21/05/2026
आज विद्यालय में सामाजिक एवं शैक्षिक संस्था प्रेरणा के द्वारा क्षेत्र के 11 कालेज के हाईस्कूल और इंटर मीडिएट टापर्स छात्र/छात्राओ को विगत 11 वर्ष से लगातार सम्मानित करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की गई। आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व प्राचार्य शाहू जैन महाविद्यालय नजीबाबाद बिजनौर एल एस विष्ट थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कोषाध्यक्ष कावेन्द्र सिंह एड ने की। इस अवसर पर प्रबंधक ऋषभ प्रताप एड, पूर्व प्रबंधक, कोषाध्यक्ष राघव प्रताप एड प्रधानाचार्य राजीव चौहान वरिष्ठ शिक्षक केशव शरण सत्य प्रकाश आर्य संजय कुमार सिंह, संजय गोयल राजपाल सिंह, अमित शर्मा, सेवानिवृत्त शिक्षक सुरेश चंद राजपूत, डा नयपाल सिंह, अशोक कुमार विजेन्द्र सिंह प्रेरणा के संयोजक सुरेंद्र सिन्हा, अध्यक्ष सुरेश चंद राजपूत मंत्री मुकेश शर्मा अखलाक हुसैन, कमल सिंह मीडिया बन्धु उपस्थित हुए।