21/02/2016
विज्ञान शिक्षा लोकप्रियकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन हुआ
डाईट तेजली में विज्ञान शिक्षण की बारीकियों को सीखेंगे विज्ञान अध्यापक
विज्ञान विषय की शिक्षण तकनीकों को सुधारने एवं गतिविधियों के जरिये विद्यार्थियों को विज्ञान विषय की शिक्षा देने के उद्देश्य से जिले के सभी शिक्षा खण्डों से पचास विज्ञान अध्यापकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है। सर्व शिक्षा अभियान, एससीईआरटी गुडगाँव, श्रीराम फाउंडेशन व आईबीएम के सयुंक्त तत्वाधान में राज्य के सभी जिलों में टीटीएस-एमएस प्रशिक्षण कार्यक्रम में गतिविधि आधारित विज्ञान शिक्षा, प्रायोगात्मक कार्य आधारित विज्ञान शिक्षा, डिजिटल तकनीक के साथ साथ विद्यार्थियों में दक्षता के विकास हेतु विज्ञान शिक्षण-अधिगम का प्रशिक्षण दिया जाना प्रस्तावित है।
जिला शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान तेजली में कार्यक्रम समन्वयक गीता ढींगरा व प्रभारी प्रेमलता बक्शी के साथ मास्टर ट्रेनर्स दर्शन लाल बवेजा, आस्था श्रीवास्तव, विजय कुमार ने अध्यापकों को विज्ञान प्रयोगात्मक कार्यों का प्रशिक्षण दिया। इन पचास विज्ञान अध्यापकों का चयन खंड स्तर पर किया गया है। प्रत्येक महीने के अंतिम दो शनिवार को इन अध्यापकों को प्रशिक्षण हेतु डाईट तेजली में आना होगा। इस कार्यक्रम में अध्यापकों को अपने विद्यालयों में एक साइंस कार्नर विकसित करना हैं जहां विद्यार्थियों और अध्यापक द्वारा बनायी गयी टीएलएम का प्रदर्शन होगा और समय समय पर इन विद्यालयों में निरिक्षण करने का भी प्रस्ताव है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का लाभ
मास्टर ट्रेनर दर्शन लाल ने बताया की इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के द्वारा दूरदराज गावों में पढ़ा रहे विज्ञान अध्यापकों को अपडेट करने व उनको कम लागत के विज्ञान प्रयोगों से अधिकतम गतिविधियों को बनाना सिखाया जाएगा। इस कार्यक्रम से अध्यापकों को विज्ञान शिक्षण की बारीकियों से भी अवगत कराया जाएगा। बवेजा ने कहा की शिक्षण अधिगम सामग्री की सहयता से पढ़ाया गया पाठ विद्यार्थियों को आसानी से समझ आ जाता है इसलिए विज्ञान अध्यापको को चाहिए कि वो माध्यमिक कक्षाओं के बच्चों को अधिक से अधिक विज्ञान गतिविधियाँ करवाएं और उनको टी एल एम के प्रयोग से पढ़ायें ।
इस कार्यक्रम में खेमलाल, कश्मीरी लाल सैनी, अमृत बेदी, गुलशन कुमार, इंदरजीत सिंह, मुकेश आर्य, सुमन लता, राकेश मोहन, संजीव काम्बोज, विपिन, संजय कुमार, राकेश कुमार, रुस्तम अली, अंजू नय्यर, स्वीटी, अमित, राजेन्द्र, रवि कुमार, सुनीता आदि विज्ञान अध्यापकों ने भाग लिया।