Galactic knowledge

Galactic knowledge current affairs regarding to ssc, upsc, railway an many more exam

22/09/2025

*अमेरिका ने H-1B वीजा फीस बढ़ाई तो चीन लाया K-वीजा:जॉब ऑफर के बिना भी आवेदन कर सकेंगे; ब्रिटेन वीजा फीस खत्म कर सकता है* 😮‍💨✍️🤔
* अमेरिका ने प्रोफेशनल्स के लिए H-1B वीजा की फीस करीब ₹6 लाख से बढ़ाकर ₹88 लाख कर दी है। 💰📈🧐
* इस बीच चीन ने नया ‘K-वीजा’ शुरू करने का ऐलान किया है। 🇨🇳📣✨
* K-वीजा साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग, मैथ (STEM) से जुड़े युवाओं और स्किल्ड प्रोफेशनल्स के लिए है। 🧑‍💻👨‍🔬💡
* यह 1 अक्टूबर, 2025 से जारी होगा। 🗓️📅🎉
* इन सब्जेक्ट्स में रिसर्च कर रहे कैंडिडेट भी K-वीजा के लिए आवेदन कर सकेंगे। 🔬📚📝
* खास बात यह है कि चीनी कंपनी से नौकरी का ऑफर न होने पर भी इस वीजा के लिए आवेदन कर सकेंगे। 💼👍😊
* अमेरिका ने 21 सितंबर से H-1B वीजा फीस बढ़ा दी है। 🇺🇸💸😠 इससे प्रोफेशनल्स को अमेरिका जाने में मुश्किलें होंगी। ऐसे में चीन के K-वीजा को H-1B का विकल्प माना जा रहा है। 🇨🇳🤝🤔
*इस बीच ब्रिटेन भी हाई स्किल्ड लोगों के लिए वीजा फीस खत्म करने पर विचार कर रहा है। 🇬🇧🤔🧐 फिलहाल, ब्रिटेन के ग्लोबल टैलेंट वीजा की आवेदन फीस 766 पाउंड (करीब 90 हजार) है। ब्रिटेन में 26 नवंबर को बजट पेश होगा, इससे पहले वो इस फीस को खत्म करने का फैसला ले सकता है। 💸🗓️🤞*

15/10/2020
20/09/2020

➡️करेंट अफेयर्स साप्ताहिक एक पंक्ति: Part 1

• हाल ही में कार्मिक मंत्रालय ने जिसको विश्व बैंक के कार्यकारी निदेशक के रूप में नियुक्त किया है- राजेश खुल्लर

• हिंद महासागर में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अमेरिका ने जिस देश के साथ एक रक्षा सहयोग कार्यढांचे पर हस्ताक्षर किये हैं- मालदीव

• जिस देश की टेनिस खिलाड़ी नाओमी ओसाका ने यूएस ओपन के फाइनल मुकाबले में बेलारूस की टेनिस खिलाड़ी विक्टोरिया एज़ारेंका को हराकर अपना तीसरा ग्रैंड स्लैम जीत लिया है- जापान

• हाल ही में जिस देश ने अफगानिस्तान सरकार और तालिबान के बीच कतर (दोहा) में होने वाली अंतर-अफगान वार्ता के शुरुआती समारोह में भाग लेकर तालिबान पर अपनी बदलती रणनीति का संकेत दिया है- भारत

• प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाल ही में जिस राज्य की जलापूर्ति व सीवर से जुड़ी 543.28 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया- बिहार

• भारत को अगले जितने साल के लिए आर्थिक और सामाजिक परिषद (ECOSOC) की एक संस्था यूनाइटेड नेशन के कमीशन ऑन स्टेटस ऑफ वूमेन का सदस्य चुना गया है- चार

• हाल ही में जदयू पार्टी के जिस सांसद को एक बार फिर से राज्यसभा का उपसभापति चुना गया है- हरिवंश नारायण सिंह

• इंजीनियर्स डे (Engineers Day) जिस दिन मनाया जाता है-15 सितम्बर

• उत्तर प्रदेश सरकार ने आगरा के निर्माणाधीन मुगल म्यूजियम का नाम बदलकर जिसके नाम पर करने की घोषणा की- छत्रपति शिवाजी महाराज

• हाल ही में जापान के नए प्रधानमंत्री के रूप में जिसे चुना गया है- योशिहिदे सुगा

• सामाजिक कार्यकर्ता एवं आर्यसभा के जिस संस्थापक का 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया- स्वामी अग्निवेश

• केंद्र सरकार की स्टार्टअप रैंकिंग में जिस राज्य ने एक बार फिर से पहला स्थान हासिल किया है- गुजरात

