18/03/2022
• भारत का पहला डिजिटल वॉटर डेटा बैंक, एक्वेरियम (AQVERIUM) जिस राज्य में लॉन्च किया गया है- कर्नाटक
• हाल ही में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इस्लामोफोबिया (Islamophobia) का मुकाबला करने हेतु जिस तारीख को अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में स्थापित करने के प्रस्ताव को मंज़ूरी दी है-15 मार्च
• हाल ही में जिस देश में हुए राष्ट्रपति चुनाव में 61 वर्षीय यून सूक इयोल ने ली जेई-म्युंग को मामूली वोटों के अंतर से हराकर जीत हासिल की है- दक्षिण कोरिया
• वैश्विक रेटिंग एजेंसी मूडीज़ ने हाल ही में मौजूदा वित्त-वर्ष के लिए भारत की वृद्धि दर के अनुमान को 9.5 प्रतिशत से घटाकर जितने प्रतिशत कर दिया है-9.1 प्रतिशत
• आम आदमी पार्टी (आप) के नेता भगवंत मान ने जिस राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली- पंजाब
• केंद्र सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए हाल ही में मार्च 2020 से निलंबित पांच वर्षीय ई-पर्यटक वीजा (e-Tourist Visa) जितने देशों के नागरिकों हेतु तत्काल प्रभाव से बहाल कर दिया है-156
• ऑस्ट्रेलिया और जिस देश ने सात साल से अधिक समय पहले पूर्वी यूक्रेन में मलेशियाई एयरलाइंस के विमान MH 17 को मार गिराने में रूस की कथित भूमिका को लेकर रूस के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का फैसला किया है- नीदरलैंड
• वन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने देश की जितने प्रमुख नदियों के कायाकल्प के लिए परियोजना की घोषणा की-13