20/01/2023
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नरवाना में खंड स्तरीय पेंटिंग प्रतियोगिता मे कालवन स्कूल की मीनाक्षी ने प्राप्त किया तृतीय स्थान ।
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नरवाना में खंड स्तरीय पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के तत्त्वाधान में एन सी आर टी दिल्ली द्वारा संचालित इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य परीक्षा पे चर्चा - 2023 रहा।जिसमे बच्चों ने बेटी बचाओं- बेटी पढ़ाओ, पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा संरक्षण, जल ही जीवन है आदि विषयों पर पेंटिंग बनाई। प्रतियोगिता में अंजु राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नरवाना प्रथम, प्रियंका राजकीय उच्च विद्यालय हंसड़ेहर द्ववितीय, मीनाक्षी राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कालवन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय प्राचार्य गुरमुख सिंह मोर ने पोजीशन हासिल करने वाले बच्चों को शुभकामनाएं दी तथा उन्हें प्रमाण पत्र व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया । उन्होंने कहा की बच्चों पर परीक्षा से पहले परीक्षा का फोबिया होता है , बच्चें पर परीक्षा का बोझ ना हो, उन पर किसी प्रकार का स्ट्रैस ना हो । उसको कम करने के लिए इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते है। इस मौके पर बी जे पी के एससी सेल के जिला उपाध्यक्ष डॉ राकेश कुमार, नरवाना के उपाध्यक्ष जसपाल, फाइन आर्ट्स प्रवक्ता सुभाष हालू, राजेश राठी, राजेश गर्ग,विकाश गर्ग, सुदेश नैन, सुशीला नायक आदि मौजूद रहे।