए 8,17,892 उम्मीदवारों ने और 4,27,897 उम्मीदवारों ने पेपर 2 के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया है। 8,38,381 उम्मीदवार ऐसे हैं जिन्होंने दोनों पेपरों के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया है। परीक्षा केंद्र निकलने से पहले ये खबरें जरूर पढ़ लें-

1. सीबीएसई ने अभ्यर्थी को परीक्षा शुरू होने के 90 मिनट पहले केंद्र पर प्रवेश कर जाने का निर्देश दिया है। परीक्षा दो पालियों में ली जायेगी। प्रथम पाली सुबह 9.30 से 12 बजे तक और दूसरी पाली दो बजे से 4.30 बजे तक आयोजित होंगी। दोनों पेपर 150-150 मार्क्स के होंगे।

2. पेपर पेन पेपर मोड में होगा। परीक्षार्थियों को OMR शीट पर अपने उत्तर देने होंगे। दोनों पेपरों में 150-150 मल्टीपल च्वॉइस प्रश्न पूछे जाएंगे।

CTET 2019: आर्थिक आधार पर 10% आरक्षण पर SC ने केंद्र को दिया नोटिस

3. पेपर-1 में चाइल्ड डेवलपमेंट एंड पेडगोजी, लेग्वेंज I, लेंग्वेज II, मैथ्स, पर्यावरण से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक विषय से 30-30 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक सेक्शन 30-30 मार्क्स का होगा। पेपर नंबर - 2 में चाइल्ड डेवलपमेंट एंड पेडगोजी, लेग्वेंज I, लेंग्वेज II, मैथ्स एंड साइंस (मैथ्स व साइंस के टीचर के लिए), सोशल साइंस/सोशल साइंस (सोशल स्टडीज/सोशल साइंस टीचर) से प्रश्न आएंगे। चाइल्ड डेवलपमेंट एंड पेडगोजी, लेग्वेंज I, लेंग्वेज II से प्रत्येक से 30-30 (30-30 मार्क्स) और मैथ्स एंड साइंस (मैथ्स व साइंस के टीचर के लिए), सोशल साइंस/सोशल साइंस (सोशल स्टडीज/सोशल साइंस टीचर) से 60-60 प्रश्न (60-60 मार्क्स) पूछे जाएंगे।

4 ये चीजें लेकर न जाएं

- किसी भी स्टेशनरी आइटम वाला सामान (प्रिंटेड या लिखा हुआ), पेपर, ज्योमेट्री, पेंसिल बॉक्स, प्लास्टिक पाउच, कैलकुलेटर, स्केल, राइटिंग पैड, पेन ड्राइव, इरेजर, लॉग टेबल, इलेक्ट्रिक पेन, स्कैनर, कार्डबोर्ड आदि न लाएं।

- मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, ईयरफोन, माइक्रोफोन, पेजर, हेल्थ बैंड आदि।
- हाथ पर बांधने वाली घड़ी, कैमरा, चश्मा, हैंडबैग आदि न लाएं।
- स्मोकिंग, गुटखा जैसी चीजें न लेकर आएं।
- पेपर शुरू होने के 15 मिनट पहले आपको सील्ड टेस्ट बुकलेट व आंसरशीट दे दी जाएगी। आंसरशीट बुकलेट के अंदर ही होगी।

5. ये जरूर लेकर जाएं

- उम्मीदवार परीक्षा केंद्र पर अपना ऑरिजनल एडमिट कार्ड, दो बॉल पेन (काला/नीला) जरूर लेकर जाएं। साथ ही फोटो आईडी भी लेकर जाएं।

06/07/2019

CTET 2019 में शामिल होने वाले सभी साथियों को हरियाणा शिक्षा जगत परिवार की ओर से अग्रिम शुभकामनाएं।हम आशा करते है कि सभी साथी अपना Exam शत प्रतिशत देकर आएंगे।
साथियो सीटेट को लेकर मेरे मन मे कुछ बाते थी तो सोचा आप लोगो के साथ शेयर करू। जिससे शायद आपको कुछ सहायता मिल सके।जो लोग पहली बार सीटेट का पेपर दे रहे होंगे वो अभ्यर्थी थोड़ा परेशान होंगे।लेकिन यकीन मानिए राज्य में होने वाले टेट की तुलना में सीटेट आसान होता है,क्योंकि सीटेट में आपको रटना नही होता है। सिर्फ समझना होता है और अपने आप को एक अच्छे शिक्षक होने का प्रमाण देना होता है। सीटेट के पेपर को हल करते समय कुछ महत्वपूर्ण और ध्यान देने योग्य बाते जो आपको 8-10 नंबर तक दिलवा सकती है।
1-सबसे पहले आप अपने को एक अच्छा अध्यापक मानकर परीक्षा कक्ष में बैठना चाहिए और आप एक बच्चे के पूर्ण विकास के लिए क्या क्या तरीके अपनाए जा सकते है इसका ध्यान रखना चाहिए। फिर आप प्रश्नों को अच्छी तरह से पढ़े और उनके विकल्पों को उससे भी अच्छी तरह पढ़े क्योंकि उन प्रश्नों को 90% लोग गलत कर देते है जिन प्रश्नों में नही पूछा जाता है और लोग सही विकल्प को ✔️✔️✔️ कर देते है इसलिए नही शब्द पर ध्यान जरूर दीजिये।
2-उन प्रश्नों को हल करते चलिए जिन पर आपको पूरा विश्वास हो।
3-उन विकल्पों को पहले ही गलत कर दीजिए जिनमे नही शब्द दिया हो।
4-जिन प्रश्नों में उपरोक्त सभी दिया हो अगर आपको 100% उसका विकल्प पता हो तभी ✔️✔️✔️ करे वरना उपरोक्त सभी को ✔️✔️✔️ कर दे क्योंकि 99% उपरोक्त सभी वाला विकल्प सही होता है।( उपरोक्त सभी आपको किसी भी ऑप्शन में मिल सकता है जरूरी नही की 4th ऑप्शन पर ही हो)
5-जिन प्रश्नों के विकल्पों में समायोजन,समावेशी,अनुवांशिक एवं वातावरण,वृद्धि और विकास,लैंगिक पूर्वाग्रह, कल्पना शक्ति आदि शब्द दिखाई दे तो 90% वही विकल्प ✔️✔️✔️ होता है।
6-जो प्रश्न आपको बिल्कुल नही आता है उन प्रश्नों का जो विकल्प सबसे लंबा हो उसे आप सही मान सकते है।
7-ओएमआर शीट में गोला भरते समय प्रश्न संख्या जरूर मिलाते चले वरना एक भी प्रश्न का गोला ऊपर नीचे हो गया तो वो आपके कम से कम 5 प्रश्नों को ले डूबेगा।
एक बार फिर से सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
धन्यवाद।।।

BEST OF LUCK

Haryana G.K (हरियाणा के शहरों के उपनाम)
06/07/2019

Haryana G.K (हरियाणा के शहरों के उपनाम)

Mathematics...Notes with Shortcutts  Formulas
06/07/2019

Mathematics...Notes with Shortcutts Formulas

Address

Near Bakshi Cinema
Narwana
126116

Telephone

+919416220003

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Education Point Narwana posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Education Point Narwana:

Shortcuts

Share

Category