21/03/2017
देश भर में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे युवाओं का औसत 26% है, जिसमें बिहार के मात्र 13% युवा उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे है। राष्ट्रीय औसत को प्राप्त करने के लिए बिहार सरकार द्वारा "आर्थिक हल, युवाओं को बल" कार्यक्रम चलाया जा रहा है, जो मुख्यमंत्री के 7 निश्चय में प्रथम है।
इसके अंतर्गत 3 योजना है जिनका लाभ निर्धारित अर्हता रखने वाले अभ्यर्थी पा सकते है एवं स्वयं ऑनलाइन आवेदन कर सकते है, आवेदन के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
www.7nishchay-yuvaupmission.bihar.gov.in
1- मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता
वैसे विद्यार्थी जिनकी उम्र 20 से 25 वर्ष हो 12वीं/इंटर के बाद की किसी डिग्री या ग्रेजुएशन कोर्स की पढाई न कर रहे है और बेरोजगार है, वे इस योजना के पात्र है। (आगे की पढाई कर रहे युवा योजना के पात्र नहीं हैं, वे कुशल युवा प्रशिक्षण का लाभ ले पाएंगे।) इसमें सरकार 2 साल तक 1000 रुपया/महीना छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रोजगार प्राप्त करने हेतु देती है, साथ ही कुशल युवा कार्यक्रम का 3 महीने का प्रशिक्षण भी देती है।
इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक अनिवार्य रूप से आधार, आवासीय प्रमाण पत्र, 10वीं और 12वीं (दोनों) का सर्टिफिकेट या मार्कशीट, 12वीं के पश्चात् मिलने वाला परित्याग प्रमाण पत्र(CLC), बैंक पासबुक (सभी मूल में) के साथ जिला निबंधन एवम परामर्श केंद्र पहुँच कर निःशुल्क आवेदन दे सकते हैं तथा सत्यापन भी उसी दिन करवा सकते हैं।
2-कुशल युवा कार्यक्रम
15 से 25 वर्ष का हर युवा युवती जो बिहार में किसी मान्यताप्राप्त बोर्ड स्कूल से 10वीं उत्तीर्ण हैं, वे इस योजना के पात्र है। इसमें सरकार 3 महीने (240घंटे) का प्रशिक्षण भी देती है, जिसमें 120 घंटे का कम्प्यूटर प्रशिक्षण, 80 घंटे का अंग्रेजी संवाद और 40 घंटे का हिंदी संवाद सिखाया जाता है।
इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक अनिवार्य रूप से आधार, आवासीय प्रमाण पत्र, 10वीं, 12वीं का सर्टिफिकेट या मार्कशीट, बैंक पासबुक (सभी मूल में) के साथ जिला निबंधन एवम परामर्श केंद्र पहुँच कर निःशुल्क आवेदन दे सकते हैं तथा सत्यापन भी उसी दिन करवा सकते हैं।
3- बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड
इस योजना का लाभ बिहार से इंटर/12वीं उत्तीर्ण युवा जिनकी उम्र अधिकतम 25 साल है और डिग्री या ग्रेजुएशन कोर्स कर रहे है, वे Student Credit Card 4 लाख लोन में आवेदन दे सकते है।
इसमें सरकार अपनी गारंटी पर 4 लाख तक का शिक्षा ऋण छात्रों को देती है, जिसे वे पढ़ने के बाद रोजगार प्राप्त होने के पश्चात् लौटाएंगे। इस योजना का लाभ लेने के लिए जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र(DRCC) अपने अभिभावक के साथ जाना है।
आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज
1. कॉलेज में नामांकन हेतु offer letter या पढ़ रहे छात्र का Bonafied
2. कॉलेज का Fee Structure
3. आवेदक का आवासीय प्रमाण पत्र
4. आधार
5. PAN CARD
6. दशवीं का उत्तीर्णता संबंधी प्रमाण पत्र और अंकपत्र
7. 12वीं/इंटर का उत्तीर्णता सम्बन्धी प्रमाण पत्र(Original या Provisional) और अंकपत्र
8. बैंक पासबुक
*- - - - - - - - - - - - - - - - - - - - -*
9. आवेदक के अभिभावक का आधार
10. अभिभावक का PAN
11. अभिभावक का बैंक पासबुक
12. अभिभावक के पिछले 6 महीने का बैंक स्टेटमेंट
13. Income tax देने की स्तिथि में 2 साल आयकर रिटर्न अथवा *आय प्रमाण पत्र*
मोबाइल से आवेदन के लिए Yuva Nischay Android App, Google Play से डाउनलोड करें।
The government of Bihar has launched Mukhyamantri Nishchay Swayam Sahayata Bhaata Yojana (MNSSBY) under the first commitment of Aarthik Hal Yuwaonko Bal. In this scheme, the unemployed permanent resident of Bihar state, who are in the age group of 20 to 25 years and have passed class 12th but not en...