26/06/2022
24 जुलाई 2021 को, हमने गुरुकुलम का श्रीगणेश किया था , इस संकल्प के साथ , कि हर एक बच्चे को एक महान इंसान बनाने के साथ-साथ ,हर क्षेत्र में विशेष उपलब्धि प्राप्त करायेंगे। हमारा बच्चा हर क्षेत्र में शानदार काम करेगा , अभी हमारा दूसरा सत्र ही प्रारंभ हुआ है, और हमारे बच्चे , हर एक क्षेत्र में रुचि दिखाने लगे है, खेतों में जाकर काम करना, व कराना उनकी रुचि में शामिल है ।अभी तो ये खुद ही बच्चे हैं, लेकिन इनके मन में ,अपने काम के प्रति लगन ,और मेहनत करने का जुनून का अंकुरण प्रस्फुटित होने लगा है ।उसे देखने से लगता है ,कि वह दिन अब दूर नहीं ,जब हमारे बच्चे आसमान की ऊंचाइयों को छुयेंगे,और स्वयं अपने प्रयास से ,जो गुरुकुल की 50 एकड़ भूमि क्रय की गई है ,उसको खांडवप्रस्थ की जगह, इंद्रप्रस्थ में तब्दील करेंगे ,और पूरे विश्व में अपने द्वारा अर्जित ज्ञान से हिंदुत्व की पताका फहराएंगे ।