Hindustan Vidhya Niketan

Hindustan Vidhya Niketan H.V.N. is a charitable trust school for every children

कृप्या समय निकाल कर अवश्य पढ़े।आपके 2 मिनिट किसी बच्चे का भविष्य सुधार सकते है। हमारी संस्था द्वारा चलाये जा रहे अभियान क...
10/04/2018

कृप्या समय निकाल कर अवश्य पढ़े।
आपके 2 मिनिट किसी बच्चे का भविष्य सुधार सकते है। हमारी संस्था द्वारा चलाये जा रहे अभियान के लिए आप सबका सहयोग अतिआवश्यक है। हम एक नए भारत का निर्माण करना चाहते है लेकिन हम देख रहे है आज के समय में शिक्षा को व्यवसाय बना लिया है हमारी संस्था उन बच्चो को आगे लाना चाहती है जिनमे हुनर होने के बाबजूद भी संशाधनों एवं आर्थिक या सामाजिक कारणों से वो कुछ नहीं कर पाते और उनका हुनर अँधेरे में खो जाता है। हमारी संस्था द्वारा भारत देश के उन बच्चो को मुफ्त में उचित शिक्षा देना,उनका पालन पोषण कर उनके भविष्य को उज्जवल बनाना है जो सिर्फ आप सब के सहयोग से ही संभव हो सकता है। हम सबने कुछ न कुछ जरूर खोया है जिसकी कमी कभी पूरी नही हो सकती क्योंकि वक्त रेत की तरह हाथ से फिसलता जा रहा है और जो हम पीछे छोड़ चुके है वो सिर्फ एक सपना ही रह गया है। आज हमारे पास एक मौका है जो हम नही कर सके वो आने वाली पीढ़ी कर सके। हम में कुछ ऐसे भी है जो जिंदगी में अपने देश के लिये बहुत कुछ करना चाहते थे लेकिन किन्ही कारणों से नही कर पाए और उनका सपना एक सपना ही रह गया। हमारी छोटी सी कोशिश किसी बच्चे के सपने को पूरा कर सकती है। आपसे अनुरोध है कि हमारी संस्था से जुड़ कर आने वाली पीढ़ी या भारत के भविष्य को उज्जवल बनाने में हमारी मदद करे। आपके द्वारा किये गए थोड़ी से सहायता से भारत के कई बच्चो का भविष्य बन सकता है।
आज हम सक्षम है तो क्यों न हम अच्छाई की ओर कदम बढ़ाये और एक नए भारत का निर्माण करे। हमसे जुड़ने के लिए हमारी वेबसाइट पर लॉगऑन करे।

Hindustan vidya Niketan

21/09/2017
25/07/2017
Hindustan Vidhya NiketanLog on to www.hindustanvidhyaniketan.comहिंदुस्तान विध्या निकेतन(HVN) का उद्देश्य उन बच्चो को शि...
05/07/2017

Hindustan Vidhya Niketan
Log on to www.hindustanvidhyaniketan.com
हिंदुस्तान विध्या निकेतन(HVN) का उद्देश्य उन बच्चो को शिक्षा देना है जो आर्थिक एवं सामाजिक या अन्य कई कारणों से शिक्षा से वंचित रह जाते है। ऐसे बच्चो को उचित शिक्षा व्यवहारिक व् सामाजिक ज्ञान की प्राप्ति कराना है। आज के युग में शिक्षा प्रणाली ने एक व्यवसाय का रूप ले लिया है उसी युग में हम एक नए भारत का निर्माण करना चाहते है हमारा उद्देश्य भारत के भविष्य को उज्जवल बनाना है। शिक्षा प्रणाली को सिर्फ किताबी ज्ञान से हटाकर खेल कूद प्रतिस्पर्धाये एवं बच्चो की रूचि के अनुसार उन्हें प्रोत्साहित कर आगे बढ़ाना एवं उनके लक्ष्य तक पहुँचाना है।
जब नींव ही कमजोर होगी तो ईमारत कैसे मजबूत हो सकती है। यही सोच को ध्यान में रखते हुए हमें भारत की नींव और उसके आने वाले भविष्य को मजबूत बनाना होगा।
हिंदुस्तान विध्या निकेतन एक दानशील संश्था है जहाँ बच्चो को कक्षा प्रथम से ही प्रवेश दिया जाता है एवं बच्चे पर आने वाला व्यय संश्था द्वारा ही निर्वाह किया जाता हे क्योंकि संश्था का उद्देश्य उचित शिक्षा देना एवं उनका भविष्य बनाना है नाकि व्यवसाय करना।
देश में ऐसे अनेक प्रतिभाशील और ग्रामीण बच्चे है जो निर्धनता या साधनों के अभाव में उचित शिक्षा प्राप्त नही कर सकते उन्हें निशुल्क शिक्षा प्रदान करना हिंदुस्तान विध्या निकेतन का उद्देश्य है।
आज के समय में शिक्षा देने के कार्य को व्यवसाय माना जाने लगा है यह व्यवसाय नही ध्येय (मिशन) है शिक्षा का कार्य सर्वश्रेष्ठ है मनुष्य को बदलने की ताकत है इसमें इसका स्वाभिमान होना चाहिए हमे इस कार्य को्र और शिक्षक के बीच सामंजस्ता देखने को नही मिलती जिससे दिन प्रति दिन शिक्षा का स्तर गिरता जा रहा है क्योंकि कई दशकों से विद्यार्थी उसी पद्धति के अनुसार 40-50 मिनिट का भाषण सुनते आ रहे हे जो की दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बन गया है शिक्षा पद्धति में नयापन लाना होगा जिससे पढाई को बोझ न समझ कर बच्चे उसके प्रति आकर्षित हो इसके लिए हमे शिक्षा प्रणाली बदलनी होगी। बच्चो को उनकी रूचि के अनुसार ढालना होगा जिससे वो पढाई को बोझ न समझ कर उसे अपनी आदत में अपनी इच्छा अनुसार शामिल करे। “ऐसी कोई धातु नही जो पिघलती नही है उसे जितनी ऊष्मा पिघलने के लिए आवश्यक है उसे देनी होगी”
छोटी छोटी बातों के माध्यम से बच्चो को व्यवहारिक शिक्षा दी जा सकती है केवल 40 मिनिट का भाषण पर्याप्त नही है देश का भविष्य बनाने के लिए। इस दिशा में अधिक चिंतन करना होगा परिवर्तन के लिए स्वयं से शुरुआत करने की आवश्यकता है। शिक्षा में परिवर्तन एक ईश्वरीय कार्य है यदी देश का पुनः उत्थान करना है इसे जगतगुरु बनाना है तो सर्वप्रथम शिक्षा में परिवर्तन आवश्यक है।

Hindustan vidya Niketan

28/05/2017

Address

Narsinghpur

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Hindustan Vidhya Niketan posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category