• जिस राज्य सरकार द्वारा 209 करोड़ रुपये के कुल परिव्यय वाला भारत का सबसे बड़ा "Piggery Mission" लॉन्च किया गया है- मेघालय

• विश्व प्राथमिक उपचार दिवस जिस दिन मनाया जाता है- सितंबर के दूसरे शनिवार

• हाल ही में कर्नाटक के हुबली रेलवे स्टेशन का नाम बदल कर यह नाम रखा गया है- श्री सिद्धरूधा स्वामीजी रेलवे स्टेशन

• भारत में हिन्दी दिवस जिस दिन मनाया जाता है-14 सितंबर

• ऑस्ट्रिया के जिस टेनिस खिलाड़ी ने यूएस ओपन जीतकर अपना पहला ग्रैंडस्लैम ख़िताब जीत लिया है- डोमिनिक थीम

• दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) ने जिसे अपना नया लोकपाल नियुक्त किया है- बदर दुर्रेज अहमद

• इमामी लिमिटेड कंपनी ने हाइजीन रेंज के उत्पादों के लिए जिस अभिनेत्री को अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है- जूही चावला

• संयुक्त राष्ट्र की संस्था यूनिसेफ ने अपने बाल अधिकार अभियान- ‘फॉर एवेरी चाइल्ड’ के लिए जिस अभिनेता को अपना ‘सेलिब्रिटी एडवोकेट’ बनाया है- आयुष्मान खुराना

• वह देश जिसने हाल ही में चीन से कपास, बाल सम्बन्धी उत्पादों, कंप्यूटर घटकों और कुछ वस्त्रों सहित आठ चीनी वस्तुओं पर प्रतिबंध लगा दिया है- अमेरिका

• विश्व रोगी सुरक्षा दिवस जिस दिन मनाया जाता है-17 सितम्बर

• प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में जिस राज्य में कोसी रेल महासेतु के साथ यात्री सुविधाओं से संबंधित रेल की 12 परियोजनाओं का उद्घाटन किया- बिहार

• वह देश जो हाल ही में जिबूती आचार संहिता का पर्यवेक्षक बन गया है- भारत

• जिस देश को संयुक्त राष्ट्र महिला स्थिति आयोग (सीएसडब्ल्यू) का सदस्य चुना गया है- भारत

07/09/2020

✅करेंट अफेयर्स साप्ताहिक एक पंक्ति: Part 1

• कोल इंडिया 2023-24 तक जितने परियोजनाओं पर 1.22 लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगा-500

• केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भूविज्ञान और खनिज संसाधनों के क्षेत्र में भारत और जिस देश के सहयोग को मंजूरी दी है- फिनलैंड

• रक्षा मंत्रालय ने मेक इन इंडिया को बढ़ावा देने के लिए जितने करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए है-2,580 करोड़ रुपये

• वह देश जिसने विश्व का सबसे बड़ा सोलर ट्री विकसित किया है- भारत

• जिस देश ने कैलाश-मानसरोवर के पास सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल स्थापित की है- चीन

• हाल ही में भारत ने PUBG गेम समेत जितने चायनीज ऐप पर प्रतिबन्ध लगा दिया है-118

• केंद्र सरकार ने भारतीय विमानन कंपनियों को जितने प्रतिशत घरेलू उड़ानों के लिए मंजूरी प्रदान कर दी है-60 प्रतिशत

• हिमाचल प्रदेश सरकार ने वार्षिक परीक्षाओं के लिए जितने प्रतिशत सिलेबस को कम करने का फैसला किया है-30 प्रतिशत

• ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स (जीआईआई) में भारत चार पायदान की छलांग लगाकर जितने स्थान पर पहुंच गया है-48वें

• केंद्र सरकार ने कश्मीरी, डोगरी, हिंदी, अंग्रेजी और जिस भाषा को जम्मू-कश्मीर की आधिकारिक भाषा के रूप में मंजूरी दी है- उर्दू

• जिस राज्य सरकार ने हाल ही में रम्मी और पोकर जैसे ऑनलाइन गेम पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है- आंध्र प्रदेश

• भारतीय रेलवे बोर्ड के नए सीईओ के रूप में जिसे नियुक्त किया गया है- विनोद कुमार यादव

• भारत और जिस देश के बीच ‘इंद्र युद्धाभ्यास’ का आयोजन किया जा रहा है- रूस

• रूस ने जिस देश के साथ No Arms Supply की पॉलिसी जारी रखेगा- पाकिस्तान

• जिस देश की सरकार ने कैलेंडर, डायरी और त्योहार ग्रीटिंग कार्ड की छपाई पर प्रतिबंध लगाया है- भारत

• सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में जिस शहर की 140 किमी रेल पटरियों के किनारे बसी 48 हजार झुग्गी झोपड़ियों को हटाने का निर्देश दिया है- दिल्ली

• जिस राज्य सरकार ने किसी भी चीनी कंपनी को प्रदेश में सीधे टेंडर डालने पर रोक लगा दी है- उत्तर प्रदेश

• हाल ही में जिस देश की एक शीर्ष अदालत ने हिंदू विधवा महिलाओं को कृषि और गैर-कृषि जमीन दोनों पर अधिकार देने की घोषणा की है- बांग्लादेश

• हाल ही में जिसने पाकिस्तान प्रधानमंत्री के विशेष सलाहकार के पद से अपना इस्तीफा दे दिया है- पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल असीम बाजवा

• भारत और रूस के बीच हाल ही में जिस नई राइफल के भारत में निर्माण को मंजूरी दे दी गयी है- एके-203

• वित्त मंत्रालय के अनुसार, अगस्त 2020 में जीएसटी का जितना संग्रह किया गया है-86,449 करोड़ रुपये

• ऑस्ट्रेलिया ने भारत के साथ व्यापारिक रिश्ते को मजबूत बनाने हेतु पूर्व क्रिकेटर मैथ्यू हेडन और भारतीय मूल की जिस राजनीतिज्ञ को अपना व्यापार दूत नियुक्त किया है- लीसा सिंह

• सुप्रीम कोर्ट ने टेलीकॉम कंपनियों को अपना AGR बकाया चुकाने के लिए जितने साल का समय दिया है- दस साल

• हाल ही में जिस राज्य के कुडप्पा ज़िले में खुदाई के दौरान रेनाटी चोल युग के एक दुर्लभ शिलालेख (Rare Inscription) की प्राप्ति हुई है- आंध्रप्रदेश

• हाल ही में जिस देश ने घोषणा की कि वह भारत को COVID-19 संकट की प्रतिक्रिया के रूप में 3,500 करोड़ रुपये की ऋण सहायता प्रदान करेगी- जापान

Indian polity question answer :- “भारतीय राजनीति शासन” IAS, राज्य PSC, SSC और अन्य समान प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे परीक्षा...
06/09/2020

Indian polity question answer :- “भारतीय राजनीति शासन” IAS, राज्य PSC, SSC और अन्य समान प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे परीक्षाओं के महत्वपूर्ण भागों में से एक है। Indian polity question answer यह देखा गया है कि लगभग सभी प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाओं में भारतीय राजनीति पर आधारित प्रश्न पूछे जाते हैं। इसलिए इस लेख में हमने भारतीय राजनीति के विभिन्न विषयों पर महत्वपूर्ण और कठिन प्रश्न संकलित किए हैं जो सभी प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे UPSC, PSC, SSC, CDS, DELHI POLICE, NTPC और अन्य के लिए बहुत उपयोगी होंगे। [ 805 more words ]

indian polity question answer दिल्ली पुलिस एसएससी एनटीपीसी में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण क्वेश्चन एंड आंसर indian polity question answer

Delhi police gk in hindi प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों एवं पाठकों के लिए महत्वपूर्ण क्वेश्चन आंसर प्रस्तु...
03/09/2020

Delhi police gk in hindi प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों एवं पाठकों के लिए महत्वपूर्ण क्वेश्चन आंसर प्रस्तुत कर रहे है आज के करेंट अफेयर्स में दिल्ली पुलिस कांस्टेबल को टारगेट करते हुए हम जीके की तैयारी को आगे लेके चलेंगे आशा करते है यह सेशन आपके लिए सफलता की सीढ़ी पर चढ़ने में सहायक होगा | Delhi police gk in hindi… [ 693 more words ]

आज के करेंट अफेयर्स में दिल्ली पुलिस कांस्टेबल को टारगेट करते हुए हम जीके की तैयारी को आगे लेके चलेंगे आशा करते है ....

Delhi police gk - दिल्ली पुलिस कांस्टेबल की तयारी कर रहे स्टूडेंट्स या किसी और एग्जाम की तयारी कर रहे विद्यार्थी के लिए ...
01/09/2020

Delhi police gk - दिल्ली पुलिस कांस्टेबल की तयारी कर रहे स्टूडेंट्स या किसी और एग्जाम की तयारी कर रहे विद्यार्थी के लिए सबसे बड़ी समस्या जीके का भाग होता और क्यों ना हो जीके हर एक एग्जाम का इम्पोर्टेन्ट पार्ट होता है अतः हमने सभी स्टूडेंट्स की समस्या को लेके जीके के लिए इम्पोर्टेन्ट क्वेश्चन लेके आये है Delhi police gk… [ 358 more words ]

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल की तयारी कर रहे स्टूडेंट्स या किसी और एग्जाम की तयारी कर रहे विद्यार्थी के लिए सबसे बड़ी समस...

