PM SHRI GSSS Bechar Ka Bagh SMR H.P.

PM SHRI GSSS Bechar Ka Bagh SMR H.P. “Once you learn to read, you will be forever free.”

Your Success is Our Pride! 🎉
10/05/2026

Your Success is Our Pride! 🎉

हमारे विद्यालय के लिए अत्यंत गर्व और खुशी का क्षण ✨🏆Himachal Pradesh Board of School Education की 10वीं बोर्ड परीक्षा मे...
10/05/2026

हमारे विद्यालय के लिए अत्यंत गर्व और खुशी का क्षण ✨🏆
Himachal Pradesh Board of School Education की 10वीं बोर्ड परीक्षा में हमारे विद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।
🌟 सोनाक्षी ने 681/700 (97%) अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया।
🌟 नंदिनी ने 665/700 (95%) अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
इन होनहार छात्राओं की मेहनत, लगन और अनुशासन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
विद्यालय परिवार को अपनी बेटियों की इस उपलब्धि पर गर्व है।
💐 दोनों छात्राओं, उनके अभिभावकों तथा समस्त अध्यापक वर्ग को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएँ।
✨ यह उपलब्धि विद्यालय के लिए सचमुच एक Proud Moment है। ✨

🌸 विदाई नहीं, नई शुरुआत 🌸आज हम सभी के लिए भावुक क्षण है कि हमारे आदरणीय शिक्षक/सहकर्मी श्री कुलदीप सिंह प्रवक्ता अर्थशास...
18/04/2026

🌸 विदाई नहीं, नई शुरुआत 🌸
आज हम सभी के लिए भावुक क्षण है कि हमारे आदरणीय शिक्षक/सहकर्मी श्री कुलदीप सिंह प्रवक्ता अर्थशास्त्र का स्थानांतरण दूसरे विद्यालय में हो गया है।
PM SHRI GSSS Bechar Ka Bagh में आपने पूरे 20 वर्षों तक अपनी निष्ठा, समर्पण और उत्कृष्ट कार्यशैली से शिक्षा के क्षेत्र में अमूल्य योगदान दिया।
आपका सरल स्वभाव, अनुशासन और विद्यार्थियों के प्रति स्नेह हमेशा हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा। आपने न केवल विद्यार्थियों को शिक्षित किया, बल्कि उनके जीवन को सही दिशा भी दी।
आपकी कमी इस विद्यालय में हमेशा महसूस होगी, लेकिन हमें गर्व है कि आपने अपनी सेवाओं से इस संस्थान का नाम ऊँचा किया।
✨ ईश्वर से प्रार्थना है कि आपके नए कार्यस्थल पर भी आपको सफलता, सम्मान और खुशियाँ मिलें।
आपकी यादें हमेशा हमारे दिलों में जीवित रहेंगी।
आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ। 🙏

“सिर्फ स्कूल भेज देने से बच्चे नहीं बनते…उन्हें समझने वाले ‘घर’ की भी ज़रूरत होती है…”सुबह 7 बजे…टीचर क्लास में खड़ा था…...
12/04/2026

“सिर्फ स्कूल भेज देने से बच्चे नहीं बनते…
उन्हें समझने वाले ‘घर’ की भी ज़रूरत होती है…”

सुबह 7 बजे…
टीचर क्लास में खड़ा था… पूरी तैयारी के साथ।
चॉक हाथ में… दिल में एक ही इरादा — आज कुछ बच्चों की ज़िंदगी बदलनी है।

लेकिन…
पहली बेंच पर बैठा बच्चा होमवर्क किए बिना आया था।
दूसरा बच्चा बार-बार मोबाइल की बात कर रहा था…
तीसरा बच्चा चुप था — इतना चुप कि जैसे घर से कुछ टूटकर आया हो…

टीचर ने समझाया…
डांटा नहीं… समझाया।
बार-बार समझाया… फिर भी वही हाल।

फिर एक दिन PTM में सच्चाई सामने आई…

एक पिता बोले —
“सर, हम तो काम में रहते हैं… पढ़ाई आपकी ज़िम्मेदारी है…”

बस यहीं गलती हो जाती है।

टीचर पढ़ा सकता है…
लेकिन आदतें नहीं बना सकता।
टीचर रास्ता दिखा सकता है…
लेकिन उस रास्ते पर चलाना — सिर्फ गार्डियन का काम है।

आज की सबसे बड़ी सच्चाई ये है —
बच्चे स्कूल में 6 घंटे रहते हैं…
लेकिन 18 घंटे घर में।

अगर उन 18 घंटों में —
कोई पूछने वाला नहीं,
कोई समझाने वाला नहीं,
कोई रोकने-टोकने वाला नहीं…

तो फिर 6 घंटे की मेहनत हार जाती है।

एक अच्छा टीचर बच्चा बना सकता है…
लेकिन बिना Active Guardian के, वो बच्चा टिक नहीं सकता।

एक Active Guardian क्या करता है?

वो रोज पूछता है —
“आज क्या नया सीखा?”

वो सिर्फ मार्क्स नहीं देखता…
बच्चे की सोच देखता है।

वो टीचर से जुड़ा रहता है…
PTM में सिर्फ शिकायत नहीं, सहयोग लेकर आता है।

वो मोबाइल छीनता नहीं…
बल्कि उसकी आदत को समझता है।

वो बच्चे पर चिल्लाता नहीं…
बल्कि उसके साथ बैठता है।

याद रखना —
बच्चे की सबसे पहली क्लास घर से शुरू होती है…
और अगर वो क्लास कमजोर है,
तो स्कूल भी उसे मजबूत नहीं कर पाएगा।

आज हर कोई चाहता है —
“मेरा बच्चा आगे बढ़े…”
लेकिन कोई ये नहीं सोचता —
“क्या मैं उसके साथ चल भी रहा हूँ?”

टीचर अकेला नहीं कर सकता…
और गार्डियन बिना समझे सिर्फ उम्मीद नहीं कर सकता।
दोनों को साथ आना पड़ेगा…
तभी एक बच्चा सच में बन पाएगा।

और सच कड़वा है —
“अच्छा टीचर मिलना किस्मत है…
लेकिन अच्छा गार्डियन बनना — जिम्मेदारी है।”

“बच्चा स्कूल से नहीं, माहौल से बनता है…”

अगर आप भी चाहते हैं कि बच्चे सच में आगे बढ़ें —
तो सिर्फ स्कूल नहीं, खुद को भी बदलना शुरू करें।
HP career point 👉

अभिभावक अपने बच्चों के भविष्य के प्रति सजग रहे हैं।
07/04/2026

अभिभावक अपने बच्चों के भविष्य के प्रति सजग रहे हैं।

सेवानिवृत होने पर हमारे स्थानीय स्कूल के CHT श्रीमति माया मैडम जी को बहुत बहुत बधाई। हमारा स्कूल आपके उज्ज्वल भविष्य की ...
02/04/2026

सेवानिवृत होने पर हमारे स्थानीय स्कूल के CHT श्रीमति माया मैडम जी को बहुत बहुत बधाई। हमारा स्कूल आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है।

02/04/2026
01/04/2026

Enter to Educate Yourself📖📚, Exit to Offer Assistance 🎒

Admissions for the academic session 2026-27 will begin on April 1st.
25/03/2026

Admissions for the academic session 2026-27 will begin on April 1st.

Address

VPO Mahipur Tehsil Dadahu Sirmour
Nahan
173001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when PM SHRI GSSS Bechar Ka Bagh SMR H.P. posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to PM SHRI GSSS Bechar Ka Bagh SMR H.P.:

Shortcuts

Share

Category