GSSS Chamdar Distt.Solan

GSSS Chamdar Distt.Solan Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from GSSS Chamdar Distt.Solan, School, Village &PO Chamdar Tehsil Ramshehar Distt. Solan, Nalagarh.

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चमदार का बारहवीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय के पच्चीस में ...
06/05/2026

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चमदार का बारहवीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय के पच्चीस में से तेईस विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में तथा दो विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी में पास हुए। सभी विद्यार्थियों व अभिभावकों को बधाई व शुभकामनाएं।

03/09/2024

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चमदार के प्रांगण में 19 वर्ष से कम आयु वर्ग में छात्रों की खण्ड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता (खण्ड रामशहर) का आयोजन किया गया जिसमें 16 विद्यालयों से 259 खिलाड़ियों ने वालीबॉल, बैडमिंटन, कब्बड्डी, खो-खो व कुश्ती आदि प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता में वालीबॉल स्पर्धा में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चमदार के खिलाड़ियों ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दिग्गल को फाइनल मैच में हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वालीबॉल स्पर्धा में अपने अच्छे प्रदर्शन से चमदार के रोहित को बेस्ट खिलाड़ी के खिताब से नवाजा गया। वालीबॉल की पूरी टीम को जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चुना गया। यह प्रतियोगिता 25 से 27 सितंबर को कुठाड में आयोजित होगी। बैडमिंटन प्रतियोगिता में टीम ने बढलग को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस स्पर्धा में भी पूरी टीम का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के किया गया। पाठशाला से वालीबॉल प्रतियोगिता के लिए रोहित,सुजल, राहुल,शिवम,शूभम, हिमेश,अरूण,पारस,नीरज व दिक्शान्त तथा बैडमिंटन प्रतियोगिता में सुजल, रोहित,शुभम, अरूण व पारस का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। पाठशाला ने मार्च पास्ट में भी प्रथम स्थान प्राप्त किया 🏆🏆🏆

10/08/2024

14 वर्ष से कम आयु वर्ग की छात्रों की खण्ड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चमदार ने बेडमिंटन प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मानपुरा को फाइनल में हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया 🏆🏆🏆🏆

09/08/2024

Under-14 Boys Badminton Final match between GSSS CHAMDAR V/S GSSS Manpura 10-08-2024 Morning.

" विश्व पर्यावरण दिवस " के उपलक्ष्य पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चमदार मे चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ...
05/06/2024

" विश्व पर्यावरण दिवस " के उपलक्ष्य पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चमदार मे चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। चमदार बाजार तक जागरूकता रैली निकाली गई तथा मीठे जल की छबील लगाई गई। बच्चों को ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया गया।

07/05/2024

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चमदार जिला सोलन का दसवीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम 91.66% रहा। महक शर्मा ने 700 में से 678 अंक प्राप्त कर इतिहास रच दिया व विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्तिक ने 700 में से 590 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया तथा दिव्या कौंडल ने 700 में से 587 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। उत्तीर्ण हुए सभी बच्चों को विद्यालय परिवार की तरफ से बहुत बहुत शुभकामनाएं। सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए कामना करते हैं।

Shout out to my newest followers! Excited to have you onboard! Het Ram, Bahadur Khan, Kamlesh Kumar, D K Sharma, Mahande...
28/02/2024

Shout out to my newest followers! Excited to have you onboard! Het Ram, Bahadur Khan, Kamlesh Kumar, D K Sharma, Mahander Kumar, Rajender Singh, Amar Puri Laddi, Manjeet Singh, Laxman Singh Singh, Amit Thakur

वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह 2023-2024 ,"राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चमदार "में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। समारोह क...
27/12/2023

वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह 2023-2024 ,"राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चमदार "में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि श्री संजय अवस्थी जी "मुख्य संसदीय सचिव हिमाचल प्रदेश सरकार " ने बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चमदार के ग्यारहवीं और बारहवीं कक्षा के छात्र व छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण के लिए " चौधरी...
03/12/2023

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चमदार के ग्यारहवीं और बारहवीं कक्षा के छात्र व छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण के लिए " चौधरी महेंद्र सिंह जूलोजिकल पार्क"छतबीड़ व यादविंदरा गार्डन पिंजौर ले जाया गया। जिसमें 24 छात्राओं व 19 छात्रो सहित विद्यालय के डी.पी.ई. लछमन दास, कंप्यूटर टीचर रविन्द्र कुमार, रेणु कौशल अंग्रेजी प्रवक्ता व पूनम कुमारी हिंदी प्रवक्ता ने भाग लिया।

विद्यालय परिसर से चमदार बाजार तक "राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चमदार" के बच्चों व स्टाफ द्वारा "सड़क सुरक्षा क्लब चमदा...
25/11/2023

विद्यालय परिसर से चमदार बाजार तक "राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चमदार" के बच्चों व स्टाफ द्वारा "सड़क सुरक्षा क्लब चमदार" के अन्तर्गत एक जागरूकता रैली निकाली गई। इसके बाद प्रधानाचार्य श्री अशोक कुमार व सड़क सुरक्षा क्लब प्रभारी श्री जय पाल द्वारा बच्चों को सड़क सुरक्षा से संबंधित नियमों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। रिफ्रेशमेन्ट के लिए बच्चों को फल वितरित किए गये।

Reading of Preamble in GSSS CHAMDAR
25/11/2023

Reading of Preamble in GSSS CHAMDAR

Address

Village &PO Chamdar Tehsil Ramshehar Distt. Solan
Nalagarh
174102

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when GSSS Chamdar Distt.Solan posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to GSSS Chamdar Distt.Solan:

Shortcuts

Share

Category