27/06/2020

May current affairs हम सभी जानते हैं कि RBI Assistant Mains, SBI Clerk Mains, SSC CGL, SSC CHSL, CPO, UPSC और ऐसी ही अन्य कई परीक्षाओं में Current Affairs section एक बहुत महत्वपूर्ण सेक्शन है. यह सबसे ज्यादा scoring सेक्शन माना जाता है. और आपके Current Affairs को और भी Improved बनाने के लिए हम यहाँ May current affairs लेकर आये हैं. [ 752 more words ]

20/06/2020

🏅🥇करेंट अफेयर्स एक पंक्ति में: जून 2020

• ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड ने हाल ही में जिस बैटिंग कोच को उनके पद से हटा दिया है- ग्रीम हिक

• अमेरिका के राष्ट्रपति ने जिस देश में 9,500 अमेरिकी सैनिकों को ठिकानों से वापस लेने की योजना की पुष्टि की- जर्मनी

• जिस देश की संसद ने उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में भारतीय क्षेत्र पर दावा करने वाले नए नक्शे को मंजूरी दे दी है- नेपाल

• प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में वाणिज्यिक खनन के लिये जितने कोयला खदानों के नीलामी प्रक्रिया शुरू की- #41

• एशियाई विकास बैंक (ADB) ने हाल ही में कहा कि चालू वित्त वर्ष में भारत की अर्थव्यवस्था जितने प्रतिशत संकुचित होने का अनुमान है- चार प्रतिशत

• एशियाई फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) ने 2022 महिला एशियाई कप की मेजबानी के अधिकार जिस देश को दिये हैं- भारत

• जियो प्लेटफॉर्म्स में पब्लिक इन्वेस्टमेंट फंड (PIF) ने 2.32 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के लिए जितने करोड़ रूपए का निवेश करेगा-11367 करोड़ रूपए

• हाल ही में जिस राज्य सरकार ने नीट परीक्षा को पास करने वाले सरकारी संस्थानों के छात्रों को 10 प्रतिशत आरक्षण देने की घोषणा की है- तमिलनाडु

• विश्व एथनिक दिवस जिस दिन मनाया जाता है-19 जून

• क्रेडिट रेटिंग एजेंसी फिच ने ने आठ साल में पहली बार जिस देश की जीडीपी ग्रोथ निगेटिव रहने का अनुमान लगाया है- भारत

19/06/2020

🥇🏅करेंट अफेयर्स एक पंक्ति में: जून 2020

• वह देश जो, द्वितीय विश्व युद्ध में विजय की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर मास्को में आयोजित सैन्य परेड में भाग लेने हेतु तीनों सेना के 75 सदस्यीय दल को वहां भेजेगा- भारत

• अगले साल एक से दस दिसंबर के बीच चौथे एशियाई युवा पैरा खेलों की मेजबानी जो देश करेगा- बहरीन

• अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) ने हाल ही में जिस पूर्व कप्तान के नाम की सिफारिश देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्मश्री के लिए की है- आईएम विजयन

• भारतीय निर्यात-आयात (एक्जिम) बैंक ने जिस देश को भारत सरकार की ओर से 21.57 करोड़ डॉलर की ऋण सुविधा प्रदान की है- मलावी

• हाल ही में बिहार में खादी के ब्रांड एंबेसडर के रूप में जिसे नियुक्त किया गया है- पंकज त्रिपाठी

• हाल ही में जिस देश ने क्रिकेट मैच में फिक्सिंग को कानूनन अपराध का दर्जा बनाने की मंजूरी दे दी है- पाकिस्तान

• एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इनवेस्टमेंट बैंक (AIIB) ने भारत को कोरोना से लड़ने हेतु जितने करोड़ रूपए का लोन देने की घोषणा की है-5,714 करोड़ रुपये

• ऑटिस्टिक प्राइड डे जिस दिन मनाया जाता है-18 जून

• जिस देश को हाल ही में 8वीं बार संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) का अस्थाई सदस्य चुना गया है- भारत

• हाल ही में जिस फुटबॉल टीम ने लगातार आठवीं बार बुंडेसलीगा का खिताब अपने नाम किया है- बायर्न म्यूनिख

Address

Narnaul
123023

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Galactic knowledge posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Galactic knowledge:

Shortcuts

Share

Category