Arya Sen Sec School Narwana Runby Arya Partinidhi Sabha Haryana Rohtak

  • Home
  • India
  • Narwana
  • Arya Sen Sec School Narwana Runby Arya Partinidhi Sabha Haryana Rohtak

Arya Sen Sec School Narwana Runby Arya Partinidhi Sabha Haryana Rohtak School
(1)

13/05/2026
आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में नए सत्र का शुभारंभ, यज्ञ-हवन के साथ हुआ आगाजमेहनत,लगन और समर्पण के साथ करें बच्चे अध्य...
01/04/2026

आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में नए सत्र का शुभारंभ, यज्ञ-हवन के साथ हुआ आगाज
मेहनत,लगन और समर्पण के साथ करें बच्चे अध्ययन :-चंद्रकांत आर्य
आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (संचालित आर्य प्रतिनिधि सभा रोहतक) में सत्र 2026-27 के प्रथम दिन उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार यज्ञ-हवन के साथ किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत आर्य समाज के पुरोहित श्री मिथिलेश शास्त्री द्वारा यज्ञ-हवन करवाई गई, जिसमें विद्यालय के सभी विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों ने आहुति डालकर भाग लिया। इस दौरान सभी ने परमात्मा से प्रार्थना की कि वे उन्हें सन्मार्ग पर चलने की प्रेरणा दें, ताकि वे अच्छे संस्कारों के साथ शिक्षा प्राप्त कर अपने माता-पिता, समाज और विद्यालय का नाम रोशन कर सकें।इस अवसर पर आर्य समाज प्रधान श्री चंद्रकांत आर्य ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि वे मेहनत, लगन और समर्पण के साथ अध्ययन करें। उन्होंने कहा कि परमात्मा मेहनत करने वालों को कभी निराश नहीं करते। साथ ही उन्होंने सभी विद्यार्थियों को आगामी परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं दीं।विद्यालय के प्राचार्य मनोज कुमार ने नए और पुराने सभी विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें मेहनत और अनुशासन के साथ पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि आगामी सत्र में विद्यार्थियों को किसी प्रकार की कठिनाई नहीं आने दी जाएगी और समय-समय पर उनका मार्गदर्शन किया जाता रहेगा।
कार्यक्रम के अंत में सत्र 2026-27 के लिए सभी विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों को शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं छात्र उपस्थित रहे।

दाखिला प्रारम्भ 2026-27
17/03/2026

दाखिला प्रारम्भ 2026-27

आज आर्य समाज नरवाना संचालित आर्य प्रतिनिधि सभा दयानंद मठ में  माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 75वा जन्म दिन ...
17/09/2025

आज आर्य समाज नरवाना संचालित आर्य प्रतिनिधि सभा दयानंद मठ में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 75वा जन्म दिन पर आर्य समाज नरवाना तथा आर्य समाज द्वारा संचालित सभी शिक्षण संस्थाओं ने हवन यज्ञ करके माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया। सभी ने मिलकर जन्मदिन पर परमात्मा से प्रार्थना की माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को दीर्घायु,निरोग,यश ,कीर्ति ओर स्वावलंबी बनाए । इस अवसर पर प्रधान चंद्रकांत आर्य ने यज्ञ में आहुति डाली तथा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर कहा कि हमारे प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं तथा और परमात्मा उसको दीर्घायु और स्वावलंबी बनाए और परमात्मा इतनी ऊर्जा शक्ति दे कि वह भारत देश को एक विश्व गुरु बनाने में अपना योगदान दे । उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री हमारे देश को एक नई ऊंचाइयों पर लेकर गए हैं जिसके सामने विश्व के ताकतवर देश भी नतमस्तक हो रहें हैं । हम प्रभु से प्रार्थना करते हैं कि माननीय प्रधानमंत्री जी हमेशा अपने देश का मार्गदर्शन करते हुए देश को आत्मनिर्भर ,स्वावलंबी तथा विश्व का ताकतवर देश बनाने में परमात्मा उनको सामर्थ्य दे । इस अवसर पर महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल के मैनेजर श्री तेजपाल आर्य,गोल्डी आर्य ,पार्षद नवीन आर्य ,मास्टर बलबीर आर्य ,मास्टर किताब सिंह, यशपाल आर्य, धर्मपाल आर्य तथा आर्य कन्या महाविद्यालय की प्राचार्या मीना आर्य, मैडम मनदीप कौर , मैडम पूजा गोयल , मैडम पूनम सैनी, मैडम रुचि शर्मा, मैडम रितु सिहाग , मैडम दीपिका अरोड़ा , मैडम महिमा और आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य मनोज कुमार तथा समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

23/08/2025

आज आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय( संचालित आर्य प्रतिनिधि सभा) में अभिभावक मिलन समारोह(P.T.M ) का आयोजन किया गया । सबसे पहले हवन-यज्ञ किया गया। अभिभावक मिलन समारोह में आए हुए सभी अभिभावकों का प्रधान आर्य समाज नरवाना श्री चंद्रकांत आर्य ने हार्दिक अभिनंदन और स्वागत किया । उन्होंने कहा कि आपका सहयोग ,उत्साह और विश्वास ही हमारा सबसे बड़ा विश्वास और मार्गदर्शन है । इसके बाद आए हुए सभी अभिभावकों का प्राचार्य मनोज कुमार ने भी हार्दिक स्वागत और अभिनंदन किया और कहा कि हमें बच्चों का सर्वांगीण विकास करना चाहिए।आध्यात्मिक , शारीरिक आत्मिक उन्नति करनी होगी आज हमारे समाज में बच्चों के संस्कार गिरते जा रहे हैं। जिसके कारण बच्चे नकारात्मक विचारों से ग्रसित होकर कोई ना कोई गलत कदम उठा लेते हैं । इसलिए अभिभावक, समाज और शिक्षित वर्ग को मिलकर उनको इस तरह की शिक्षा और संस्कार देने की जरूरत है कि जिससे उनको अपने भले और बुरे का फर्क महसूस हो सके और समाज में एक प्रतिष्ठित छात्र या व्यक्ति के रूप में अपना जीवन व्यतीत कर सके और समाज में फैली हुई बुराइयों को दूर करने में समाज का योगदान दें। ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बच सके। प्राचार्य मनोज कुमार ने बताया कि स्कूल की शुरुआत हवन यज्ञ से होती है। जिस भी छात्र का जन्मदिन होता है उसके द्वारा यज्ञ में आहुति डलवाई जाती है और उसको दीर्घायु का आशीर्वाद दिया जाता है। जिससे उसका जीवन हमेशा आदर्श व्यक्तित्व में रहे। इस मीटिंग में आए हुए अभिभावकों के अंदर बड़ा उत्साह था और उन्होंने बड़े उत्साह के साथ अपने बच्चों की प्रोग्रेस रिपोर्ट देखी । इस अवसर पर स्कूल का समस्त स्टाफ और छात्र मौजूद रहे।

आज आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय( संचालित आर्य प्रतिनिधि सभा) में अभिभावक मिलन समारोह(P.T.M ) का आयोजन किया गया । सबसे प...

Address

Narwana
126116

Telephone

+919466253408

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Arya Sen Sec School Narwana Runby Arya Partinidhi Sabha Haryana Rohtak posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Arya Sen Sec School Narwana Runby Arya Partinidhi Sabha Haryana Rohtak:

Shortcuts

Share

Category