01/12/2024
तस्मै स होवाच - - - प्रजाकामो वै प्रजापतिः स तपोऽतप्यत स तपस्तप्त्वा स मिथुनमुत्पादयते। रयिं च प्राणञ्चेति एतौ मे बहुधा प्रजाः करिष्यत इति ॥
प्रश्नोपनिषद, 1:4
ऋषि पिप्पलाद ने उससे कहा, " 'परमपिता' (प्रजापति) ने प्रजा (पुत्रों) की कामना की, अतः उन्होंने अपनी तपःशक्ति को उत्पन्न किया तथा अपनी तपःशक्ति की ऊर्जा से मिथुन (प्राणियों के जोड़े) उत्पन्न किये 'प्राण' अर्थात् 'जीवन', जो कि 'पुंसात्त्व' है तथा 'रयि' अर्थात् 'जड़तत्त्व', जो कि 'स्त्रीतत्त्व' है, और उन्होंने कहा-'ये मेरे लिए बहुविध प्रजा की सृष्टि करेंगे।'
To him answered the Rishi Pippalada: “The Eternal Father desired children, therefore he put forth his energy and by the heat of his energy produced twin creatures, Prana the Life, who is Male, and Rayi the Matter, who is Female. 'These' said he 'shall make for me children of many natures.'
Prashna Upanishad, 1:4