12/08/2024
पेरिस ओलंपिक 2024 (Paris Olympics 2024) समाप्त हो गया है!भारत के खाते में कुल 6 मेडल आए, जिसमें 5 ब्रॉन्ज और 1 सिल्वर शामिल रहा. इस बार भारत के खाते में गोल्ड मेडल नहीं आ सका ।
पेरिस ओलंपिक में युनाइटेड स्टेट्स ने सबसे ज़्यादा 126 मेडल जीते, जिसमे 40 गोल्ड, 44 सिल्वर और 42 ब्रॉन्ज शामिल रहे. चीन लिस्ट में दूसरे नंबर पर रहा. चीन के खाते में कुल 91 मेडल आए, जिसमें 40 गोल्ड, 27 सिल्वर और 24 ब्रॉन्ज शामिल रहे. युनाइटडेट स्टेट्स और चीन इस बार के पेरिस ओलंपिक में सबसे ज़्यादा मेडल जीतने वाले देश रहे।
पेरिस ओलंपिक में भारत 6 मेडल के साथ 71वें पायदान पर रहा। भारत के इन खिलाड़ियों को आखिरी बार बधाई दे दो 🙏🌹🇮🇳